National Herald Case Update: नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट में ED की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला टला। राउज ऐवन्यू कोर्ट मामले में अब 16 दिसंबर को आदेश सुनाएगा।
नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला टाल दिया। अब अदालत 16 दिसंबर को अपना आदेश सुनाएगी, हालांकि ईडी की जांच पर कांग्रेस की दलील थी कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। इस मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा को आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है।क्या है पूरा मामलाईडी का आरोप है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों पर गलत तरीके से कब्जा किया। एजेंसी का दावा है कि यह पूरी योजना महज 50 लाख रुपए में यंग इंडियन नाम की कंपनी के माध्यम से की गई। इस कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी की अधिकांश हिस्सेदारी है। अदालत ने 7 नवंबर को आदेश सुरक्षित रखते हुए ईडी से कुछ अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे थे।अदालत में अब तक क्या क्या हुआविशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा था कि कुछ दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी को और गहराई से देखना जरूरी है। अदालत ने केस रिकॉर्ड की जांच के बाद बताया कि लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, कथित किराए की रसीदें और फंड फ्लो का पूरा पैटर्न विस्तार से देखने के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। अदालत ने कहा था कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने केस फाइलों की जांच के मद्देनजर जरूरी स्पष्टीकरण दे दिए हैं। आदेश अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा।कांग्रेस ने कहा- बदले की कार्रवाईईडी का कहना है कि इसमें फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग के स्पष्ट सबूत मिले हैं और यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उनका कहना है कि यंग इंडियन का गठन कानूनी नियमों के तहत हुआ और इसमें किसी भी तरह का निजी लाभ शामिल नहीं है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर कुछ लोगों ने वर्षों तक फर्जी अग्रिम किराया भुगतान दिखाया और नकली किराया रसीदें जारी कीं।2012 में हुई इस विवाद की शुरुआतएजेंसी के अनुसार, यह सब एजेएल की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की योजना का हिस्सा था। इस विवाद की शुरुआत 2012 में हुई, जब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया में कांग्रेस नेताओं ने धोखाधड़ी और भरोसे का उल्लंघन किया। इस केस की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी, जब अदालत तय करेगी कि क्या ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा या नहीं।.
नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला टाल दिया। अब अदालत 16 दिसंबर को अपना आदेश सुनाएगी, हालांकि ईडी की जांच पर कांग्रेस की दलील थी कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। इस मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा को आरोपी बनाया गया है। इनके अलावा सुमन दुबे, सुनील भंडारी, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत आरोपी बनाया गया है।क्या है पूरा मामलाईडी का आरोप है कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 2,000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों पर गलत तरीके से कब्जा किया। एजेंसी का दावा है कि यह पूरी योजना महज 50 लाख रुपए में यंग इंडियन नाम की कंपनी के माध्यम से की गई। इस कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी की अधिकांश हिस्सेदारी है। अदालत ने 7 नवंबर को आदेश सुरक्षित रखते हुए ईडी से कुछ अतिरिक्त स्पष्टीकरण मांगे थे।अदालत में अब तक क्या क्या हुआविशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने कहा था कि कुछ दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी को और गहराई से देखना जरूरी है। अदालत ने केस रिकॉर्ड की जांच के बाद बताया कि लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, कथित किराए की रसीदें और फंड फ्लो का पूरा पैटर्न विस्तार से देखने के बाद ही फैसला लिया जा सकता है। अदालत ने कहा था कि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने केस फाइलों की जांच के मद्देनजर जरूरी स्पष्टीकरण दे दिए हैं। आदेश अब 16 दिसंबर को सुनाया जाएगा।कांग्रेस ने कहा- बदले की कार्रवाईईडी का कहना है कि इसमें फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग के स्पष्ट सबूत मिले हैं और यह एक गंभीर आर्थिक अपराध है। वहीं कांग्रेस का दावा है कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उनका कहना है कि यंग इंडियन का गठन कानूनी नियमों के तहत हुआ और इसमें किसी भी तरह का निजी लाभ शामिल नहीं है। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्देश पर कुछ लोगों ने वर्षों तक फर्जी अग्रिम किराया भुगतान दिखाया और नकली किराया रसीदें जारी कीं।2012 में हुई इस विवाद की शुरुआतएजेंसी के अनुसार, यह सब एजेएल की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की योजना का हिस्सा था। इस विवाद की शुरुआत 2012 में हुई, जब बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेएल के अधिग्रहण की प्रक्रिया में कांग्रेस नेताओं ने धोखाधड़ी और भरोसे का उल्लंघन किया। इस केस की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी, जब अदालत तय करेगी कि क्या ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाएगा या नहीं।
National Herald Case Ed Chargesheet Rouse Avenue Court Rouse Avenue Court On National Herald Case नेशनल हेराल्ड केस हेराल्ड केस में चार्जशीट दायर राउज एवेन्यू कोर्ट सोनिया गांधी राहुल गांधी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हरियाणा में जासूसी में अरेस्ट एडवोकेट की कहानी: परदादा के भाई बंटवारे के बाद पाकिस्तान गए; जो दोस्त शक के द...Nuh advocate Rizwan ISI spying case investigation update today Bhaskar | परदादा के 2 भाई बंटवारे के वक्त पाकिस्तान चले गए थे। सोमवार शाम जांच एजेंसियों ने उसे हिरासत में लिया।
Read more »
கோவை பாலியல் வழக்கு: 3 பேர் நீதிமன்றத்தில் ஆஜர்.. 1 நாள் காவலில் விசாரிக்க அனுமதி!Coimbatore Gang Rape Case: அதிவேக விசாரணை.. கோவை வன்கொடுமை வழக்கில் 3 குற்றவாளிகள் ஒரு நாள் போலீஸ் காவலில்; விரைவில் குற்றப்பத்திரிகை தாக்கல்.
Read more »
बिहार में बिक रहे टाइगर जैसे अटैक करने वाले डॉग: कैमरे पर एजेंट बोले- 4 लोगों को एकसाथ मार देगा, केस भी नही...Bihar Muzaffarpur Girl American Bulldog Death Case.
Read more »
अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर: ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरब...Delhi Car Blast Faridabad Al-Falah University Chairman Jawad Ahmed Siddiqui Case Update. Follow Al-Falah University Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
SSC Case Update: বিরাট আপডেট... SSC জট কি কাটবে না? বিচারপতি অমৃতা সিনহার কড়া প্রশ্নের মুখে কমিশন!In SSC case Justice Amrita Sinha scolded the commission regarding the SSC scam
Read more »
नेशनल हेराल्ड केस पर फैसला तीसरी बार टला: ED चार्जशीट पर संज्ञान ले या नहीं, कोर्ट को तय करना है; आरोपियों ...Congress Leaders National Herald Money Laundering Case ED Chargesheet Hearing Update. Follow PSonia Gandhi, Rahul Gandhi, Sam Pitroda, Suman Dubey, Delhi Rouse Avenue Court Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
