Nitish Kumar Hijab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मंच पर महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर बहस छिड़ी है. कुछ लोग गीतकार जावेद अखतर की पर्दाप्रथा पर कही पुरानी बातों का क्लिप शेयर कर नीतीश के बर्ताव को सही ठहरा रहे हैं. अब जावेद अख्तर ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वह पर्दा प्रथा के खिलाफ हैं, ना कि नीतीश कुमार के इस बर्ताव के समर्थक हैं.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आयुष महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने के मामले में फिल्म पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की कही बातों की पुरानी क्लिप काटकर वायरल किया जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार की निंदा करने वालों को जावेद अख्तर की कही बात का क्लिप शेयर कर नीतीश कुमार की हरकत को सही ठहरा रहे हैं.
अब जावेद अख्तर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर नीतीश कुमार की हरकत की निंदा की है और बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. जावेद अख्तर ने सीएम नीतीश को माफी मांगने को कहा जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- ‘जो लोग मुझे थोड़ा-बहुत भी जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं पर्दे के पारंपरिक कॉन्सेप्ट के कितना खिलाफ हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं किसी भी तरह से यह मान लूं कि नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ जो किया है, वह सही है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।’ वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं जावेद अख्तर जावेद अख्तर का पुराना वायरल वीडियो इसी साल नवंबर के किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है. कार्यक्रम में छात्रा जावेद अख्तर से पूछती है- ‘जावेद अख्तर को बचपन में बिना बुर्का पहनने वाली महिलाओं ने पाला, लेकिन अगर कोई महिला चेहरा ढकना चुनती है तो वो कमजोर क्यों हो जाती है?’ इसके जवाब में जावेद अख्तर ने कहा- ‘आपको अपने चेहरे पर क्यों शर्म महसूस होनी चाहिए? मुझे लगता है कि वो मर्द हो या औरत अगर वो खुले कपड़े पहनते हैं तो वो गलत है. वो सम्मानजनक नहीं लगते. अगर कोई आदमी ऑफिस या कॉलेज में स्लीवलेस शर्ट पहनकर आते हैं तो वह अच्छा नहीं लगता है. उसे शालीन कपड़े पहनना चाहिए. औरत को भी शालीनता से तैयार होना चाहिए. अगर कोई कहती है कि वह अपनी मर्जी से चेहरा ढक रही हैं तो यह उनका ब्रेनवॉश किया गया है. अगर आप उसे छोड़ देंगे तो भला कोई अपना चेहरा क्यों ढकना चाहेगा. उसे अपने चेहरे से नफरत है क्या? वो अपना चेहरा क्यों ढकना चाहेगी, क्यों और क्या कारण होगा?’ नीतीश कुमार ने जो किया सही किया, चेहरा ढकने की क्या ज़रूरत – जावेद अख़्तर pic.twitter.com/IHPS5MnjCF — Arvind Mohan Singh December 17, 2025 सोशल मीडिया पर कुछ लोग जावेद अख्तर की कही इसी बात का क्लिप शेयर कर नीतीश कुमार के बर्ताव को सही ठहरा रहे हैं. अब जावेद अख्तर ने खुद स्पष्ट कर दिया है कि वह पर्दाप्रथा के खिलाफ हैं, लेकिन मंच पर एक महिला के साथ हुए इस तरह के बर्ताव के बिल्कुल खिलाफ हैं. यही वजह है कि जावेद अख्तर ने नीतीश कुमार माफी मांगने के लिए कहा है. क्या है नीतीश कुमार और हिजाब मामला दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना में 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे. मंच पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित अन्य अफसर मौजूद थे. हिजाब से चेहरा ढकी महिला डॉक्टर नुसरत परवीन मंच पर सीएम नीतीश से नियुक्ति पत्र लेने पहुंचती हैं. सीएम नीतीश उसे देखते ही कहते हैं ये क्या है? डॉक्टर नुसरत कहती हैं, सर हिजाब है. वह अपनी बात पूरी भी नहीं कर पाती हैं कि सीएम नीतीश तब तक अपने हाथों से महिला डॉक्टर का हिजाब खींच लेते हैं. मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश को ऐसा करने से रोकने के लिए हाथ बढ़ाते हैं, लेकिन तब तक यह पूरी घटना घट चुकी होती है. इस पूरे घटनाक्रम पर सीएम नीतीश कुमार समेत वहां मौजूद कई लोग हंसने लग जाते हैं. महिला डॉक्टर नुसरत परवीन पूरी तरह से असहज हो जाती हैं. उसके बाद अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो गई हैं. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जहां इसे एक पिता का पुत्री के लिए किए गए बर्ताव से जोड़कर बता रहे हैं, तो यूपी के मंत्री संजय निषाद फूहड़ता की प्रकाष्ठता में एक कदम आगे बढ़कर इसे सही ठहराते दिखे. हालांकि विवाद बढ़ने पर उन्होंने सफाई भी दी है. वहीं बिहार में मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी नीतीश कुमार की खराब सेहत और उनके आरएसएस माइंडसेट से ग्रसित होने का आरोप लगा रही है. वहीं कांग्रेस नीतीश कुमार से इस्तीफे की डिमांड कर रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ लोग नीतीश कुमार के बर्ताव को सही ठहराने में तर्क दे रहे हैं तो कुछ लोग सरासर गलत बताकर तत्काल माफी मांगने को कह रहे हैं.
हिजाब विवाद में जावेद अख्तर महिला पर्दाप्रथा पर जावेद अख्तर जावेद अख्तर समाचार नीतीश कुमार समाचार Nitish Kumar Hijab Controversy Javed Akhtar In Hijab Controversy Javed Akhtar On Women Purdah System Javed Akhtar News Nitish Kumar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
பெண்ணின் ஹிஜாப்பை பிடித்து இழுத்த நிதிஷ் குமார்... வலுக்கும் சர்ச்சைNitish Kumar Hijab Row: பீகார் முதல்வர் நிதிஷ் குமார், இஸ்லாிய பெண் ஒருவரின் ஹிஜாப்பை பிடித்து இழுத்தது பெரும் சர்ச்சையை கிளப்பி உள்ளது.
Read more »
मंत्री निषाद पर भड़कीं अपर्णा, कहा- ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं: माफी मांगे; कहा था- नीतीश ने हिजाब उतारा, कहीं औ...Bihar CM Nitish Kumar Hijab Controversy Reactions Update; 'नीतीश कुमार ने नकाब छुआ, कुछ और छू लेते तब', यूपी के मंत्री निषाद का बेशर्मी भरा बयान, सांसद इकरा हसन बोलीं- ये खतरनाक
Read more »
Nitish Kumar: 'आप लोगों से आमजन को काफी उम्मीद रहती है'; CM ने IAS अधिकारियों को राज्य के विकास का पढ़ाया पाठबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएएस अधिकारियों को राज्य के विकास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया। नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए समर्पण और ईमानदारी से काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार हर संभव सहायता प्रदान...
Read more »
Nitish Kumar hijab controversy: হিজাব বিতর্কে আরও বিপাকে নীতীশ, সরকারি চাকরি যোগ দিচ্ছেন না সেই মহিলা চিকিত্সক!Ayush Doctor decides not to join govt serivce after Nitish Kumar hijab controversy in Bihar
Read more »
Nitish Kumar Hijab Controversy: Pakistani Don ने CM Nitish Kumar को दी धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षाNitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब विवाद को लेकर बिहार सीएम नीतीश कुमार की परेशानी बढ़ सकती है. पाकिस्तानी डॉन माफी न मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है. हालांकि नीतीश कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Read more »
Nitish Kumar Hijab Row: नीतीश कुमार हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्तान, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान, भारत की आलोचनापाकिस्तान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला का हिजाब खींचने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बाकायदा बयान जारी कर इस घटना को इस्लामोफोबिया से जोड़ा है और भारत में मुसलमानों के प्रति अनादर का आरोप लगाया है। उसने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयान की भी आलोचना की...
Read more »
