नथिंग फ़ोन (3) एक जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले फ़ोन के नए डिज़ाइन की जानकारी सामने आई है। इस बार फ़ोन में ग्लिफ लाइट्स नहीं होंगी। GadgetBits के अनुसार फ़ोन में तीन कैमरे होंगे। कैमरे में 50MP का 3x ज़ूम पेरिस्कोप कैमरा होगा। फ़ोन में 5,150 mAh की बैटरी और 100W की फ़ास्ट चार्जिंग भी...
1 जुलाई को Nothing Phone लॉन्च होने वाला है। जैसे-जैसे इसकी लॉन्च की तारीख पास आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर नए अपडेट्स सामने आने लगे हैं। फोन से संबंधित कुछ जानकारी, तो खुद Nothing अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट कर रहा है। जैसे कि इस बार के Nothing Phone में ग्लिफ लाइट्स नहीं मिलेंगी। अब इसके डिजाइन को लेकर एक नया लीक सामने आया है। लीक हुए डिजाइन को देखकर लोगों का मानना है अगर Nothing phone इस डिजाइन के साथ आता है, तो यह मार्केट में तहलका मचा देगा। चलिए इस फोन के सामने आए लीक्स के बारे में जान लेते हैं।डिजाइन में क्या है खास?बता दें कि Nothing अपने X अकाउंट पर इस बात की जानकारी दे चुका है कि कंपनी अब अपने पुराने Glyph Interface को हटाकर नया Glyphic Matrix ला रही है। यहां ध्यान देने वाली बात यह थी कि पोस्ट का कैप्शन कुछ इस तरह था कि “जब रोशनी बन जाए भाषा”, इसी के साथ Glyphic Matrix की लुक्स को रिवील किया गया था। Nothing के इस ऑफीशियल पोस्ट से साफ हो गया था कि कंपनी इस बार क्या नया करने वाली है। इसके बाद GadgetBits नाम के X अकाउंट की ओर से फोन के बैक की धुंधली सी फोटो पोस्ट की गई है। इस पोस्ट से Nothing Phone की लुक्स का अंदाजा लगाया जा सकता है और अगर फोन ऐसा दिखता है, तो यह एक यूनीक डिजाइन साबित होगा। इस पोस्ट में फोन के कुछ और संभावित फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। कैसा होगा फोन का डिजाइनGadgetBits के पोस्ट के अनुसार फोन में पीछे की ओर तीन कैमरा होंगे। इनमें से एक पेरिस्कोप, एक मेन और एक वाइड एंगल कैमरा होगा। साथ ही फ्लैश लाइट होगी। यह काफी हद तक आईफोन प्रो जैसा होगा लेकिन असल में थोड़ा अलग भी लग सकता है। कैमरा आइलैंड के बगल में Glyphic Matrix दिया जाएगा। इस धुंधली तस्वीर में फोन का डिजाइन युवाओं को काफी आकर्षित कर रहा है।🚨 ExclusiveNothing Phone - 6.
7" 1.5k OLED LTPO display- 50mp + 50mp 3x periscope + 50mp UW- 50mp front- 5150mAh battery + 100W charging- Wireless + reverse wireless charging- NFC, eSIM- Nothing OS 3.5 on Android 15- Snapdragon 8s Gen 4Launching on July 1st pic.twitter.com/GB3TaeekT6— Gadget Bits June 21, 2025 फोन के दूसरे फीचर्सGadgetBits ने अपने पोस्ट में फोन की कुछ और संभावित फीचर्स की जानकारी भी दी है। इसके अनुसार हो सकता है कि फोन की डिस्प्ले में ज्यादा बदलाव देखने को न मिले और यह 6.7-इंच का LTPO OLED पैनल ही हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार के कैमरा सिस्टम में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। फोन में अब 50MP का 3x ज़ूम पेरिस्कोप कैमरा होगा, जो पहले नहीं था। इसके अलावा, 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी मौजूद रहेगा। फ्रंट कैमरा को पहले से बेहतर किया जा सकता है। यह32MP की जगह अब 50MP का हो सकता है। ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि इस बार ऑटोफोकस का सपोर्ट कैमरा में मिलेगा।इसके अलावा फोन में अब 5,150 mAh की बैटरी होगी, जो पिछले मॉडल की 4,700 mAh बैटरी के आगे एक अपग्रेड है। बताया जा रहा है कि इस बार के Nothing Phone में 100W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। यह भी फोन का एक बड़ा अपग्रेड होगा।
नथिंग फोन 3 डिजाइन लीक नथिंग फोन 3 कैमरा फीचर नथिंग फोन 3 लॉन्च डेट नथिंग फोन 3 फास्ट चार्जिंग नथिंग फोन 3 की कीमत Nothing Phone 3 Features Nothing Phone 3 Launch Date Nothing Phone 3 Price In India Nothing Phone 3 Camera Specs
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदीआतंक का फन अगर उठा तो भारत उसे बिल से खींचकर कुचल देगा : पीएम मोदी
Read more »
किरोड़ी लाल मीणा ने मचा दिया तहलका, दूसरे दिन की रेड में जानिए क्या-क्या हुआराजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अजमेर के किशनगढ़ में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों पर लगातार दूसरे दिन छापेमारी की। अधिकारियों ने पांच फैक्ट्रियों को सीज कर दिया, जबकि पहले दिन 12 फैक्ट्रियों की जांच की गई थी। मंत्री ने पूरे राज्य में ऐसी इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी...
Read more »
अगर मायावती का पोस्ट मेरे लिए हुआ तो समाज में बहुत गुस्सा पैदा होगा : चंद्रशेखरअगर मायावती का पोस्ट मेरे लिए हुआ तो समाज में बहुत गुस्सा पैदा होगा : चंद्रशेखर
Read more »
'1.5 करोड़ रुपये दहेज के वापस करो', 50 लाख मुआवजे की मांग, कोर्ट ने पति के पक्ष में सुनाया फैसला तो शॉक्ड हुए पत्नीChhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट ने डिवोर्स को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा- पत्नी अगर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखती है तो पति तलाक का हकदार है।
Read more »
IRCTC आईडी से कैसे लिंक करें आधार, समझ लें ऑनलाइन तरीका वरना 1 जुलाई से नहीं मिलेगा तत्काल टिकट!अगर आप खुद ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर अकाउंट बनाया हुआ है, तो अपना आधार लिंक कर लें। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है।
Read more »
एक दिन का CM बनकर क्या करेंगे हरभजन सिंह, किस टीम के बनना चाहते हैं क्रिकेट कोच?हरभजन सिंह से जब सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें क्रिकेट कोच बनने का मौका मिले तो वह किस टीम की कोचिंग करेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने क्या कहा?
Read more »
