Shamli News: शामली में सीएचसी अधीक्षक डा.
जागरण संवाददाता, शामली। सीएचसी अधीक्षक के सरकारी आवास से साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी और जरूरी फाइल चोरी हो गई। पुलिस ने सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन रुपयों का हिसाब मांगने पर वह नाराज हो गए थे। उधर, सूचना पर सीएचसी अधीक्षक के ससुर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचे थे और उन्होंने थाना प्रभारी से जल्द राजफाश की बात कही। पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।शामली कोतवाली से करीब सौ मीटर दूर शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां डा.
दीपक चौधरी चिकित्सा अधीक्षक हैं। वह सीएचसी परिसर में ही बने सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार रात वह परिवार के साथ बुढ़ाना क्षेत्र के अपने गांव माजरा गए थे। मंगलवार देर शाम जब वह सरकारी आवास पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। उनकी सूचना पर कोतवाली पुलिस, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी अमरदीप मौर्य मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की थी। डा. दीपक की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस दौरान सीएचसी के ही दो कर्मचारियों पर आरोप भी लगा था, जिस पर पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ की थी। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया था। बुधवार सुबह डा. दीपक फिर से कोतवाली पहुंचे और साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी, कुछ सरकारी और निजी फाइल चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। डा. दीपक के अनुसार पुलिस ने उनसे रुपयों का हिसाब मांगा, जिससे वह नाराज होकर कोतवाली में ही कुर्सी पर बैठ गए थे। इस बीच उन्होंने पुलिस पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया। भाकियू नेता कुलदीप पंवार भी मौके पर पहुंचे और डा. दीपक को अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद राकेश टिकैत सीएचसी में डा. दीपक के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी सचिन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि राजफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
CHC Superintendent Theft Rakesh Tikait Shamli Crime News Police Investigation Shamli Crime In Shamli Theft Case Shamli Shamli CHC Shamli News Shamli News Shamli Latest News Shamli News In Hindi Shamli Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पत्नी की बेवफाई के चलते यमुना में कूदे युवक और उसकी बेटी का शव बरामद, पुत्र व दो पुत्रियों की तलाश जारीShamli News पत्नी की बेवफाई से तंग आकर सलमान नामक एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने सलमान और उसकी बेटी महक के शव बरामद कर लिए हैं जबकि अन्य बच्चों की तलाश जारी है। आत्महत्या से पहले सलमान ने वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे जिससे इलाके में सनसनी फैल...
Read more »
सहारनपुर मुठभेड़ में शामली का कुख्यात बदमाश इमरान ढेर, कुर्बान गैंग का आतंक खत्मShamli News शामली के एक लाख के इनामी बदमाश इमरान ने दो साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह कुख्यात कुर्बान गैंग में शामिल था और डकैती की घटनाओं में शामिल था। मुकीम काला की हत्या के बाद कुर्बान ने गैंग की सक्रियता बढ़ाई। कुर्बान के जेल जाने के बाद इमरान गैंग की कमान संभाल रहा...
Read more »
Hit and run case: कार ने पहले स्कूटी सवार को मारी टक्कर, फिर एक के बाद एक कई आए चपेट में, सड़क पर रहा खौफ का माहौलShamli News शामली के माजरा रोड पर तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। एक स्कूटी सवार और पैदल जा रहे पिता-पुत्र समेत कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Read more »
शामली: खुशी प्रेमी समीर के साथ गिरफ्तार, पत्नी के भागने पर सलमान ने 4 बच्चों के साथ लगाई थी यमुना में छलांगShamli Wife and Lover Arrested: शामली में पत्नी के प्रेमी के साथ भागने के मामले पति ने प्राणघातक कदम उठाया था। वह चार बच्चों के साथ यमुना में कूद गया था।
Read more »
Shamli: पत्नी की बेवफाई से तंग पति ने चार बच्चों के साथ यमुना में लगाई छलांगShamli News: बच्चों की मौत का गम, पर पति के जाने का अफसोस नहीं.. बेवफा पत्नी खुशनुमा ने कहा- प्रेमी साबिर का साथ अच्छा लगता है
Read more »
शामली में नाले में तेज धमाका, आसपास मकान की खिड़कियां टूटीं, कीचड़ घरों में घुसाShamli News: शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र के कस्बा थाने भवन के बंदागढ़ मोहल्ले में अचानक नाले में तेज धमाका हो गया. धमाके के बाद हड़कंप मच गया.
Read more »
