NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलान

NDA Seat Sharing News

NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलान
Bihar PoliticsNDA में सीट शेयरिंग फाइनलJDU
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

NDA में सीट शेयरिंग फाइनल: JDU और BJP 101-101 पर लड़ेंगी चुनाव, चिराग की पार्टी को 29 सीटें, संजय झा ने किया ऐलान

NDA Seat Sharing: लंबे समय से चल रहे खींचतान और अटकलों के बाद आखिरकार बिहार में एनडीए के भीतर सीटों के बंटवारे पर अंतिम मुहर लग गई है. इस बंटवारे के तहत भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड को बराबर-बराबर सीटें मिली हैं.

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान और जेडीयू नेता संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस आधिकारिक घोषणा की जानकारी दी. एनडीए गठबंधन में हुए सीट बंटवारे के ऐलान के मुताबिक, बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों में से बीजेपी और जेडीयू दोनों के खाते में 101-101 सीटें आई हैं. गठबंधन में दोनों प्रमुख दलों को समान दर्जा और महत्व दिया गया है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को भी सम्मानजनक संख्या में सीटें मिली हैं. पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को छह-छह सीटें दी गई हैं. गठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद, HAM-S के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पटना में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमें 6 सीटें मिली हैं, यह आलाकमान का निर्णय है और इसे हम स्वीकार करते हैं. हमें जो मिला है, उससे हम संतुष्ट हैं और हमें कोई शिकायत नहीं है. एक तरफ जहां एनडीए ने अपना सीट बंटवारा फाइनल कर लिया है, वहीं महागठबंधन में सीटों को लेकर अब भी गतिरोध बना हुआ है. विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने इस गतिरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, महागठबंधन थोड़ा अस्वस्थ हुआ है, इसलिए हम दिल्ली जा रहे हैं. आपको पता है, सभी डॉक्टर दिल्ली में हैं, तो वहाँ बेहतर उपचार हो जाएगा और स्वस्थ होकर हम लोग पटना लौटेंगे. सहनी के इस बयान से साफ है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर गंभीर मतभेद हैं, जिसके समाधान के लिए वह दिल्ली जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सीटों के बंटवारे पर चर्चा को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव भी जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. इससे स्पष्ट है कि महागठबंधन में दलों के बीच सीटों पर अंतिम सहमति बनना बाकी है और शीर्ष नेतृत्व इस समस्या को सुलझाने की कोशिश कर रहा है. ये भी पढ़ें- मुकेश सहनी का सीट बंटवारे पर विस्फोटक बयान, कहा- महागठबंधन अस्वस्थ... बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Bihar Politics NDA में सीट शेयरिंग फाइनल JDU BJP चिराग की पार्टी को 29 सीटें संजय झा Bihar Assembly Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 Bihar Vidhan Sabha Chunav Bihar Chunav News In Hindi ZEE News Bihar Bihar News Bihar Election News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

NDA Seat Sharing Deal Revealed: Boost For Chirag, Manjhi As BJP, JDU Agree To DemandsNDA Seat Sharing Deal Revealed: Boost For Chirag, Manjhi As BJP, JDU Agree To DemandsBihar NDA Seat Sharing Details: Amid the pressure games from Chirag Paswans LJP-RV and Jitan Ram Manjhis Hindustani Awam Morcha (HAM), the BJP and the JDU worked in coordination to pacify the allies with fair share of seats ahead of the crucial votin
Read more »

बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फाइनल, BJP 101.. JDU 101..LJP (R) 29.. RLM 6 और HAM को 6बिहार में NDA का सीट शेयरिंग फाइनल, BJP 101.. JDU 101..LJP (R) 29.. RLM 6 और HAM को 6Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में एनडीए का सीट बंटवारा अंतिम हो गया है। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। चिराग पासवान की लोजपा (आर) को 29, आरएलएम को 6 और 'हम' को 6 सीटें मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार अभियान शुरू...
Read more »

बिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनावबिहार चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी चुनावबिहार चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. बीजेपी और JDU को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं, जबकि LJP को 29, RLM को 6 और HAM को 6 सीटें मिली हैं. चिराग पासवान ने कहा कि सीट बंटवारा सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ.
Read more »

Bihar Election: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जानिए लोजपा के हिस्से में कितनी सीटेंBihar Election: भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जानिए लोजपा के हिस्से में कितनी सीटेंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार के विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
Read more »

NDA Seat Sharing : भाजपा-जदयू बराबर हिस्सेदार भाई, चिराग को ताकत; कम होकर भी 'हम' साथ-साथ हैंNDA Seat Sharing : भाजपा-जदयू बराबर हिस्सेदार भाई, चिराग को ताकत; कम होकर भी 'हम' साथ-साथ हैंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी 101-101 सीटों पर लड़ेगी। यह पहले से तय था कि 100 या 101 सीटों पर बराबर बराबर की
Read more »

Bihar NDA Seat Sharing: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, 101-101 पर टिके बीजेपी-JDU, चिराग और मांझी भी हुए खुशBihar NDA Seat Sharing: एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल, 101-101 पर टिके बीजेपी-JDU, चिराग और मांझी भी हुए खुशबिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। जदयू और बीजेपी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिली हैं, जबकि जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को 6-6 सीटें दी गई हैं। इस समझौते से एनडीए में खुशी का माहौल...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:26:03