NASA ने जारी की 3i Atlas की सबसे साफ तस्वीरें, James Webb के साथ 12 मिशनों ने दिखाई शानदार फोटो

Nasa News

NASA ने जारी की 3i Atlas की सबसे साफ तस्वीरें, James Webb के साथ 12 मिशनों ने दिखाई शानदार फोटो
3I/ATLASInterstellar CometMars Reconnaissance Orbiter
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 124 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 102%
  • Publisher: 63%

Interstellar Comet 3i ATLAS: NASA ने अंतरकारकीय धूमकेतु की कुछ बहुत करीब से ली गईं तस्वीरों को दिखाया है. ये तस्वीरें कई अंतरिक्ष यानों ने ली हैं.

Science News: NASA ने अंतरतारकीय पिंड 3I ATLAS की अद्भुत और नई तस्वीरें जारी की हैं. इसे लेकर ऐसा माना जाता है कि यह धूमकेतु हमारे सौरमंडल से भी पुराना है. ये तस्वीर नासा के 12 से ज्यादा अंतरिक्ष यानों और दूरबीनों ने ली है.

यह हमारे सौरमंडल के बाहर से आए मेहमान का सबसे नजदीकी और सबसे साफ फोटो है. यह धूमकेतु सबसे पहले जुलाई में चिली की एक एटलस दूरबीन ने देखा था. इसका रास्ता बहुत अजीब था जिससे पता चला कि यह हमारे सौरमंडल के बाहर की है. इसके लिए मंगल, धरती की कक्षा औऱ सूर्य पर नजर रखने वाले कैमरों को भी इस धूमकेतु की तरफ मोड़ दिया गया. किस ऑर्बिटर ने ली तस्वीर? NASA के अनुसार मंगल ग्रह के इस धूमकेतु की बहुत ही शानदार तस्वीरें ली गई हैं. यह Interstellar Comet 3i ATLAS मंगल ग्रह के 19 मिलीयन मील के बहुत करीब से गुजरा. मार्स रिकॉनिसेंस ऑर्बिटरने इसकी सबसे नजदीकी दृश्यों में से एक को कैद किया. MAVEN Orbiter ने पराबैंगनी तस्वीरेंलीं जिससे धूमकेतु की रासायनिक बनावट का पता चला. Perseverance Rover ने मंगल की सतह से धूमकेतु की एक धुंधली झलक दिखाई. Weve just released the latest images of the interstellar comet 3IATLAS, as observed by eight different spacecraft, satellites, and telescopes. Heres what weve learned about the comet — and how were studying it across the solar system: https:t.coZIt1Qq6DSp pic.twitter.comITD6BqVlGn — NASA November 19, 2025 कैसे क्लिक की गई अद्भुत तस्वीर? NASA के 2 मिशनों स्टीरियो और सोहो ने भी इस धूमकेतु की तस्वीरें ली हैं. जब यह Interstellar Comet धरती से सूर्य के पीछे छिप गया था तब जमीन की दूरबीनें इसे देख नहीं पा रही थीं. NASA के स्टीरियो और ESA के सोहो मिशन ने इसकी तस्वीरें लीं और दोनों ने मिलकर इसकी सूर्य के पीछ खिसकने की तस्वीरों को रिकॉर्ड किया. NASA के पंच मिशन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें जारी की हैं. इसमें Comet की पूंछ को हेलियोस्फीयर में फैला हुआ दिखाया गया है. कौन-कौन से मिशन इसमें शामिल हैं? NASA के 2 और अंतरिक्ष यानों ने भी इस धूमकेतु की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें साइकीने 3.3 करोड़ मील दूर से इसकी 4 तस्वीरें लीं जिसमें 8 घंटों का समय लगा. वहीं, दूसरी तरफ लूसीमिशन ने 2.4 करोड़ मील दूर से तस्वीरें लीं. इन तस्वीरों में 3I ATLAS का कोमा और पूंछ की बनावट साफ देखी जा सकती है. और कौन सी दूरबीनों रहीं शामिल? हबल, James Webb Telescope और SPHEREx मिशन ने अगस्त में इसकी तस्वीरें लीं थीं. इन दूरबीनों ने कॉमेट की बहुत ही साफ और रासायनिक बनावटकी जानकारी दी. इस वजह से यह इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अंतरतारकीय पिंड बन गया. यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष के एक तारे ने उगली भयंकर आग, वैज्ञानिकों ने देखा 2400 KMSec की रफ्तार से आता मौत का तूफ़ान आगे क्या होगा? यह कॉमेट 19 दिसंबर के धरती से सबसे नजदीक आएगा जब इसकी दूरी लगभग 17 करोड़ मील होगी. वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जब यह कॉमेट इस दूरी से गुजरेगा तो इसकी और भी साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी. इसके बाद यह Interstellar Comet 3i Atlas 2026 में बृहस्पति की कक्षा से आगे निकल जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

3I/ATLAS Interstellar Comet Mars Reconnaissance Orbiter Solar Missions PUNCH Mission James Webb Space Telescope Hubble Lucy Mission Closest Approach Interstellar Comet 3I Atlas Hubble Telescope Hubble Space Telescope Spherex Lucy Mission

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಗಿಲ್ಲಿ ನಟನ ವಿರುದ್ಧ ದೂರು! ರಾಜ್ಯ ಮಹಿಳಾ‌ ಆಯೋಗದಿಂದ ಬೆಂಗಳೂರು‌ ಕಮಿಷನರ್‌ಗೆ ಪತ್ರ..ಬಿಗ್ ಬಾಸ್ ಗಿಲ್ಲಿ ನಟನ ವಿರುದ್ಧ ದೂರು! ರಾಜ್ಯ ಮಹಿಳಾ‌ ಆಯೋಗದಿಂದ ಬೆಂಗಳೂರು‌ ಕಮಿಷನರ್‌ಗೆ ಪತ್ರ..Bigg Boss Kannada 12: ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಸ್ಪರ್ಧಿ ಗಿಲ್ಲಿ ನಟನ ವಿರುದ್ಧ ರಾಜ್ಯ ಮಹಿಳಾ‌ ಆಯೋಗದಿಂದ ದೂರು ನೀಡಲಾಗಿದೆ..
Read more »

आज का राशिफल 19 नवंबर 2025: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यआज का राशिफल 19 नवंबर 2025: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यआज चंद्रमा तुला राशि में हैं और सूर्य वृश्चिक में, गुरु कर्क में वक्री हैं। जानिए मेष से लेकर कर्क तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
Read more »

இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 3 - யார் யாருக்கு நல்ல நாள்? எந்தெந்த ராசிகள் கவனமாக இருக்கணும்?இன்றைய ராசிபலன்: கார்த்திகை 3 - யார் யாருக்கு நல்ல நாள்? எந்தெந்த ராசிகள் கவனமாக இருக்கணும்?November 19 Today Rasipalan: கார்த்திகை மாதம் 3ஆம் நாளான இன்று (நவம்பர் 19), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »

12 பேரை கொன்ற காட்டு யானை ராதாகிருஷ்ணன் திடீர் மரணத்தால் ஷாக்12 பேரை கொன்ற காட்டு யானை ராதாகிருஷ்ணன் திடீர் மரணத்தால் ஷாக்கடந்த அக். 25ஆம் தேதி நீலகியில் இருந்து திருநெல்வேலியின் வனப்பகுதிக்கு கொண்டுவந்து விடப்பட்ட காட்டு யானை ராதாகிருஷ்ணன் நேற்று உயிரிழந்தது சர்ச்சையை கிளப்பி உள்ளது.
Read more »

सत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातसत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकातसत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
Read more »

Comet 3I/ATLAS: सौरमंडल में घूमने आया 'मेहमान'... भारत के टेलिस्कोप ने खींची पहली तस्वीरComet 3I/ATLAS: सौरमंडल में घूमने आया 'मेहमान'... भारत के टेलिस्कोप ने खींची पहली तस्वीरमाउंट आबू की फिजिकल रिसर्च लेबोरेट्री के 1.2m दूरबीन से रहस्यमयी धूमकेतु 3I/ATLAS की तस्वीरें और स्पेक्ट्रम लिया गया. गोल कोमा साफ दिखा. जब से ये धूमकेतु हमारे सौरमंडल में चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ वैज्ञानिक इसे एलियन कह रहे हैं. भारत से इसकी पहली बड़ी ऑब्जर्वेशन हुई है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:30:39