Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update.
सम्राट मनाने पहुंचे; महागठबंधन में RJD-कांग्रेस की पहली लिस्ट आज संभव, शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट मिलासम्राट चौधरी बुधवार सुबह कुशवाहा के आवास से निकले, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कुछ देर बार कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली निकल गए। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA और महागठबंधन, दोनों गुटों में सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी चल रही है। NDA में JDU और लोजपा के बीच कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट लोजपा को देने की अटकलों से नाराज हैं। कुशवाहा को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पहुंचे। रात भर माथापच्ची के बाद भी कुशवाहा नहीं मानें, तो दोनों नेता बुधवार सुबह उनके घर से लौट गए। .
। मुलाकात के बाद कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा,"Nothing is well in NDA" इसके बाद अमित शाह ने कुशवाहा फोन करके दिल्ली बुलाया। कुशवाहा नित्यानंद राय के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने पटना में RLM नेताओं की मीटिंग बलाई थी, जो स्थगित हो गई है। इधर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और VIP पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी 60 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही। हालांकि, राजद लगातार अपने कैंडिडेट को सिंबल बांट रहा है। पार्टी ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया है।कुशवाहा शाह से मिलने दिल्ली हुए, बोले- उम्मीद है सब ठीक होगाभाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस बार 10 विधायकों का टिकट कटा है। इनमें कुछ पांच बार से विधायक थे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी शामिल हैं। वह पटना सिटी सीट से पांच बार से जीत रहे थे। भाजपा की पहली लिस्ट में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री, 46 विधायक ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा टिकट मिला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर और विजय सिन्हा लखीसराय से उतरेंगे। भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है।ओसामा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर और तेजस्वी यादव पीछे सीट पर बैठे दिखे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार देर रात राबड़ी आवास पर प्रत्याशियों को सिंबल बांटा। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी सिंबल दिया। राबड़ी आवास से बाहर निकलते समय ओसामा के साथ तेजस्वी यादव भी उनकी कार में बैठे दिखे। उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।महुआ विधानसभा सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने अपने सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने से मना किया है। वे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के लिए गए हैं। दरअसल, पहले महुआ सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को देने बात हुई थी, लेकिन अब चर्चा है कि महुआ सीट लोजपा के खाते में जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा इस सीट से अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि वे अब किसी भी स्थिति में यह सीट छोड़ने के मूड में नहीं हैं।उत्तराखंड में सर्द हवाओं ने गिराया तापमान, गुलाबी ठंड पड़ीपूरे उत्तर प्रदेश से हुई मानसून की वापसीपंजाब में हल्की बढ़ोतरी के बाद तापमान सामान्यबिहार में इस साल 31% कम बारिश
Bihar Assembly Election 2025 Bihar Assembly Seat Bihar Election News Bjp Rjd Jdu
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'NDA को खामियाजा भुगतना पड़ेगा, फिर साजिश की', NDA में आखिरकार लग ही गई आगNDA Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया। इसमें बीजेपी और जदयू के बाद चिराग पासवान दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे। लेकिन इसी के साथ NDA में अंदर ही अंदर आग भी लग गई है। समझिए कैसे
Read more »
NDA Seat Sharing: रह-रहकर छलक रहा मांझी-कुशवाहा का दर्द, NDA के खड़ी हो सकती है मुश्किलएनडीए में सीट बंटवारे के बाद, जीतन राम मांझी और उपेन्द्र कुशवाहा के दर्द झलक रहे हैं। कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी और शायरी के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। मांझी ने भी कार्यकर्ताओं को समझाने की चुनौती बताई और निराशा व्यक्त की, जिससे एनडीए को नुकसान होने की आशंका है। दोनों नेता सीटों की संख्या से संतुष्ट नहीं हैं और अपनी नाराजगी...
Read more »
सीट बंटवारे पर उपेंद्र कुशवाहा का फूटा गुस्सा, NDA से नाराजगीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया सामने आई है। छह सीटें मिलने से नाखुश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कार्यकर्ताओं से माफी मांगी और शायराना अंदाज में एनडीए से नाराजगी जताई। उन्होंने सीट बंटवारे के फैसले को लेकर अपनी विवशता भी जाहिर की।
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: तेज प्रताप यादव महुआ से लड़ेंगे चुनाव, 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवारतेजप्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है। तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने महनार, हिसुआ, शाहपुर और पटना साहिब सहित कई सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। RJD से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने नई पार्टी बनाई है और वह अपने दम पर चुनाव लड़कर RJD को चुनौती देने के लिए तैयार...
Read more »
Is Chirag Paswan NDA’s Bet In 2025 Bihar Elections? Nitish Left With His Weakest Hand In Decades – 5 Takeaways From Coalition’s Seat-Sharing DealNDA’s Bihar seat-sharing deal reveals the alliance’s strategy and shifting power dynamics.
Read more »
बिहार चुनाव- NDA में सीट बंटवारे पर नीतीश नाराज: कांग्रेस-RJD में भी खींचतान जारी; लालू ने प्रत्याशियों को ...Bihar Vidhan Sabha Election LIVE 2025 Update. Follow NDA Mahagathbandhan Candidate List, BJP JDU RJD Party Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
