NEET UG 2024 : लीक हो गया नीट का पेपर! बिहार से राजस्थान तक हंगामा, जानें NTA ने क्या कहा

NEET UG 2024 Paper Leak News

NEET UG 2024 : लीक हो गया नीट का पेपर! बिहार से राजस्थान तक हंगामा, जानें NTA ने क्या कहा
NEET UG 2024 ExamNta Neet Ug 2024Neet Exam
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 93%
  • Publisher: 51%

NEET UG Paper Leak : नीट यूजी 2024 परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं. जिसकी वजह से करीब 24 लाख परीक्षार्थियों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका गहरा गई है. बिहार में पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है. जबकि पटना में मुन्ना भाई पकड़ा गया है.

NEET UG Paper Leak : देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक NEET UG 2024 के आयोजन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं. बिहार की राजधानी पटना में नीट का पेपर लीक होने की सूचना के बाद FIR दर्ज किया गया है.

साथ ही राजस्थान के भरतपुर में एक डमी कैंडिडेट को परीक्षा देते पकड़ा गया है. वहीं राजस्थान के ही सवाई माधोपुर में हिंदी मीडियम के परीक्षार्थियों को अंग्रेजी मीडियम का पेपर बांटने का मामला सामने आया है. जिसके बाद परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने जमकर हंगामा मचाया. इतना ही नहीं, राजस्थान के सीकर में एक परीक्षार्थी ने दूसरे परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर ही चाकू मार दिया. इसके बाद वह जाकर आराम से परीक्षा देता रहा और पुलिस बाहर उसका इंतजार करती रही. पटना में चल रही छापेमारी बिहार की पटना पुलिस ने नीट यूजी का पेपर लीक होने की गुप्त सूचना के आधार पर FIR दर्ज किया है. पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हिरासत में लिए गए लोगों में नीट के परीक्षार्थी भी शामिल हैं. नीट परीक्षा का पेपर लीक की जानकारी के बाद पटना पुलिस की कारवाई. साथ ही पटना के कई इलाकों में रेड चल रही है. कल देर रात भी छापेमारी हुई थी. हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों को बांट दिया अंग्रेजी का पर्चा राजस्थान के सवाई माधोपुर के आदर्श विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र पर तो गजब ही हो गया. हिंदी मीडियम परीक्षार्थियों को अंग्रेजी और अंग्रेजी मीडियम को हिंदी का पर्चा बांट दिया. जिसके बाद हंगाम मच गया. रिपोर्ट के अनुसार परीक्षार्थियों ने आपत्ति जाहिर की तो उनके साथ बदसलूकी की गई. हंगामे के बीच कई परीक्षार्थी पर्चा लेकर परीक्षा कक्ष से बाहर आ गए. रिपोर्ट के अनुसार यहां परीक्षार्थियों को पेपर और ओएमआर शीट अलग-अलग दी गई थी. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि पेपर पहले ही खोल दिए गए थे और इन्हीं के जरिए पेपर लीक किया गया. पेपर लीक पर क्या बोला NTA ? नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने स्वीकार किया है कि राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक केंद्र पर गलत पेपर बांट दिए गए थे. एनटीए ने एक नोटिस जारी करके कहा है कि एजेंसी के संज्ञान में आया है कि नीट यूजी 2024 परीक्षा के दौरान बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, मानटाउन, सवाई माधोपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा गलत पेपर का वितरण किया गया. जिसके चलते कुछ परीक्षार्थी पर्यवेक्षकों द्वारा रोकने के बावजूद परीक्षार्थी पेपर लेकर परीक्षा केंद्र से से बाहर आ गए. NTA ने क्या लिया एक्शन ? राजस्थान के सवाई माधोपुर में गलत पेपर बांटने के बाद हंगामा हुआ था. इस दौरान कई परीक्षार्थी नीट यूजी का पेपर लेकर बाहर आ गए थे. एनटीए ने इस मामले पर बताया कि ‘सभी कैंडिडेट्स को समान अवसर देने के लिए निर्णय लिया गया कि जिस सेंटर पर ये घटना हुई, वहां प्रभावित करीब 120 स्टूडेंट्स के लिए 5 मई को ही दोबारा परीक्षा आयोजित की गई.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

NEET UG 2024 Exam Nta Neet Ug 2024 Neet Exam Neet Exam Paper Leak Fir Patna Dummy Candidate Bharatpur NEET UG 2024 Result Nta Notification Neet Ug Neet Ug Paper Out NEET 2024 Paper Out NEET-UG 2024

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NEET 2024: आखिर क्या है नीट में अच्छा स्कोर, क्या है इसके मायने, जानिए कैटेगरी वाइज नीट स्कोर रेंजNEET 2024: आखिर क्या है नीट में अच्छा स्कोर, क्या है इसके मायने, जानिए कैटेगरी वाइज नीट स्कोर रेंजNEET 2024: आखिर क्या है नीट में अच्छा स्कोर
Read more »

NEET Admit Card 2024: आज आएगा नीट यूजी एडमिट कार्ड! NTA के इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोडNEET Admit Card 2024: आज आएगा नीट यूजी एडमिट कार्ड! NTA के इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोडNEET 2024 Admit Card Release Date Time: नीट 2024 एडमिट कार्ड कब आएगा? एनटीए नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.
Read more »

NEET Hall Ticket 2024: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी, साथ आई जरूरी सूचना, ये रहा डाउनलोड लिंकNEET Hall Ticket 2024: नीट यूजी एडमिट कार्ड जारी, साथ आई जरूरी सूचना, ये रहा डाउनलोड लिंकNEET UG 2024 Hall Ticket Download Link: एनटीए नीट 2024 हॉल टिकट जारी हो चुका है। आप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.
Read more »

NEET UG 2024 : 5 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, ड्रेस कोड सहित इन बातों का विशेष ध्यान रखें परीक्षार्थीNEET UG 2024 : 5 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, ड्रेस कोड सहित इन बातों का विशेष ध्यान रखें परीक्षार्थीNEET UG 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5.
Read more »

NEET UG exam today: अभी कुछ देर में चालू होगी परीक्षा, इन चीजों को साथ ले जाना न भूलेंNEET UG exam today: अभी कुछ देर में चालू होगी परीक्षा, इन चीजों को साथ ले जाना न भूलेंराष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक National Eligibility cum Entrance Test, NEET UG 2024 आयोजित करेगी.
Read more »

Patna NEET UG Breaking News: NEET-UG पेपर लीक मामलाPatna NEET UG Breaking News: NEET-UG पेपर लीक मामलाPatna NEET UG Breaking News: NEET-UG पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:57:25