NEET UG Result 2024: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे हरियाणा के टॉपर दिव्यांश, एग्जाम से दो दिन पहले छोड़ दिया था पढ़ना

Neet Ug News

NEET UG Result 2024: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे हरियाणा के टॉपर दिव्यांश, एग्जाम से दो दिन पहले छोड़ दिया था पढ़ना
Neet Ug 2024Neet Ug TopperToppers Tips
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 92%
  • Publisher: 63%

हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले दिव्यांश ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में पहली रैंक हासिल की है। उन्हें इस परीक्षा में 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के दिन ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानि कि एनटीए ने मेडिकल परीक्षा नीट यूजी 2024 का रिजल्ट भी जारी कर दिया। इस साल 5 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे जिसमें से 13.

16 लाख बच्चों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। इसके अलावा इस साल नीट यूजी 2024 में 67 कैंडिडेट्स ने नंबर 1 रैंक हासिल की है। महाराष्ट्र के वेद सुनील कुमार शेंडे जनरल कैटेगिरी से पहले स्थान पर रहे हैं। जिन 67 उम्मीदवारों ने इस साल नीट यूजी परीक्षा में पहली रैंक हासिल की है उसमें मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले दिव्यांश का भी नाम शामिल है। दिव्यांश को मिले 720 में से 720 मार्क्स हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले दिव्यांश ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में पहली रैंक हासिल की है। उन्हें इस परीक्षा में 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं। डॉक्टर बनने का सपना लेकर 17 साल के दिव्यांश अपनी मां और भाई-बहन के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए राजस्थान के कोटा चले गए थे। दिव्यांश का कहना है कि एग्जाम के बाद जब उन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिका चेक की थी तो उन्हें ये भरोसा था कि वह ऑल इंडिया टॉपर्स की रैंक में जरूर शामिल होंगे। पिता और चाचा की तरह सेना में जाना चाहते थे दिव्यांश कक्षा 10वीं में 93.7 प्रतिशत मार्क्स लाने वाले दिव्यांश ने बताया है कि उनका फैमिली बैकग्राउंड आर्मी और डिफेंस वाला ही है। उनके पिता और चाचा इंडियन आर्मी में हैं और इसलिए वह भी एक समय आर्मी में ही जाना चाहते थे। दिव्यांश का कहना है कि वह एनडीए की परीक्षा देने की योजना बना रहे थे, लेकिन उनके पिता ने उन्हें डॉक्टर बनने और समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया। पिता के प्रोत्साहन के बाद ही मैंने नीट यूजी की तैयारी शुरू की थी। दिव्यांश ने बताया कि अगर मैं इस परीक्षा को पास नहीं कर पाता तो या तो टीचर बनता या फिर नॉन मेडिकल फील्ड को ही चुनता। सोशल मीडिया का नहीं किया इस्तेमाल दिव्यांश ने अपने शेड्यूल पर बात करते हुए एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया और हमेशा अनुशासन का पालन किया। तैयारी के दौरान वह सुबह 8:30 बजे से दोपहर तक अपनी कोचिंग में क्लास लेने के बाद सेल्फ स्टडी भी करते थे। दिव्यांश ने बताया कि तैयारी के अंतिम चरण में उन्होंने रोजाना 10 घंटे पढ़ाई की। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद दिव्यांश को अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन पर पूरा भरोसा था। इस परीक्षा में 720 में से 720 मार्क्स लेकर उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। एग्जाम से दो दिन पहले नहीं की पढ़ाई दिव्यांश ने बताया कि इस एग्जाम से पहले उन्हें डेंगू हुआ था और फेफड़ों की बीमारी भी हुई थी। इस वजह से उन्हें 720 में से 686 मार्क्स प्राप्त किए थे, लेकिन मैंने दृढ़ संकल्प को नहीं छोड़ा। बीमारी ने मुझे और प्रोत्साहित किया। मैंने फिर नए सिरे से शुरुआत की। दिव्यांश ने बताया कि 5 मई को पेपर था, लेकिन मैंने 2 मई को ही अपना सिलेबस पूरा कर लिया था और 3-4 को मैंने पढ़ाई नहीं की। हालांकि मेरा रिवीजन करने का मन था, लेकिन मैंने खुद को समझाया कि अगर मैं कहीं पेपर से पहले सबकुछ भूल गया तो डॉक्टर नहीं बन पाऊंगा। मैंने 2 दिन आराम किया और फुटबॉल खेला।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

Neet Ug 2024 Neet Ug Topper Toppers Tips Neet Ug Exam Neet Ug Exam Date Air 1 Neet Topper Tips Aiims Delhi Haryana Diyansh हरियाणा नीट यूजी परीक्षा 2024 नीट टॉपर्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'मेरे पास ₹18 बचे थे, छोड़ दिया था द‍िन में खाना''मेरे पास ₹18 बचे थे, छोड़ दिया था द‍िन में खाना''मेरे पास ₹18 बचे थे, छोड़ दिया था द‍िन में खाना'
Read more »

Punjab Chunav: 75 से 3 सीटों पर पहुंच गया अकाली दल, कैसे तय होगा आगे का सफर?1996 से अकाली दल और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ते आ रहे थे लेकिन साल 2020 में कृषि कानूनों के मुद्दे पर अकाली दल ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था।
Read more »

Goa Exit Poll Result: समुद्री बीच के लिए मशहूर गोवा में लहर किसकी? थोड़ी देर में दो सीटों के एग्जिट पोल के जानिए नतीजेGoa Exit Poll Result: समुद्री बीच के लिए मशहूर गोवा में लहर किसकी? थोड़ी देर में दो सीटों के एग्जिट पोल के जानिए नतीजेGoa Exit Poll Result 2024: गोवा की दो लोकसभा सीटों के फाइनल परिणाम से पहले इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं.
Read more »

Lok Sabha Elections 2024 के परिणामों से पहले Ram Gopal Yadav ने दिया बड़ा बयानLok Sabha Elections 2024 के परिणामों से पहले Ram Gopal Yadav ने दिया बड़ा बयान
Read more »

NEET UG 2024 Result: नीट यूजी में 67 स्टूडेंट्स की रैंक 1, कटऑफ भी बढ़ीNEET UG 2024 Result: नीट यूजी में 67 स्टूडेंट्स की रैंक 1, कटऑफ भी बढ़ीNEET UG 2024: जनरल और जनरल-पीएच कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए इस साल कट-ऑफ पिछले साल के 720-137 से बढ़कर इस साल 720-164 हो गई है.
Read more »

NEET UG Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट exam.nta.ac.in/NEET पर जारी, ऐसे करें चेकNEET UG Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट exam.nta.ac.in/NEET पर जारी, ऐसे करें चेकNEET UG Result 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ-साथ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) यूजी 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:56:19