सस्ता हुआ Nokia का ये यूनिक डिजाइन वाला फोन...
पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान HMD ग्लोबल ने नोकिया के यूनिक बनाना शेप वाले 8110 डिवाइस का फ्रेश वर्जन शोकेस किया था. इस 4G फीचर फोन को भारत में 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. अब इस फीचर फोन की कीमत भारत में कम कर दी गई है.
इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है. इच्छुक ग्राहक नोकिया के ऑफिशियल स्टोर से इस फीचर फोन को अब 4,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस फोन को भारत में पहुंचने में करीब 8 महीने का समय लगा था. ये फीचर फोन में कर्व्ड स्लाइडर डिजाइन के साथ आता है. ये डिजाइन 1996 में लॉन्च हुए ओरिजनल Nokia 8110 मॉडल वाला ही डिजाइन है. हालांकि इसके नए अवतार में कई अपग्रेड्स भी दिए गए थे. इसमें VoLTE कॉलिंग सपोर्ट और क्वॉलकॉम 205 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया था. ये फोन KaiOS पर चलता है. ये वही सॉफ्टवेयर है, जो जियोफोन में दिया जाता है. साथ ही इसमें 512 MB रैम और 4GB की इंटरनल स्टोरज मिलती है. इस फोन की इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से 64GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में 4:3 रेश्यो के साथ 2.4-इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 240x320 पिक्सल है. फोटोग्राफी के लिए इस फीचर फोन के रियर में 2MP का कैमरा मिलता है. साथ ही यहां LED फ्लैश भी रियर में ही मौजूद है. ये 4G इनेबल्ड फोन येलो और ब्लैक कलर ऑप्शन में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.1, GPS और एक माइक्रो USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 1,500mAh की है. जो नोकिया के दावे के मुताबिक 600 घंटे तक का स्टैंडबाय सपोर्ट देता है. इस फोन में फेसबुक और ट्विटर जैसे ऐप्स भी काम करते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा उछाल, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 77 के पार– News18 हिंदीपेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी. सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम में दिखाई दी बढ़त.
Read more »
भारत के दबाव के आगे झुका पाकिस्तान, आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन का बनाया प्लान: रिपोर्ट– News18 हिंदीएक अफसर के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान ने शायद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश सरगना को लिस्टेड करने के प्रस्ताव का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है. अब सरकार को यह सोचना है कि एक शख्स ज्यादा अहम है या फिर देश के बड़े राष्ट्रीय हित.
Read more »
Air India के कर्मचारी को हर घोषणा के बाद जोश के साथ कहना होगा- 'जय हिंद', मिला निर्देशअधिकारियों के अनुसार, मौजूदा परामर्श ‘‘देश के रुख’’ के साथ कर्मचारियों के लिए ‘‘रिमाइंडर’’ है.
Read more »
IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »
'AAP के साथ नहीं होगा गठबंधन', राहुल गांधी के साथ बैैठक के बाद बोलीं शीला दीक्षितबताया जा रहा है कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच 3-3 सीटों के फार्मूले पर चर्चा हुई थी.
Read more »
एमआई, रेडमी, नोकिया, सैमसंग, ऑनर के मोबाइल यहां मिल रहे सस्ते मेंRedmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 सीमित समय के लिए कम दाम में बेचे जा रहे हैं। लेटेस्ट ऑफर के तहत Redmi Note 5 Pro की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये हो गई है। Redmi Y2 भी सस्ता हुआ है।
Read more »
चार हजार से कम कीमत वाला 4 जी स्मार्ट फोन, फीचर्स हैं धमाकेदारसस्ता 4जी स्मार्ट फोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन जेड 40 लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 3499 रुपए है।
Read more »
श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने सबसे पहले किया था इन्हें फोन...– News18 हिंदीजान्हवी ने बताया कि मां श्रीदेवी के जाने से उनकी जिन्दगी में एक भारी कमी आ गई, जिसको भाई अर्जुन और बहन अन्शुला ने पूरा करने की पूरी कोशिश की.
Read more »
