सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है. सगाई के बाद कपल पहली बार पब्लिक के सामने क्लोज होते दिखे हैं.
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की एक रोमांटिक तस्वीर वायरल हो रही है. सगाई के बाद कपल पहली बार पब्लिक के सामने क्लोज होते दिखे हैं.साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर नागा चैतन्य एख बार फिर चर्चा में आ गए हैं.
उन्होंने अपने नये रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है. सगाई के बाद पहली बार नागा चैतन्य और शोभिता साथ नजर आए हैं. दोनों की एक रोमांटिक सेल्फी इंटरनेट पर चर्चा में आ गई. नागा ने मंगेतर शोभिता धुलिपाला के साथ लिफ्ट में एक सेल्फी ली और उसे इंटरनेट पर डाल दिया है. ये फोटो फैंस को पसंद आई है. तस्वीर में दोनों कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं.नागा चैतन्य ने हाल ही में अपनी मंगेतर शोभिता धुलिपाला के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की है. नागा लिफ्ट में शोभिता के साथ नॉटी हो गए और एक रोमांटिक फोटो क्लिक की है. कपल ने तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट किया,"हर जगह एक साथ सब कुछ." चैतन्य ने ब्लैक पैंट और ग्रे शर्ट के साथ जैकेट पहनी थी और ब्लैक सनग्लासेस लगाए हैं. शोभिता ने काले रंग का टॉप और नीली जींस पहनी हुई थी, साथ ही कमर के चारों ओर डेनिम जैकेट बांधी हुई थी. एक्ट्रेस के सुनहरे बाल एक साफ-सुथरे बन में बंधे हुए थे. दोनों की इस फोटो को देखकर उनके फैंस खुश हो जाएंगे. हालांकि, कपल ने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद किया हुआ है.एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की इसी साल सगाई हुई थी. दोनों ने एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे. दोनों की फोटोज भी खूब वायरल हुई थीं. बता दें कि, नागा चैतन्य की शादी पहले अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए थे. सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य पर चीटिंग के आरोप लगाए थे. दोनों ने इस रिश्ते के जल्द ही खत्म कर लिया. चैतन्य सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे हैं.
शोभिता धुलिपाला Sobhita Dhulipala Engagement Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नागा से सगाई के कुछ दिनों बाद ही शोभिता ने मां बनने की इच्छा की जाहिर, सुनकर चौंके फैंसहाल ही में सोभिता धुलिपाला ने अगस्त में नागा चैतन्य के साथ अपनी सगाई के बारे में खुलासा किया है. शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अगस्त में अपनी सरप्राइज सगाई से सभी को चौंका दिया था. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
इस शख्स को बताया गया सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक का कारण तो भड़के नागार्जुन, बोले- मूवी स्टार्स की जिंदगी...तेलंगाना सरकार में मंत्री कोंडा सुरेखा ने टॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य की तलाक को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है.
Read more »
'उम्मीद है कि...', कोंडा सुरेखा के माफी मांगने के बाद नागार्जुन ने दायर किया दूसरा केसNagarjuna On Konda Surekha Statement : नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक पर बयान देकर कांग्रेस नेता कोंडा सुरेखा ने साउथ सिनेमा के कई फिल्म स्टार्स को भड़का दिया है.
Read more »
कनपुर से किशोरी का अपहरण और कन्नौज में हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी दिपक को पकड़ाकनपुर के जाजमऊ क्षेत्र से एक किशोरी का अपहरण हुआ और बाद में कन्नौज के सौरिख में उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने अपहर्ता और हत्यारे दिपक को मुठभेड़ में पकड़ा।
Read more »
Baghpat looteri dulhan: शादी की रात दुल्हन ने रखी ऐसी डिमांड कि हैरान हो गया दूल्हा... फिर हुआ खौफनाक साजिश का खुलासाउत्तर प्रदेश के बागपत में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक दूल्हे के शादी के सपने तभी टूट गए जब दुल्हन ने सुहागरात में ही अपनी असली मंशा जाहिर कर दी.
Read more »
लिफ्ट में Naga Chaitanya ने होने वाली पत्नी शोभिता संग खिंचवाई ऐसी फोटो, ट्रोल से बचने के लिए चुना ये रास्ता!सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने वाले नागा चैतन्य Naga Chaitanya जल्द ही दूसरी बार दूल्हा बनने वाले हैं। अभिनेता ने पिछले महीने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोभिता धुलिपाला Sobhita Dhulipala के साथ सगाई की थी। सगाई के बाद एक्टर ने पहली बार मंगेतर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की है और ट्रोल्स से बचने के लिए उन्होंने एक रास्ता अपनाया...
Read more »
