वाराणसी सीट पर लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा।
उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में से एक वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी दंगल में है। उनके खिलाफ मैदान में छह उम्मीदवार खड़े हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत कांग्रेस ने इस सीट से अजय राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने अतहर जमाल लारी को यहां अपना कैंडिडेट घोषित किया है। 2014 के चुनाव में 41 उम्मीदवार पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में थे, उनमें से 19 निर्दलीय थे। 2019 में, 26 उम्मीदवारों ने पीएम के खिलाफ चुनाव लड़ा, जिनमें से आठ निर्दलीय थे। 2024 लोकसभा चुनाव में शुरुआत में 41 उम्मीदवारों ने वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिनमें से एक ने खुद ही अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद सात उम्मीदवार अंततः जांच प्रक्रिया से आगे निकलने में कामयाब रहे। आइये देखते हैं कौन हैं वो 6 उम्मीदवार जो पीएम मोदी को देंगे टक्कर। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय अजय राय की छवि एक मजबूत नेता की है। वह कांग्रेस के टिकट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में वाराणसी से भी चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से हार गए, लेकिन वह रेस में पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बने हुए हैं। अजय के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी चल संपत्ति 6.
66 लाख रुपये, अचल संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये है। वहीं उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 18 है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर और 2009 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हर बार वह तीसरे स्थान पर रहे। वह पांच बार विधायक भी रहे हैं, चार बार कोलासला सीट से और एक बार पिंडरा से। वह कोलासला से तीन बार भाजपा के टिकट पर और एक बार निर्दलीय के रूप में जीते। वह 2012 से 2017 तक वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक थे। बसपा ने अतहर जमाल लारी को उतारा पीएम मोदी के खिलाफ अतहर लारी 1960 के दशक से समाजवादी राजनीति से जुड़े हुए हैं। लारी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि एक छात्र नेता के रूप में शुरुआत करने के बाद वह उन नेताओं में से थे जिन्हें आपातकाल के दौरानअंडरग्राउंड होने के लिए मजबूर किया गया था। 1977 में, वह जनता पार्टी की स्थापना के समय इसमें शामिल हुए और पार्टी में पदों पर रहे। 1984 में, अतहर जमाल लारी ने जनता पार्टी के टिकट पर वाराणसी लोकसभा सीट से चुनावी शुरुआत की और हार गए। 1991 में, उन्होंने जनता दल के लिए वाराणसी कैंट राज्य विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे। जनता दल के विघटन के बाद लारी 1995 में सोने लाल पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल में शामिल हो गये। 2004 में लारी ने अपना दल से वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे। 2012 में, लारी ने गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्तार अंसारी के नेतृत्व वाले कौमी एकता दल के लिए वाराणसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और फिर तीसरे स्थान पर रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में लारी ने सपा का समर्थन किया, लेकिन चुनाव के बाद वह बसपा में शामिल हो गए। अतहर की चल संपत्ति 6.52 लाख रुपये; अचल संपत्ति और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 1 है। कोलिसेट्टी शिव कुमार युग तुलसी पार्टी से उतरे पीएम के खिलाफ हैदराबाद के निवासी, शिव कुमार तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पूर्व बोर्ड सदस्य हैं। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन भर गौ संरक्षण पर काम किया है और हैदराबाद में तीन गौशालाओं के मालिक हैं, जिनमें 1500 गायों को आश्रय दिया गया है। शिव कुमार के अनुसार, उनकी मांग है कि केंद्र सरकार गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करे। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ''भाजपा सनातन धर्म के बारे में बात करती है, लेकिन वे कुछ भी लागू नहीं कर रहे हैं।'' शिव कुमार ने आरोप लगाया कि उन पर भाजपा द्वारा अपना पर्चा वापस लेने के लिए बहुत दबाव डाला गया और चुनाव अधिकारियों ने मेरे नामांकन को अस्वीकार करने की भी बहुत कोशिश की"। उन्होंने कहा कि फिर उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया, जिससे वह गिरफ्तार होने के डर से प्रचार करने में असमर्थ हो गए। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी चल संपत्ति, 36.19 लाख रुपये, अचल संपत्ति: 2.02 करोड़ रुपये है। वाराणसी के भेलूपुर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिव कुमार पर धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के लिए आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंजू देवी नाम की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुमार ने उनकी जानकारी के बिना उन्हें अपने नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनाया था। इस मामले की जांच चल रही है। हैदराबाद में, शिव कुमार और युग तुलसी पार्टी के खिलाफ भारत राष्ट्र समिति ने शिकायत की है कि इसका प्रतीक बीआरएस से बहुत मिलता-जुलता है। सपा से आए गगन प्रकाश यादव को अपना दल ने बनाया प्रत्याशी विधायक पल्लवी पटेल के नेतृत्व वाले अपना दल ने गगन यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने हाल ही में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों को प्रतिनिधित्व की कमी का दावा करते हुए सपा से नाता तोड़ लिया है। हलफनामे के मुताबिक, चल संपत्ति 19.16 लाख रुपये, अचल संपत्ति- 66 लाख रुपये और उनके खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या 5 है। कुछ दिन पहले एक सड़क दुर्घटना में अपने भाई को खोने के बाद से गगन यादव का अभियान रुका हुआ है। वाराणसी शहर से 4 किमी दूर भट्टी गांव के मूल निवासी यादव लोकसभा स्तर पर अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश कुमार यादव 39 वर्षीय दिनेश कुमार यादव पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। उनकी चल संपत्ति- 16.40 लाख रुपये और अचल संपत्ति 10 लाख रुपये है। दिनेश कुमार वाराणसी के सिकरौल से तीन बार के पार्षद हैं और पिछले 15 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। दिनेश कुमार ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वह वाराणसी से नामांकन दाखिल करने तक भाजपा के साथ थे। उन्होंने कहा कि मैंने देश के लोकतांत्रिक सिद्धांतों के तहत चुनाव लड़ने का फैसला किया। यादव ने कहा, ''मैं लड़ रहा हूं क्योंकि देश में लोकतंत्र है।'' वहीं, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने इस बात से इनकार किया कि दिनेश कुमार कभी पार्टी में थे। संजय कुमार तिवारी भी हैं निर्दलीय चुनाव मैदान में दिल्ली के एक सोशल वर्कर संजय कुमार तिवारी पीएम मोदी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। उनका दावा है कि वह श्रमिकों और कामगारों के कल्याण के लिए आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं सीधे तौर पर किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हूं लेकिन मैंने एक बुद्धिजीवी के तौर पर उनके साथ काम किया है।'' चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर तिवारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "मैं गांधीवादी दर्शन का पालन करता हूं। मैंने वाराणसी से चुनाव लड़ने का फैसला किया क्योंकि मैं पीएम मोदी का आलोचक हूं।" चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी चल संपत्ति: 11.46 लाख रुपये; अचल संपत्ति: 29 लाख रुपये है। उनके खिलाफ कोई मामले दर्ज नहीं है। वाराणसी सीट पर बड़े अंतर से जीते हैं पीएम मोदी पिछले दो चुनावों में पीएम मोदी ने वाराणसी सीट से बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 2014 में, जब पीएम मोदी ने पहली बार वाराणसी से चुनाव लड़ा और प्रधानमंत्री बने, तब उन्होंने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को 3.72 लाख वोट से हराया था। 2019 में, जब पीएम मोदी फिर से इस सीट से जीते तो पीएम की जीत का अंतर बढ़कर 4.59 लाख वोट हो गया। कॉमेडियन श्याम रंगीला का नॉमिनेशन हुआ था खारिज कॉमेडियन श्याम रंगीला ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन उनका नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि उन्होंने शपथ नहीं ली है। पीएम मोदी की मिमिक्री करने के लिए फेमस रंगीला ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया था। रंगीला ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ''मेरा नामांकन खारिज कर दिया गया है। वे नहीं चाहते कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन मेरा नामांकन पत्र ले लिया था, जबकि मैं अकेला था। मैं पहली बार आया था और इस प्रक्रिया को नहीं जानता था। मुझे किसी ने नहीं बताया कि मुझे शपथ लेनी है। अब, वे कह रहे हैं कि क्योंकि मैंने शपथ नहीं ली इसलिए मेरे कागजात खारिज कर दिए गए।” वाराणसी लोकसभा सीट 1991 के बाद से भाजपा ने वाराणसी सीट सात बार जीती है, केवल एक बार 2004 में यह सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।
Varanasi Lok Sabha Polls Varanasi Lok Sabha Elections Narendra Modi Varanasi Pm Modi Varanasi Bjp Varanasi Congress Varanasi Congress Varanasi Candidate Ajay Rai Varanasi Lok Sabha Candidates Lok Sabha Elections 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजहLok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी सरगर्मी का माहौल है...पीएम मोदी यूपी की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं...प्रधानमंत्री इस दिन अपना नामांकन करेंगे.
Read more »
कांग्रेस, लेफ्ट और TMC ने बंगाल को कैसे तबाह किया, हमारा हावड़ा इसका साक्षी है: PM मोदीLok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी रविवार को कांग्रेस, टीएमसी और वामदलों पर जमकर निशाना साधा...पीएम बंगाल के हावड़ा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.
Read more »
Varanasi Lok Sabha Seat: पीएम मोदी के नामांकन के साथ जान लें वाराणसी सीट का सियासी समीकरणVaranasi Lok Sabha Seat: क्या है वाराणसी लोकसभा सीट का इतिहास, जानें पीएम मोदी एक बार फिर यहां से जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार
Read more »
पांचवें चरण की हॉट सीटें: राजनाथ, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी से लेकर उमर, चिराग तक; जानें कहां कैसा है समीकरणLok Sabha Election 2024 Phase Five: लोकसभा चुनाव के पांचवें दौर के लिए मतदान 20 मई को है। इस चरण में आठ प्रदेशों से 695 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
Read more »
धनबादः सियासी उबाल और ध्रुवीकरण, ढुलू महतो और अनुपमा सिंह में किसका पलड़ा भारी?Dhanbad Lok Sabha Election 2024: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से धनबाद का चुनाव (Dhanbad Lok Sabha Election 2024) इस बार कई वजहों से सुर्खियों में है.
Read more »
Lok Sabha Election 2024: बंगाल में PM मोदी के रोड शो से पहले सियासत जारीLok Sabha Election 2024: 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी कोलकाता में बीजेपी उम्मीदवार तापस रॉय के समर्थन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »