Jharkhand Assembly Election 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। उधर दूसरी तरफ RJD झारखंड कांग्रेस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हत्थे से उखड़ गया है। इसकी जड़ में है 'मैगी फॉर्म्युला'...
पटना/रांची: झारखंड में 'इंडिया' ब्लॉक में विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेताओं की ओर से शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर की गई घोषणा को एकतरफा बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि 'राजद के प्रमुख नेताओं की सहमति के बगैर और उनकी गैर-मौजूदगी में जिस तरह गठबंधन का ऐलान किया गया है, उससे हम आहत हैं। इसे लेकर पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।''मैगी फॉर्म्युले' पर राजद गरममनोज झा ने रांची में राजद की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा, 'जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और हमारे नेता तेजस्वी यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव और प्रदेश अध्यक्ष रांची में मौजूद हैं तो उनसे परामर्श किए बगैर उनकी गैर-मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान एकतरफा तरीके से किया गया है और इससे हमें कष्ट पहुंचा है। हमें गठबंधन की प्रक्रिया में संलग्न नहीं किया गया, जबकि हमारे तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं।' उन्होंने कहा कि सारे फैसले मैगी टू मिनट नूडल्स की तरह नहीं लिए जाते।इंडिया में 'घर' बसने से पहले ही 'भंडोल'राजद नेता मनोज झा ने कहा कि 'झारखंड में हमारी ताकत बहुत ज्यादा है। हमने राज्य की 15 से 18 ऐसी सीटें चिह्नित की हैं, जहां जनाधार राजद के पक्ष में है और शायद हम इन सीटों पर भाजपा को अकेले परास्त करने में सक्षम हैं। पिछली बार गठबंधन में हम सात सीटों पर लड़े थे। लालूजी का हृदय विशाल है, इसलिए उन्होंने भाजपा को हराने के लिए इतनी ही सीटों पर लड़ना स्वीकार किया था। उस चुनाव में हम पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। गठबंधन के बाकी दलों में किसी दल का दूसरे नंबर का यह स्ट्राइक रेट शायद नहीं था।' हेमंत सोरेन और कांग्रेस को लालू की पार्टी ने खूब सुनायामनोज झा ने कहा है कि 'गठबंधन के तहत हमें जितनी सीटें देने की बात कही गई है, वह न तो राजद की ऐतिहासिक ताकत के अनुरूप है और न ही समकालीन परिस्थितियों के अनुकूल। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के साथियों से आग्रह करेंगे कि वे इन्हीं परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लें।'झारखंड चुनावः सुविधा एप्प से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया में मिलेगी सुविधा, विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिए कई सुझावआखिर क्या हुआ ऐसा, समझिए?उल्लेखनीय है कि झारखंड में 'इंडिया' ब्लॉक के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शनिवार दोपहर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के दलों में सहमति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत झामुमो और कांग्रेस राज्य की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाकी 11 सीटों का बंटवारा राजद और वाम दलों के बीच होगा।.
पटना/रांची: झारखंड में 'इंडिया' ब्लॉक में विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने राज्य में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेताओं की ओर से शनिवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे लेकर की गई घोषणा को एकतरफा बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि 'राजद के प्रमुख नेताओं की सहमति के बगैर और उनकी गैर-मौजूदगी में जिस तरह गठबंधन का ऐलान किया गया है, उससे हम आहत हैं। इसे लेकर पार्टी ने अपने सभी विकल्प खुले रखे हैं।''मैगी फॉर्म्युले' पर राजद गरममनोज झा ने रांची में राजद की प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा, 'जब बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और हमारे नेता तेजस्वी यादव, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी, पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश यादव और प्रदेश अध्यक्ष रांची में मौजूद हैं तो उनसे परामर्श किए बगैर उनकी गैर-मौजूदगी में गठबंधन का ऐलान एकतरफा तरीके से किया गया है और इससे हमें कष्ट पहुंचा है। हमें गठबंधन की प्रक्रिया में संलग्न नहीं किया गया, जबकि हमारे तमाम बड़े नेता यहां मौजूद हैं।' उन्होंने कहा कि सारे फैसले मैगी टू मिनट नूडल्स की तरह नहीं लिए जाते।इंडिया में 'घर' बसने से पहले ही 'भंडोल'राजद नेता मनोज झा ने कहा कि 'झारखंड में हमारी ताकत बहुत ज्यादा है। हमने राज्य की 15 से 18 ऐसी सीटें चिह्नित की हैं, जहां जनाधार राजद के पक्ष में है और शायद हम इन सीटों पर भाजपा को अकेले परास्त करने में सक्षम हैं। पिछली बार गठबंधन में हम सात सीटों पर लड़े थे। लालूजी का हृदय विशाल है, इसलिए उन्होंने भाजपा को हराने के लिए इतनी ही सीटों पर लड़ना स्वीकार किया था। उस चुनाव में हम पांच सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। गठबंधन के बाकी दलों में किसी दल का दूसरे नंबर का यह स्ट्राइक रेट शायद नहीं था।'हेमंत सोरेन और कांग्रेस को लालू की पार्टी ने खूब सुनायामनोज झा ने कहा है कि 'गठबंधन के तहत हमें जितनी सीटें देने की बात कही गई है, वह न तो राजद की ऐतिहासिक ताकत के अनुरूप है और न ही समकालीन परिस्थितियों के अनुकूल। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन के साथियों से आग्रह करेंगे कि वे इन्हीं परिस्थितियों के अनुरूप फैसला लें।'झारखंड चुनावः सुविधा एप्प से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया में मिलेगी सुविधा, विभिन्न राजनीतिक दलों ने दिए कई सुझावआखिर क्या हुआ ऐसा, समझिए?उल्लेखनीय है कि झारखंड में 'इंडिया' ब्लॉक के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने शनिवार दोपहर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन के दलों में सहमति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के तहत झामुमो और कांग्रेस राज्य की 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि बाकी 11 सीटों का बंटवारा राजद और वाम दलों के बीच होगा।
Jharkhand Election News Jharkhand RJD Candidate List Jharkhand BJP Candidate List Jharkhand Congress Candidate List Jharkhand JMM Candidate List झारखंड मुक्ति मोर्चा कैंडिडेट लिस्ट झारखंड बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट झारखंड विधानसभा चुनाव कैंडिडेट लिस्ट झारखंड राजद कैंडिडेट लिस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Amit Shah In Jharkhand: हेमंत सोरेन पर बरसे गृह मंत्री शाह, कहा- घुसपैठिए हैं JMM-RJD और कांग्रेस के वोट बैंककेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है।
Read more »
क्या पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जान की कोई कीमत नहीं है, सुरक्षा हटाए जाने से भड़के शिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के सुरक्षा में लगाए गए वाहनों को हटाने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन पर हमला बोला है.
Read more »
Haryana Election: कांग्रेस का घोषणा पत्र 'हाथ बदलेगा हालात' जारी, हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादाकांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
Read more »
महाराष्‍ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ इन राज्‍यों में उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब, कहां होगी वोटिंगमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है.
Read more »
करहल से केदारनाथ, 50 सीटों पर कब-कब पड़ेंगे वोट, कब आएंगे नतीजे, जानिए सबकुछमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) और झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के साथ ही चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में विधानसभा उपचुनावों का ऐलान कर दिया है.
Read more »
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: NDA के बाद INDIA में सीट शेयरिंग का ऐलान! 70 सीटों पर लड़ेगी JMM-कांग्रेस, सहयोगियों को 11 सीटेंJharkhand Seat Sharing: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे, बाकी बची 11 सीटों पर गठबंधन के बाकी साथी चुनाव लड़ेंगे.
Read more »
