NDA Candidate List : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया। इसमें बीजेपी और जदयू के बाद चिराग पासवान दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे। लेकिन इसी के साथ NDA में अंदर ही अंदर आग भी लग गई है। समझिए कैसे
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीट शेयरिंग तो हो गई, लेकिन इसके साथ ही गठबंधन में बगावत की आग भी सुलग उठी है। NDA के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीट मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है।NDA में सीट शेयरिंगNDA ने रविवार को 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि शेष सीट छोटे घटक दलों को दी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 29 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।सीटों को लेकर NDA में सुलग गई आगNDA में सीट शेयरिंग का ऐलान होने के बाद अंदर ही अंदर आग सुलग गई है। जीतन राम मांझी ने तो खुले तौर पर NDA को चुनाव में नुकसान तक होने की बात कह दी है। जीतन राम मांझी जब सीट बंटवारे के बाद बाहर निकले तो उन्होंने बड़ी बात कह दी। जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘ऊपर से जो फैसला हुआ है, हमने उसे स्वीकार किया है। लेकिन सिर्फ छह सीट देकर हमें कमतर आंका गया है। इसका असर चुनाव में NDA पर पड़ेगा।’कुशवाहा भी मिली हिस्सेदारी से भारी नाराजवहीं, कुशवाहा ने सीट बंटवारे की घोषणा के बाद देर रात ‘एक्स’ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा, ‘प्रिय साथियों, मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं। हमें जितनी सीट मिली है, वह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। मैं समझता हूं कि यह फैसला उन साथियों को आहत करेगा जो हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनने की उम्मीद रखे थे। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। फिर भी मुझे भरोसा है कि आप सभी मेरी और पार्टी की मजबूरियों को समझेंगे। मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि पहले आप सबका गुस्सा शांत हो जाए, फिर खुद समझ पाएंगे कि यह फैसला कितना सही या गलत था। बाकी बात समय बताएगा।’ उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों में कहा- साजिश हुईउपेंद्र कुशवाहा यहीं नहीं रुके, उन्होंने सोमवार की सुबह एक्स पर एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने शायराना अंदाज में बड़ी और कड़ी बात कह दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि 'आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।'जीतन राम मांझी इसलिए हैं नाराजजीतन राम मांझी अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए कम से कम 15 सीट की मांग कर रहे थे। वह दिल्ली में सीट बंटवारे की घोषणा से ठीक पहले पटना लौट आए, हालांकि उन्होंने खुले तौर पर बगावत का रुख नहीं अपनाया। यह पहली बार है जब बिहार में NDA के दोनों छोटे घटक दल बराबर संख्या में सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस ने कस दिया तंजइधर, पटना में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने NDA पर तंज कसते हुए कहा, ‘सीट बंटवारे से यह साफ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को सीमित कर दिया है। अब तक हर चुनाव में जदयू भाजपा से ज्यादा सीट पर लड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में भाजपा जदयू को पूरी तरह निगल जाएगी।’.
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए NDA में सीट शेयरिंग तो हो गई, लेकिन इसके साथ ही गठबंधन में बगावत की आग भी सुलग उठी है। NDA के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को छह-छह सीट मिलने पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर असंतोष जताया है।NDA में सीट शेयरिंगNDA ने रविवार को 243 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि शेष सीट छोटे घटक दलों को दी जाएंगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 29 सीट पर उम्मीदवार उतारेगी।सीटों को लेकर NDA में सुलग गई आगNDA में सीट शेयरिंग का ऐलान होने के बाद अंदर ही अंदर आग सुलग गई है। जीतन राम मांझी ने तो खुले तौर पर NDA को चुनाव में नुकसान तक होने की बात कह दी है। जीतन राम मांझी जब सीट बंटवारे के बाद बाहर निकले तो उन्होंने बड़ी बात कह दी। जीतन राम मांझी ने कहा कि ‘ऊपर से जो फैसला हुआ है, हमने उसे स्वीकार किया है। लेकिन सिर्फ छह सीट देकर हमें कमतर आंका गया है। इसका असर चुनाव में NDA पर पड़ेगा।’कुशवाहा भी मिली हिस्सेदारी से भारी नाराजवहीं, कुशवाहा ने सीट बंटवारे की घोषणा के बाद देर रात ‘एक्स’ पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा, ‘प्रिय साथियों, मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं। हमें जितनी सीट मिली है, वह आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हैं। मैं समझता हूं कि यह फैसला उन साथियों को आहत करेगा जो हमारी पार्टी से उम्मीदवार बनने की उम्मीद रखे थे। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा। फिर भी मुझे भरोसा है कि आप सभी मेरी और पार्टी की मजबूरियों को समझेंगे। मैं विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि पहले आप सबका गुस्सा शांत हो जाए, फिर खुद समझ पाएंगे कि यह फैसला कितना सही या गलत था। बाकी बात समय बताएगा।’ उपेंद्र कुशवाहा ने इशारों में कहा- साजिश हुईउपेंद्र कुशवाहा यहीं नहीं रुके, उन्होंने सोमवार की सुबह एक्स पर एक और पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने शायराना अंदाज में बड़ी और कड़ी बात कह दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा है कि 'आज बादलों ने फिर साजिश की, जहां मेरा घर था वहीं बारिश की। अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बसाने की।'जीतन राम मांझी इसलिए हैं नाराजजीतन राम मांझी अपनी पार्टी को मान्यता दिलाने के लिए कम से कम 15 सीट की मांग कर रहे थे। वह दिल्ली में सीट बंटवारे की घोषणा से ठीक पहले पटना लौट आए, हालांकि उन्होंने खुले तौर पर बगावत का रुख नहीं अपनाया। यह पहली बार है जब बिहार में NDA के दोनों छोटे घटक दल बराबर संख्या में सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।कांग्रेस ने कस दिया तंजइधर, पटना में कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने NDA पर तंज कसते हुए कहा, ‘सीट बंटवारे से यह साफ है कि भाजपा ने नीतीश कुमार को सीमित कर दिया है। अब तक हर चुनाव में जदयू भाजपा से ज्यादा सीट पर लड़ती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। यह स्पष्ट संकेत है कि आने वाले दिनों में भाजपा जदयू को पूरी तरह निगल जाएगी।’
नीतीश कुमार एनडीए कैंडिटेट लिस्ट Bjp Candidate List Jdu Candidate List Bihar Election News Chirag Paswan Candidate List Ham Candidate List बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट चिराग पासवान कैंडिडेट लिस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
NDA Seat Sharing: बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, NDA की सीट शेयरिंग का होगा एलानगृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी.
Read more »
बिहार चुनाव पर दिल्ली में बीजेपी CEC की बैठक: शाह, राजनाथ, नड्डा, सम्राट चौधरी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, थोड़...Bihar Election NDA Alliance Seat Sharing 2025 Update.
Read more »
NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलानNDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलान
Read more »
Bihar Polls 2025: NDA Announces Seat-Sharing; BJP, JDU To Contest On....Ahead of the Bihar assembly, the NDA on Sunday announced a seat distribution which includes BJP and JDU to contest on 101 seats each, LJP (Ram Vilas) – 29 seats, Rashtriya Lok Morcha– 06 seats, Hindustani Awam Morcha (HAM)– 06 seats
Read more »
बिहार में NDA गठबंधन ने सीटों पर समझौता किया, भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगेभाजपा और जदयू ने सहयोगी दलों के साथ बिहार चुनाव के लिए सीटों का समझौता फाइनल कर लिया है। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोजपा को 29 सीटें मिलीं, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को 6-6 सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद चिराग पासवान 29 सीटों पर सहमत हुए। भाजपा सोमवार को पहली सूची जारी कर सकती है।
Read more »
बिहार चुनाव: NDA में सीट बंटवारे के बाद उपेंद्र कुशवाहा की कार्यकर्ताओं से माफी, कई सवालबिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। भाजपा-जदयू को 101-101 सीटें, चिराग की पार्टी को 29 सीटें मिलीं। कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील की।
Read more »
