NDA INDIA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक शुरू, सरकार बनाने पर होगा मंथन; INDIA के घटक दल भी करेंगे मीटिंग

Union Cabinet Meeting News

NDA INDIA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक शुरू, सरकार बनाने पर होगा मंथन; INDIA के घटक दल भी करेंगे मीटिंग
Union CabinetNdaIndia Bloc
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 145 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 106%
  • Publisher: 51%

लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।

दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल हैं। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हो रहा है। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी। शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल एनडीए में शामिल शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हैं। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। तेलुगुदेशम पार्टी भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। उधर, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग भी होंगे शामिल लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन भी INDI गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो ने नीतीश कुमार से बात नहीं की है। शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।.

दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है। एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल हैं। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हो रहा है। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगी। शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल एनडीए में शामिल शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है। दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हैं। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। तेलुगुदेशम पार्टी भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। उधर, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग भी होंगे शामिल लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रहा है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्ष की बैठक लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता बुधवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा इस बैठक में नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क करने के बारे में भी फैसला होगा। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन भी INDI गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो ने नीतीश कुमार से बात नहीं की है। शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Union Cabinet Nda India Bloc Ls Poll Results Prime Minister Narendra Modi Bharatiya Janata Party Nda-India Meeting Pm Modi Jdu India News In Hindi Latest India News Updates एनडीए India गठबंधन

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSC NDA 2: एनडीए की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, इस डेट तक भरे जाएंगे फॉर्मUPSC NDA 2: एनडीए की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, इस डेट तक भरे जाएंगे फॉर्मUPSC NDA 2: एनडीए की परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू
Read more »

INDIA गठबंधन की बैठक में CM केजरीवाल का बड़ा बयान- इन 4 बातों में बताया पूरा समीकरणINDIA गठबंधन की बैठक में CM केजरीवाल का बड़ा बयान- इन 4 बातों में बताया पूरा समीकरणLok Sabha Election 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज INDIA Alliance की बैठक में भाग लेने लखनऊ पहुंचे, यहां उन्होंने SP नेताओं के साथ मीटिंग और प्रेस वार्ता की.
Read more »

दिल्ली में जल संकट: 'जरूरत दो टैंकर की, भेजा जा रहा एक और वो भी आधा', पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार की बैठकदिल्ली में जल संकट: 'जरूरत दो टैंकर की, भेजा जा रहा एक और वो भी आधा', पानी की किल्लत पर दिल्ली सरकार की बैठकपानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। 12 बजे आतिशी और सौरभ भारद्वाज बैठक करेंगे। मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।
Read more »

चुनाव खत्म होते ही आया केजरीवाल का EXIT POLL, बताया- NDA और I.N.D.I.A. को मिलेंगी कितनी सीटेंचुनाव खत्म होते ही आया केजरीवाल का EXIT POLL, बताया- NDA और I.N.D.I.A. को मिलेंगी कितनी सीटेंदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए और चुनाव बाद की रणनीतियों पर चर्चा हुई। वहीं बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा I.N.D.I.A.
Read more »

NDA INDIA Meeting: एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग करेंगे बैठक; सरकार बनाने पर होगा मंथनNDA INDIA Meeting: एनडीए-INDIA के घटक दल आज अलग-अलग करेंगे बैठक; सरकार बनाने पर होगा मंथनलोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।
Read more »

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में आज बैठकों का दौर, एनडीए और इंडिया गठबंधन की अहम मीटिंगलोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दिल्ली में आज बैठकों का दौर, एनडीए और इंडिया गठबंधन की अहम मीटिंगएक और जहां बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस व उसके सहयोगियों 'इंडिया गठबंधन' की बैठक होगी। वहीं बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की भी बैठक होगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:44:13