Rules changing from 1st June 2024: जून महीने में रसोई गैस सिलेंडर, बैंकों की छुट्टियां, आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है.
1st June 2024 New Rules: 1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं. नई दिल्ली: 1 जून से आपके घर के खर्च से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. हर महीने की पहली तारीख से कई तरह के नए नियम लागू होते हैं.
इस बार भी नियमों को पहले से ज्यादा सख्त बनाया जा रहा है. जून महीने में रसोई गैस सिलेंडर, बैंकों की छुट्टियां, आधार अपडेट और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है. इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ने वाला है. इससे आपका बजट भी बिगड़ सकता है. पेट्रोल-डीजल सहित एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलावहर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती हैं. 1 जून को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की नई कीमतें तय करेंगी. मई में, कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कमी की थी. अब उम्मीद है कि कंपनियां जून में भी एक बार फिर सिलेंडर की कीमतों में कमी कर सकती हैं. वहीं, हर दिन की तरह 1 जून को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिलने वाला है. Advertisement ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाने होंगे RTO के चक्कर1 जून से नए परिवहन नियम लागू हो रहे हैं. इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए सिर्फ आरटीओ में ही टेस्ट नहीं देना होगा.अब ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास करने में ज्यादा झंझट नहीं होगा.आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट दे सकते हैं. इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान हो जाएगा. Advertisement ट्रैफिक के नियमों में भी सख्तीनए नियमों के तहत, ट्रैफिक के नियमों में भी सख्ती की जाएगी. 18 साल से कम उम्र के लोगों पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. वहीं,ऐसा करने पर लाइसेंस रद्द होने के साथ-साथ 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा. इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर भी जुर्माने का प्रावधान है. जिसमें तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये,बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये, हेलमेट न पहनने पर: 100 रुपये और सीट बेल्ट न पहनने पर:100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. Advertisement 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट की सुविधायूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी UIDAI के अनुसार,अगर आपने 10 साल से अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं किया है तो 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं. UIDAI पोर्टल पर आधार कार्ड अपडेट करने की सुविधा फ्री में दी जा रही है. हालांकि, 14 जून को बाद इस काम के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं. ये काम आप आधार सेंटर पर जाकर भी कर सकते हैं. अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये फीस के तौर पर देना होगा. जबकि UIDAI पोर्टल पर कोई चार्ज नही देना होगा. Advertisement जून में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टियां जून महीने में बकरीद, वट सावित्री व्रत समेत अलग-अलग त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियां के चलते कई दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, जून में कुल 12 दिन बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.देश में सातवें चरण के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 1 जून को कई राज्यों में भी बैंकों की छुट्टी रहने वाली हैं.जब बैंक बंद रहेंगी तो इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे. इसलिए आप बैंक से जुड़े जरूरी काम जल्द से जल्द से निपटा लें ताकि आपको किसी भी असुविधा का सामना ना करना पड़े. पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: Rules Changing From June 1, Changing From 1 June, New Rule From 1st June, June New Rule 2024
Changing From 1 June New Rule From 1St June New Rule From 1St June 2024: New Rule From 1St Jun June New Rule 2024 New Driving License Rules 2024 Aadhaar Card Update Online Bank Holidays In June 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बैंक चार्ज से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक 1 मई से होने जा रहे कई बड़े बदलाव, सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असरRules Change From 1 May 2024: मई का महीना शुरू होने जा रहा है। हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं। एक मई से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें एलपीजी सिलेंडर से लेकर बैंक अकाउंट के नियम तक कई बदलाव शामिल हैं।
Read more »
May 2024 New Rules: क्या 01 मई 2024 से आपकी जेब पर बढ़ जाएगा भार? नए महीने के नए नियम बजट पर डालेंगे असरMay 2024 New Rules: क्या 01 मई 2024 से आपकी जेब पर बढ़ जाएगा भार? नए महीने के नए नियम बजट पर डालेंगे असर
Read more »
Punjab Lok Sabha Chunav 2024: आप ने हर दसवें विधायक को दे दिया लोकसभा चुनाव का टिकट Punjab BJP lok sabha candidates list 2024: 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी और शिअद अकेले चुनाव लड़ रहे हैं।
Read more »
Kartik Aaryan: कार्तिक ने छोटे परदे पर भी जमाया खेल का रंग, वर्ल्ड कप मैचों के मुफ्त प्रसारण का करेंगे प्रचारआईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी। देश भर के प्रशंसक मेन इन ब्लू का समर्थन कर रहे हैं।
Read more »
गैस सिलेंडर से लेकर बैंक से जुड़े नियम तक, 1 जून को होंगे कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असरNew Rule from 1st June 2024: मई का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव होते हैं। एक जून को भी कई बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
Read more »
Varanasi Lok Sabha Election: 2014 में लड़े थे 41, इस बार सिर्फ 6 उम्मीदवार दे रहे पीएम मोदी को चुनौतीवाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।
Read more »
