लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।
एक तरफ नई सरकार के गठन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक हुई, तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक भी शुरू हो गई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी , शिवसेना-यूबीटी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी , झारखंड मुक्ति मोर्चा और अन्य घटक दलों के नेता खरगे के आवास पर जुटे। #WATCH | NCP-SCP leaders Sharad Pawar and Supriya Sule will take part in INDIA alliance meeting at the residence of Congress president Mallikarjun Kharge in Delhi pic.
twitter.com/bHZuuynBl7 — ANI June 5, 2024 लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद, INDI गठबंधन के नेता खरगे के आवास पर बैठक करेंगे। बैठक में INDI गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बैठक के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगा। झारखंड के मुख्यमंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन भी INDI गठबंधन की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन की बैठक में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो ने नीतीश कुमार से बात नहीं की है। पीएम मोदी को चुना गया एनडीए गठबंधन का नेता दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक खत्म हुए। इस बैठक में घटक दलों के सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से पीएम मोदी को एनडीए गठबंधन का नेता चुना। इसके लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। NDA leaders unanimously elect Narendra Modi as their leader in the proposal passed by the leaders of the NDA in Delhi. pic.twitter.com/dJat3JR9KI — ANI June 5, 2024 एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना इस मीटिंग में शामिल रहे। बैठक में सरकार बनाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक के खत्म होने के बाद जनता दल यूनाइटेड सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि एनडीए की बैठक में नीतीश कुमार शामिल हुए। बैठक में सभी घटक दलों के नेताओं ने अपने विचार रखे और तीसरी बार एनडीए को जनादेश देने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा और जल्द ही सभी सांसदों की बैठक होगी। #WATCH | NDA leaders held a meeting today at 7, LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi, in Delhi pic.twitter.com/xuxjDjYKaI — ANI June 5, 2024 शिवसेना व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी बैठक में शामिल रहे एनडीए की बैठक से पहले, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भी केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया। दोनों ही दलों के नेता दिल्ली में एनडीए की बैठक में शामिल हुए। शिवसेना को महाराष्ट्र में सात और एनसीपी को एक सीट पर जीत मिली है। तेलुगुदेशम पार्टी भाजपा के बाद दूसरा सबसे बड़ा घटक दल है। इसके वरिष्ठ नेता कनकमेडला रविंद्र कुमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि आंध्र प्रदेश में भाजपा और जनसेना के साथ हमारा चुनाव पूर्व समझौता महज राजनीतिक अंकगणित की सौदेबाजी नहीं है, बल्कि यह विश्वसनीयता का बंधन है। उधर, टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू एनडीए की बैठक में शामिल रहे। जनता दल यूनाइटेड के महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी इंडी गठबंधन के संस्थापकों में शामिल रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वह विपक्षी गठबंधन में फिर से शामिल हो सकते हैं। त्यागी ने अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा क जनता का फैसला सर्वोपरि है। जदयू ने एनडीए में रहकर भाजपा के साथ चुनाव लड़ा है और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। चिराग भी बैठक में शामिल रहे लोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा था कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा 'मैं देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनने जा रही है। एनडीए का तीसरा कार्यकाल देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, जिसका वादा उन्होंने देश से किया है। यह सरकार विकास से जुड़े सभी वादों को पूरा करेगी। हमारी पार्टी और हमारे सांसद एनडीए सरकार का समर्थन करेंगे।' शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू राष्ट्रपति भवन में नई सरकार की शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी बृहस्पतिवार को नई सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। सबसे बड़े दल के नाते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें आमंत्रित करेंगी।
Union Cabinet Nda India Bloc Ls Poll Results Prime Minister Narendra Modi Bharatiya Janata Party Nda-India Meeting Pm Modi Jdu India News In Hindi Latest India News Updates एनडीए India गठबंधन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Exclusive Interview: 'NDA को इस बार एतिहासिक जीत मिलेगी': पीएम मोदीPM Modi Exclusive Interview: 'NDA को इस बार एतिहासिक जीत मिलेगी': पीएम मोदी | NDTV India
Read more »
कमल की कशमकश: भाजपा को आत्ममंथन की सलाह दे रहे चुनाव नतीजे; हिंदुत्व पर भारी पड़ी जाति और मुस्लिमों की लामबंदीजनमन का यही जनादेश है...लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बन रही है...मगर विपक्षी गठबंधन ने पीएम मोदी की अपराजेय छवि को गंभीर चुनौती दी है।
Read more »
7 जून को चुना जाएगा NDA गठबंधन का नेता, जानें कब शपथ लेंगे PM मोदीPM Modi ceremony: चुनाव परिणाम आने के बाद अब देशवासियों को इंतजार है कि पीएम मोदी शपथ कब लेंगे. क्योंकि इस बार जनादेश किसी भी एक दल को नहीं मिला है.
Read more »
NDA INDIA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक शुरू, सरकार बनाने पर होगा मंथन; INDIA के घटक दल भी करेंगे मीटिंगलोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।
Read more »
Lok Sabha Election Result 2024: मिलीजुली सरकार चलाना होगा कठिन... NDA की सरकार पर जानें क्या बोले संजय राउतLok Sabha Election: मोदी 3.O की NDA गठबंधन की सरकार को लेकर उद्धर ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने किया कटाक्ष
Read more »
NDA INDIA Meeting: दिल्ली में एनडीए की बैठक खत्म, सरकार बनाने पर हुआ मंथन; INDIA के घटक दल भी करेंगे मीटिंगलोक जनशक्ति पार्टी-राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान ने भी कहा कि वे किसी भी सूरत में एनडीए का साथ नहीं छोड़ेंगे और बुधवार को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे।
Read more »
