पटना से रांची ले जाया जा रहा था 32 क्विंटल नकली पनीर, एसडीएम ने दो बसों में मारा छापा; मचा हड़कंप

Hazaribagh-Crime News

पटना से रांची ले जाया जा रहा था 32 क्विंटल नकली पनीर, एसडीएम ने दो बसों में मारा छापा; मचा हड़कंप
Hazaribagh NewsFake CheeseCheese Seizure
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 53%

हजारीबाग में एसडीएम ने दो बसों पर छापा मारकर 32 क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। यह पनीर पटना से रांची जा रहा था। जांच में पनीर नकली पाया गया जिसमें सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिला हुआ था जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बस चालकों ने बताया कि वे अक्सर पनीर की खेप ले जाते थे। जब्त किए गए पनीर की कीमत लगभग 10 लाख रुपये...

संवाद सहयोगी, हजारीबाग। गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार अहले सुबह सदर एसडीएम बैजनाथ कामती ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना से रांची जा रही दो यात्री बसों भदानी और तिवारी में छापेमारी कर 32 क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। कार्रवाई राष्ट्रीय राजमार्ग-33 स्थित नगवां टोल प्लाजा के समीप की गई। दोनों बसों से कुल 80 कैरेट और 10 टीन नकली पनीर बरामद किया गया, जिसका कुल वजन करीब 3200 किलोग्राम है। पूछताछ में बस चालकों और कंडक्टरों ने बताया कि यह पनीर पटना के मनेर और बख्तियारपुर से लोड किया गया था और इसे रांची व हजारीबाग में वितरित किया जाना था। बस ड्राइवरों ने बताया कि लगभग हर दूसरे दिन इस तरह की पनीर की खेप बसों के माध्यम से भेजी जाती है। रांची बस स्टैंड पर व्यक्ति आकर माल ले जाता है। मौके पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ.

जेपी गुग्गी ने पनीर की जांच आयोडिन टेस्ट से की। पनीर के टुकड़ों पर आयोडिन डालते ही वह काला हो गया, जिससे स्पष्ट हो गया कि यह पनीर नकली है। बरामद नकली पनीर का पंचनामा बनाकर नगर निगम के वाहन से कचरा डंप यार्ड भेजा गया, जहां इसे नष्ट कर दिया गया। नामजद प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी, बाजार मूल्य 10 लाख पनीर के पैकेटों पर रोहित सिंह, बाबा, मो. वसीम, काजी चौक आदि नाम मिले हैं। बरामद पनीर का बाजार मूल्य लगभग 10 लाख रुपये आंका गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी। बताया जाता था कि इस पनीर को बनाने में 30 से 40 रुपये की प्रति किलो की लागत आती है। लेकिन, इसे 200 से 250 रुपये में बचा जा रहा है। एसडीएम बैजनाथ कामती ने बताया कि भदानी और तिवारी बस के मालिक और चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। यात्रियों की मौजूदगी के कारण उनके नाम-पते और तस्वीरें लेने के बाद वाहन को छोड़ा गया। एसडीएम ने अपील की कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या अवैध रूप से सप्लाई की सूचना सीधे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी या उन्हें दी जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। सेहत के लिए बेहद खतरनाक है नकली पनीर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. जेपी गुग्गी नकली पनीर में सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च मिलाए जाते हैं, जो शरीर के लिए विष के समान होते हैं। इसे बनाने में सर्फ, डिटर्जेंट, सिंथेटिक दूध और वनस्पति घी का प्रयोग होता है। नियमित सेवन से लीवर, किडनी और आंतों पर गंभीर असर पड़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों में यह पाचन संबंधी समस्याएं और एलर्जी का कारण बन सकता है। नकली पनीर में मौजूद रसायन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। इसका सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की संभावना रहती है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Hazaribagh News Fake Cheese Cheese Seizure Food Safety Adulterated Food SDM Hazaribagh Bihar Food Safety Ranchi Cheese Synthetic Cheese Food Poisoning Jharkhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ranchi Double Murder: रांची में दो युवकों की हत्या से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिसRanchi Double Murder: रांची में दो युवकों की हत्या से मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिसरांची में सोमवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। धुर्वा थाना क्षेत्र में सुनसान जगह पर दोनों की गला रेतकर हत्या की गई। पुलिस को शक है कि हत्या रविवार रात को हुई। हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »

Hapur News: नामचीन कंपनी के नकली उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल बरामदHapur News: नामचीन कंपनी के नकली उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल बरामदहापुड़ के मोदीनगर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री पर पुलिस और एक नामचीन कंपनी के कर्मचारियों ने छापा मारा। फैक्ट्री में नामचीन कंपनी के नाम से नकली उपकरण बनाए जा रहे थे। मौके से बड़ी मात्रा में नकली उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फैक्ट्री पर छापा में नामचीन कंपनी के नकली उपकरण बरामद...
Read more »

स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने घर में मारा छापा, कमरों में इस हालात में मिलीं युवतियांस्पा सेंटर में सेक्स रैकेट: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने घर में मारा छापा, कमरों में इस हालात में मिलीं युवतियांDeh Vyapar In Spa Center बरेली के इज्जतनगर में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने छह युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पा की आड़ में इज्जतनगर में युवतियों की इज्जत से खेल चल रहा था। मौके से आपत्तिजनक सामान और नकदी बरामद हुई। स्पा संचालक फरार...
Read more »

Hisar News: बालसमंद में बिना वैध डिग्री चल रहा था अस्पताल, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापाHisar News: बालसमंद में बिना वैध डिग्री चल रहा था अस्पताल, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापाहिसार के बालसमंद गांव में सीएम फ्लाइंग ने जांगड़ा अस्पताल पर छापा मारा जो बिना डिग्री के चलाया जा रहा था। संचालक धर्मपाल के पास वैध डिग्री नहीं मिली और वह एलोपैथिक दवाएं इस्तेमाल कर रहा था। डॉ कृष्ण कुमार मोहन विजिटिंग डॉक्टर के तौर पर आते थे। टीम ने अस्पताल से सामान जब्त कर केस दर्ज कर लिया...
Read more »

पेंट, एसिड से बना कर रहे थे नकली पनीर: 25 लीटर दूध से तैयार करते थे 40 क्विंटल माल, 1 दिन का मुनाफा 1.40 ला...पेंट, एसिड से बना कर रहे थे नकली पनीर: 25 लीटर दूध से तैयार करते थे 40 क्विंटल माल, 1 दिन का मुनाफा 1.40 ला...गोरखपुर में सिर्फ 25 लीटर दूध से 40 क्विंटल पनीर तैयार किया जा रहा था। फैक्ट्री के हिसाब की बुक्स को देखने पर सामने आया कि हर महीने नकली पनीर को बेचकर 42 लाख रुपए की कमाई हो रही थी। पनीर को बनाने में वोUttar Pradesh Gorakhpur Investigation Fake Paneer Adulteration...
Read more »

UP News: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी से जुड़े मामले में CBI का छापा, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तारUP News: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी से जुड़े मामले में CBI का छापा, मचा हड़कंप; तीन गिरफ्तारवाराणसी के महमूरगंज में सीबीआई ने एक फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा जो जापानी नागरिकों को ठग रहा था। यहाँ से 70 लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक जापानी भाषा के जानकार थे और वे माइक्रोसॉफ्ट के नाम पर लोगों को ठगते...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:19:54