HMD Global ने नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट से पुष्टि की है कि Nokia 4.2 को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र को बीते हफ्ते ही ज़ारी किया गया था।
Nokia 4.2 को भारत में 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ट्विटर पर टीज़र ज़ारी करके इसकी जानकारी दी। आधिकारिक टीज़र में वीडियो का इस्तेमाल हुआ है। जिसमें एक फोन पावर बटन, एलईडी नोटिफिकेशन लाइट और अलग गूगल असिस्टेंट बटन के साथ नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि ये फीचर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पेश किए गए Nokia 4.
2 और Nokia 3.2 का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किए गए थे। इसमें ज़िक्र था कि फोन चार दिन बाद आएगा जो 7 मई है। टीज़र में एक 14 सेकेंड का वीडियो भी है। इसमें एलईडी नोटिफिकेशन लाइट से लैस पावर बटन और अगल गूगल असिस्टेंट बटन नज़र आ रहा है। बता दें कि ये फीचर Nokia 4.2 और Nokia 3.2 का हिस्सा हैं। फिलहाल, साफ नहीं है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 4.2 के साथ नोकिया 3.2 को भारतीय मार्केट में उतारेगी या नहीं। लेकिन लिस्टिंग से इतना इशारा तो मिल ही गया है कि नोकिया 3.2 भी देर-सवेर भारत में लॉन्च होगा। Nokia 4.2 की भारत में कीमतनोकिया 4.2 की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट में Nokia 4.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 169 डॉलर है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 199 डॉलर में बिकेगा। दूसरी तरफ, नोकिया 3.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 139 डॉलर की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसके 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 169 डॉलर है। भारतीय मार्केट में Nokia 4.2 हैंडसेट Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro और Samsung Galaxy M30 जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा। Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशननोकिया 4.2 के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा। Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 148.95 x 71.30 x 8.39 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
फिर बौखलाया पाक, कहा- नहीं हुआ हमला, भारतीय मीडिया चाहे तो आकर देख ले बालाकोट– News18 हिंदीपाकिस्तान की आर्मी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बार फिर भारत को कहा झूठा, बोले- हम इस झूठ का नहीं देना चाहते जवाब
Read more »
Realme 3 का नया वेरिएंट 2 मई को होगा भारत में लॉन्चOppo के सब-ब्रांड रियलमी (Realme) ने घोषणा की है कि रियलमी 3 (Realme 3) का नया 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उतारा जाएगा।
Read more »
Google Pixel 3a और Pixel 3a XL भारत में 8 मई को हो सकते हैं लॉन्चFlipkart पर पिक्सल स्मार्टफोन के लिए लाइव हुए वेबपेज साफ है कि Pixel 3a और Pixel 3a XL जल्द ही भारतीय मार्केट का हिस्सा बनेंगे।
Read more »
UN ने मसूद अजहर को घोषित किया वैश्विक आंतकी, भारत को मिली बड़ी कामयाबीआतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा परिषद ने जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है।
Read more »
Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus को अप्रैल का एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट मिलने की खबरभारत में Nokia 5.1 और Nokia 3.1 Plus स्मार्टफोन को अप्रैल 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर है। यह दावा इन हैंडसेट के यूज़र्स ने किया है।
Read more »
दिग्विजय का सवाल- मसूद को वैश्विक आतंकी का दर्जा मिलने से भारत को फायदा कैसे मिलेगासंयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी की सूची में शामिल किया दिग्विजय ने कहा- जब इमरान खुद मोदी की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे तो मसूद को वैश्विक आतंकी का दर्जा मिलने से देश को फायदा कैसे होगा | Lok Sabha Chunav 2019 02 May updates
Read more »
Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेटNokia ने अपने Nokia 8 Sirocco और Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट ज़ारी किया है। यह अप्रैल के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।
Read more »
7 मई को भारत में लॉन्च होगा Nokia 4.2, जानें क्या होगा इसमें खासNokia 4.2 को फरवरी के महीने में MWC 2019 में लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन में खास LED नोटिफिकेशन वाला पावर बटन मिलेगा.
Read more »
अंतरिक्ष में भारत को मिलेगी एक और आंख, 22 मई को इसरो लॉन्च करेगा 'रिसैट-2बीआर1'भारत की सुरक्षा अब और भी मजबूत होने वाली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 22 मई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा
Read more »
OnePlus 7 Pro की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होने का दावाOnePlus 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये होगी। इसका 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 52,999 रुपये होगा।
Read more »
