NEET UG Re-Exam 2024: 23 जून को दोबारा हुई नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार टॉपर्स की संख्या घटने के साथ दोबारा परीक्षा देने वाले किसी भी कैंडिडेट्स को 720 में से 720 अंक नहीं मिले हैं.
NEET UG Re-Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 1563 कैंडिडेट्स के लिए दोबारा हुई नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर चेक किया जा सकता है.
इससे पहले नीट यूजी रि-एग्जाम की फाइनल आंसर-की 30 जून को दोपहर 1:30 बजे जारी हुई थी. एनटीए ने पहले नीट यूजी परीक्षा में 1563 कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स दिया गया था. लेकिन विवाद होने पर इस ग्रेस मार्क्स को रद्द करके दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया गया. दोबारा हुई नीट परीक्षा में 1,563 में से 813 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन देश के उन्हीं 6 केंद्रों पर दोबारा किया गया था, जहां पर ग्रेस मार्क्स दिये गए थे. घट गई नीट यूजी टॉपर्स की संख्या इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एनटीए के सूत्रों ने बताया है कि दोबारा नीट यूजी परीक्षा देने वाले 813 उम्मीदवारों में से किसी ने भी 20/720 अंक नहीं हासिल किया है. साथ ही टॉपर्स की संख्या 67 से घटकर 61 हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, 720/720 का परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले छह में से पांच कैंडेट्स ने दोबेारा परीक्षा दी थी. उन्होंने 680 से ऊपर अंक हासिल किए हैं. आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ के दो उम्मीदवारों में से कोई भी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ. छत्तीसगढ़ से कुल 602 में से 291 छात्र, गुजरात से 1 छात्र, हरियाणा से 494 में से 287 और मेघालय के तुरा से 234 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.
Neet Ug Re Exam Result 2024 Neet Ug Revised Toppers List Neet Ug Re Exam नीट यूजी री-एग्जाम नीट यूजी रिजल्ट नीट यूजी टॉपर्स लिस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NEET Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट 2024 कब आएगा? NTA ने बताई डेटNEET 2024 Result Date: नीट का रिजल्ट कब आएगा? एनटीए नीट 2024 रिजल्ट डेट की जानकारी दे चुका है। ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.
Read more »
NEET Result 2024 Link: नीट रिजल्ट घोषित, ये रहा सीधा लिंक, जानिए कौन बना नीट 2024 टॉपरNTA NEET Result 2024 Link: नीट यूजी 2024 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनटीए ने ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.
Read more »
NEET UG Result 2024: 56.4% रहा नीट यूजी रिजल्ट, 67 टॉपर्स में सबसे ज्यादा राजस्थान सेNEET UG Result 2024 Declared: मंगलवार को एनटीए द्वारा जारी नीट यूजी रिजल्ट में 67 उम्मीदवारों ने टॉप रैंक हासिल की है. एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "67 उम्मीदवारों ने समान 99.997129 परसेंटाइल स्कोर किया है. उम्मीदवार, अब एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET या neet.ntaonline.
Read more »
NEET UG Result 2024: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे हरियाणा के टॉपर दिव्यांश, एग्जाम से दो दिन पहले छोड़ दिया था पढ़नाहरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले दिव्यांश ने नीट यूजी परीक्षा 2024 में पहली रैंक हासिल की है। उन्हें इस परीक्षा में 720 में से 720 मार्क्स मिले हैं।
Read more »
NEET UG Result 2024: नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद मचा बवाल, जानें क्योंNEET UG 2024: नीट यूजी 2024 का परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।
Read more »
NEET Re-Exam Result: नीट री-एग्जाम रिजल्ट आज होगा जारी, बदल जाएगी ओवलऑल रैंकिंगनीट यूजी री एग्जाम का रिजल्ट आज जारी होगा. एनटीए ने 23 जून को 1,563 उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा करवाई थी.
Read more »
