Noida: नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 1400 किलो पनीर बरामद, 4 लोग गिरफ्तार

Up News News

Noida: नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, 1400 किलो पनीर बरामद, 4 लोग गिरफ्तार
Noida NewsNoida Police RaidFake Cheese Making Factory
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 160 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 98%
  • Publisher: 51%

UP News: नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी। पुलिस ने मौके से 14 क्विंटल नकली पनीर बरामद किया। पनीर बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। इस मामले में चार लोग गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी नोएडा और दिल्ली में नकली पनीर सप्लाई करते थे।

मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इसमें चार लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 क्विंटल बना हुआ नकली पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री, मशीनरी आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी जनपद अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने के बाद उसे नोएडा व दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य शहरों में सप्लाई करते थे। टीम ने सहजपुरा गांव के रहने वाले गुड़्डू उर्फ हरीश, गुलफाम, नावेद और बालनपुर के रहने वाले इकलाख को अरेस्ट किया है। ये लोग नीले ड्रम में 14 क्विंटल पनीर भरकर शहर में बचने लाए थे। बरामद किये गए पनीर को केमिकल, रिफाइंड और रंग मिलाकर तैयार किया गया था। चेकिंग के दौरान पकड़ में आएडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस रविवार को एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप में कुछ लोग पनीर लेकर जाते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस में वाहन को चेक किया तो पुलिस को ऐसा एहसास हुआ कि इसमें नकली पनीर रखा हुआ है। इसके बाद महिंद्रा पिकअप पर सवार गुलफाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके वाहन में भरी हुई पनीर नकली है। और ये लोग जनपद अलीगढ़ में नकली पनीर बनाते हैं। फैक्ट्री पर छापेमारीइसके बाद गुलफाम की सूचना पर पुलिस ने जनपद अलीगढ़ में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने गुड्डू, नावेद और इकलाख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्ट्री से पनीर बनाने का सामान पकड़ा है। दो बोरियों में करीब 25-25 किलो पाउडर पकड़ा गया, जिन पर मिल्क पाउडर लिखा था। दो टीन पॉम ऑयल और रिफाइंड, चार किलो केमिकल, एक मिक्स ग्राइंडर और दो शीशी में रंग समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सहित आसपास इलाकों में सप्लाईपूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी समय से नकली पनीर बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न पनीर की दुकानों पर सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ग्राम सहजपुरा अलीगढ़ स्थित अफसर व गुड्ड उर्फ रहीश के प्लांट पर अपमिश्रित पनीर तैयार कर गुलफाम, नावेद व इकलाख द्वारा एनसीआर क्षेत्र में दुकानदारों को धोखा देकर असली पनीर बताकर अपमिश्रित पनीर विक्रय किया जाता है। यह नकली पनीर का धंधा करीब 6 माह से किया जा रहा है। केमिकल और पाउडर का इस्तेमालआरोपियों द्वारा अपमिश्रित पनीर 180 से 220 रुपए के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाता है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पनीर दूध की जगह केमिकल और पाउडर मिलाकर बनाया गया है। यह मिश्रण कितना खतरनाक है। इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम से नमूने की जांच करवाई गई। इसके साथ ही नमूना जांच के लिए आगरा भेजा गया है। पामोलीन ऑयल तथा पोस्टर कलर का इस्तेमालखाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपियों से बरामद कच्चा माल जिसमें पामोलीन ऑयल तथा पोस्टर कलर मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बरामद पनीर का सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद समुचित धारा में अगली कार्रवाई की जायेगी। वहीं नोएडा व ग्रेटर नोएडा के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन विभिन्न जगहों पर लगने वाले छोटे-छोटे बाजारों में नकली पनीर अधिक बेचा जाता है। सर्फाबाद, ममूरा, सोरखा, छिजारसी, बहलोलपुर, हरौला, बरौला, सलारपुर, गेजा, नयाबांस, भंगेल व अन्य स्थानों पर लगने वाले पटरी बाजारों में यह पनीर 200 से 240 रुपये प्रति किलो तक बेचा जाता है। कुछ जगहों पर इसकी कीमत 160 रुपये प्रति किलो भी रहती है।.

मनीष सिंह, नोएडा: उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने इसमें चार लोगों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 क्विंटल बना हुआ नकली पनीर और पनीर बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामग्री, मशीनरी आदि बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी जनपद अलीगढ़ में नकली पनीर बनाने के बाद उसे नोएडा व दिल्ली समेत एनसीआर के अन्य शहरों में सप्लाई करते थे। टीम ने सहजपुरा गांव के रहने वाले गुड़्डू उर्फ हरीश, गुलफाम, नावेद और बालनपुर के रहने वाले इकलाख को अरेस्ट किया है। ये लोग नीले ड्रम में 14 क्विंटल पनीर भरकर शहर में बचने लाए थे। बरामद किये गए पनीर को केमिकल, रिफाइंड और रंग मिलाकर तैयार किया गया था। चेकिंग के दौरान पकड़ में आएडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस रविवार को एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप में कुछ लोग पनीर लेकर जाते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस में वाहन को चेक किया तो पुलिस को ऐसा एहसास हुआ कि इसमें नकली पनीर रखा हुआ है। इसके बाद महिंद्रा पिकअप पर सवार गुलफाम को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके वाहन में भरी हुई पनीर नकली है। और ये लोग जनपद अलीगढ़ में नकली पनीर बनाते हैं। फैक्ट्री पर छापेमारीइसके बाद गुलफाम की सूचना पर पुलिस ने जनपद अलीगढ़ में छापेमारी की। वहां से पुलिस ने गुड्डू, नावेद और इकलाख को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फैक्ट्री से पनीर बनाने का सामान पकड़ा है। दो बोरियों में करीब 25-25 किलो पाउडर पकड़ा गया, जिन पर मिल्क पाउडर लिखा था। दो टीन पॉम ऑयल और रिफाइंड, चार किलो केमिकल, एक मिक्स ग्राइंडर और दो शीशी में रंग समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली सहित आसपास इलाकों में सप्लाईपूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी काफी समय से नकली पनीर बनाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न पनीर की दुकानों पर सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि ग्राम सहजपुरा अलीगढ़ स्थित अफसर व गुड्ड उर्फ रहीश के प्लांट पर अपमिश्रित पनीर तैयार कर गुलफाम, नावेद व इकलाख द्वारा एनसीआर क्षेत्र में दुकानदारों को धोखा देकर असली पनीर बताकर अपमिश्रित पनीर विक्रय किया जाता है। यह नकली पनीर का धंधा करीब 6 माह से किया जा रहा है। केमिकल और पाउडर का इस्तेमालआरोपियों द्वारा अपमिश्रित पनीर 180 से 220 रुपए के हिसाब से दुकानदारों को बेचा जाता है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि यह पनीर दूध की जगह केमिकल और पाउडर मिलाकर बनाया गया है। यह मिश्रण कितना खतरनाक है। इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम से नमूने की जांच करवाई गई। इसके साथ ही नमूना जांच के लिए आगरा भेजा गया है। पामोलीन ऑयल तथा पोस्टर कलर का इस्तेमालखाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपियों से बरामद कच्चा माल जिसमें पामोलीन ऑयल तथा पोस्टर कलर मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बरामद पनीर का सैम्पल लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद समुचित धारा में अगली कार्रवाई की जायेगी। वहीं नोएडा व ग्रेटर नोएडा के खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन विभिन्न जगहों पर लगने वाले छोटे-छोटे बाजारों में नकली पनीर अधिक बेचा जाता है। सर्फाबाद, ममूरा, सोरखा, छिजारसी, बहलोलपुर, हरौला, बरौला, सलारपुर, गेजा, नयाबांस, भंगेल व अन्य स्थानों पर लगने वाले पटरी बाजारों में यह पनीर 200 से 240 रुपये प्रति किलो तक बेचा जाता है। कुछ जगहों पर इसकी कीमत 160 रुपये प्रति किलो भी रहती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Noida News Noida Police Raid Fake Cheese Making Factory Crime News नोएडा समाचार नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री 1400 किलो पनीर बरामद नोएडा पुलिस रेड यूपी समाचार

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पटना से रांची ले जाया जा रहा था 32 क्विंटल नकली पनीर, एसडीएम ने दो बसों में मारा छापा; मचा हड़कंपपटना से रांची ले जाया जा रहा था 32 क्विंटल नकली पनीर, एसडीएम ने दो बसों में मारा छापा; मचा हड़कंपहजारीबाग में एसडीएम ने दो बसों पर छापा मारकर 32 क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। यह पनीर पटना से रांची जा रहा था। जांच में पनीर नकली पाया गया जिसमें सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिला हुआ था जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बस चालकों ने बताया कि वे अक्सर पनीर की खेप ले जाते थे। जब्त किए गए पनीर की कीमत लगभग 10 लाख रुपये...
Read more »

दूध-पनीर की छुट्टी कर सकता है ये मोटा अनाज, शरीर में दिखेंगे इतने सारे बदलावदूध-पनीर की छुट्टी कर सकता है ये मोटा अनाज, शरीर में दिखेंगे इतने सारे बदलावदूध-पनीर की छुट्टी कर सकता है ये मोटा अनाज, शरीर में दिखेंगे इतने सारे बदलाव
Read more »

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्तखाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्तखाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की कार्रवाई में नकली पनीर और खोया जब्त
Read more »

नकली नोटों के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख के जाली नोट बरामदनकली नोटों के गोरखधंधे पर पुलिस का शिकंजा, 4 लाख के जाली नोट बरामदJaipur News: जयपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई! शाहपुरा क्षेत्र में नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, 4 लाख 3 हजार रुपये के जाली नोट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार.
Read more »

मुंबई एयरपोर्ट पर 4.44 किलो सोना बरामद, दो कर्मचारी गिरफ्तारमुंबई एयरपोर्ट पर 4.44 किलो सोना बरामद, दो कर्मचारी गिरफ्तारबरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹4.24 करोड़ रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई 22 जून 2025 को गुप्त निगरानी के आधार पर की गई
Read more »

उत्तराखंड में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की नकली दवाएं बरामदउत्तराखंड में नकली दवाओं पर बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की नकली दवाएं बरामदRoorkee Latest News: रुड़की में औषधि विभाग और एसटीएफ देहरादून की टीम ने एक मकान पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली दवाएं बरामद की हैं. आइए जानते हैं, कैसे हुआ इस गिरोह का भंडाफोड़...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:58:14