एक दिन का CM बनकर क्या करेंगे हरभजन सिंह, किस टीम के बनना चाहते हैं क्रिकेट कोच?

Harbhajan Singh Latest News News

एक दिन का CM बनकर क्या करेंगे हरभजन सिंह, किस टीम के बनना चाहते हैं क्रिकेट कोच?
Harbhajan Singh InterviewHarbhajan Singh On IplHarbhajan Singh Shubman Gill
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

हरभजन सिंह से जब सवाल पूछा गया कि अगर उन्हें क्रिकेट कोच बनने का मौका मिले तो वह किस टीम की कोचिंग करेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने क्या कहा?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से पंकज कपाही ने एक्सक्लूजिव बातचीत की. उन्होंने भारत के दिग्गज स्पिनर से राजनीति, निजी पसंद-नापसंद से लेकर क्रिकेट तक के बारे में खुलकर सवाल किए, जिसका भज्जी ने भी बिंदास जवाब दिया.

पेश है दोनों के बीच बातचीत के कुछ अंश अगर कभी आपको भारत के अलावा किसी और देश की क्रिकेट टीम का कोच बनने का मौका मिले, तो किस टीम को कोच करना चाहेंगे? सबसे पहले तो मैं हमेशा भारत को ही प्रेफर करूंगा. लेकिन अगर भारत के अलावा सोचना हो, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम को कोच करना चाहूंगा. वहां का सिस्टम, प्रोफेशनलिज़्म और मैच की तैयारी का तरीका मुझे हमेशा से पसंद आया है. आपको एक दिन के लिए पंजाब का मुख्यमंत्री बना दिया जाए… तो आप सबसे पहले क्या करेंगे? मैं बच्चों की शिक्षा पर सबसे पहले ध्यान दूंगा फिर कोशिश करूंगा कि हर घर में तीन टाइम का खाना मिले और तीसरी चीज – स्पोर्ट्स को मजबूती से बढ़ावा दूंगा क्योंकि खेल एक पूरा सिस्टम बदल सकता है. विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, आपकी क्या राय है? देखिए, विराट में अभी भी 4-5 साल की क्रिकेट बची थी, लेकिन ये उनका निजी फैसला है. हमें उसकी इज्जत करनी चाहिए। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं थाॉ. IPL 2025 फाइनल में आप किस टीम के साथ थे? दिल तो हमेशा पंजाब के साथ धड़कता है, मैं चाहता था कि पंजाब जीते, लेकिन कोहली की टीम को जीत मिली तो उनको भी बहुत-बहुत बधाई. आपका लकी नंबर क्या है और क्यों? मेरा जन्मदिन 3 जुलाई को आता है, इसलिए 3 नंबर मेरी जिंदगी में बहुत खास है. मैं 3 नंबर की जर्सी पहनता था फिर जब मेरी बेटी का जन्म 27 जुलाई को हुआ तो मैंने 27 नंबर की जर्सी पहनना शुरू कर दिया. वो दिन मेरे लिए सबसे यादगार है. 2027 वर्ल्ड कप में क्या रोहित और विराट खेलते दिखेंगे? यह पूरी तरह उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा। उनके पास अभी भी वक्त है, लेकिन उस समय की परिस्थितियां क्या होंगी, ये देखना होगा. भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को लेकर आपकी राय? गिल में काफी टैलेंट है और टेस्ट मैच में कप्तानी को वो बहुत अच्छी तरह से निभा रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज उनके लिए एक बड़ा इम्तिहान होगी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वो इसे पार करेंगे और भविष्य में लगातार कप्तानी करते नज़र आएंगे. और क्या आप 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे? अगर जरूरत पड़ी और पंजाब को मेरी जरूरत महसूस हुई, तो जरूर लड़ूंगा। मैं चाहता हूं कि युवा आगे आएं और राज्य के विकास के लिए काम करें। शाहिद अफरीदी के हाल के बयानों पर आप क्या कहेंगे? अफरीदी को शायद राजनीति में आना है, इमरान खान की तरह. इसलिए वो इस तरह के बयान दे रहे हैं. मुझे लगता है पाकिस्तान के खिलाड़ियों को बिना मतलब की बातें करने में मजा आता है. तो क्या भारत-पाक को क्रिकेट खेलना चाहिए? पहले दोनों देशों के रिश्ते सुधरें. क्रिकेट तो बहुत छोटी चीज है. जब तक संबंध बेहतर नहीं होते, तब तक मैच नहीं होना चाहिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Harbhajan Singh Interview Harbhajan Singh On Ipl Harbhajan Singh Shubman Gill हरभजन सिंह पंजाब मुख्यमंत्री हरभजन सिंह क्रिकेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दूसरी पारी और भी शानदार रहे..., सूर्यकुमार यादव ने दिया फेयरवेल स्पीच, VIDEO पर फैंस बरसा रहे प्यारदूसरी पारी और भी शानदार रहे..., सूर्यकुमार यादव ने दिया फेयरवेल स्पीच, VIDEO पर फैंस बरसा रहे प्यारभारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के एक फेयरवेल स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Read more »

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलानभारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलानभारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम का ऐलान
Read more »

Priya Saroj Net Worth: रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज की नेटवर्थ कितनी है? जानें कितना गोल्ड है इनके पासPriya Saroj Net Worth: रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज की नेटवर्थ कितनी है? जानें कितना गोल्ड है इनके पासRinku Singh Engagement with Priya Saroj: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह आज सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की शादी 18 नवंबर को होगी।
Read more »

इस दिन नहीं कटवाने चाहिए बाल-दाढ़ी-नाखून, प्रेमानंद महाराज ने दी सलाहइस दिन नहीं कटवाने चाहिए बाल-दाढ़ी-नाखून, प्रेमानंद महाराज ने दी सलाहप्रेमानंद महाराज के दरबार में आई एक महिला ने जब उनसे सवाल किया कि बाल और नाखून किस दिन काटना चाहिए तो इस पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा आइए जानते हैं.
Read more »

रोहित शर्मा चैप्टर वनडे में भी ओवर? श्रेयस अय्यर नहीं, इन्हें कप्तान बनाना चाहते हैं अजीत अगरकररोहित शर्मा चैप्टर वनडे में भी ओवर? श्रेयस अय्यर नहीं, इन्हें कप्तान बनाना चाहते हैं अजीत अगरकरएक रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा के दिन अब वनडे क्रिकेट में भी खत्म हो गए हैं। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर वनडे टीम को लेकर नया कप्तान बनाना चाहते हैं।
Read more »

Graud Puran : मरे हुए लोगों की इन 4 चीजों का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, गरुण पुराण से जानें इसका कारणGraud Puran : मरे हुए लोगों की इन 4 चीजों का भूलकर भी न करें इस्तेमाल, गरुण पुराण से जानें इसका कारणजो इस दुनिया में आया है उसे एक से न एक दिन वापस लौटना ही है। यह एक परम सत्य है। लेकिन, क्या आप जानते हैं मृत्यु के बाद मृत व्यक्ति के सामान का क्या होता है। क्या आप जानते हैं पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति के चार सामान ऐसा हैं जो किसी भी इंसान को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं मृत व्यक्ति के किस सामान का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:01:30