New Orleans: द बॉडीगार्ड सीरीज स्‍टाइल में पावरफुल लेडी का अफेयर, पूरे शहर में मच गया हल्‍ला

World News News

New Orleans: द बॉडीगार्ड सीरीज स्‍टाइल में पावरफुल लेडी का अफेयर, पूरे शहर में मच गया हल्‍ला
New Orleans Mayor Latoya CantrellNew OrleansNew Orleans Mayor
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

LaToya Cantrell: न्यू ऑरलियंस की मेयर ला टोया कैंटरेल पर भ्रष्टाचार, सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल करने और अपने बॉडीगार्ड के साथ संबंधों को छिपाने के आरोप में अभियोग लगाया गया है.

World News In Hindi: अमेरिका में न्यू ऑरलियंस की मेयर ला टोया कैंटरेल पर लंबे समय से भ्रष्टाचार और निजी संबंधों को छिपाने की साजिश के आरोप में शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को अभियोग लगाया गया. अभियोजकों के मुताबिक कैंटरेल ने अपने बॉडीगार्ड जेफ्री वैपी के साथ अपने पर्सनल और इंटिमेट रिलेशनशिप को छुपाने के लिए सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया.

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कैंटरेल अपने कार्यकाल के अंतिम 5 महीनों में हैं. पहली महिला मेयर पर लगा अभियोग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ला टोया कैंटरेल न्यू ऑरलियंस के 300 साल के इतिहास में पहली महिला मेयर बनी थीं. वहीं अब वह पद पर रहते हुए अभियोग झेलने वाली पहली मेयर भी बन गई हैं. अभियोग में उन्हें साजिश, धोखाधड़ी और न्याय में बाधा डालने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. उनके बॉडीगार्ड जेफ्री वैपी पहले ही वायर फ्रॉड और झूठे बयान देने के आरोपों में अपराधी ठहराए गए हैं. ये भी पढ़ें- अगर ट्रंप 2022 में राष्ट्रपति होते तो रूस-यूक्रेन जंग नहीं होती..., अलास्का में पुतिन का बड़ा बयान जनता के टैक्स से की अय्याशी अभियोजन पक्ष का कहना है कि कैंटरेल और वैपी ने व्हाट्सएप पर एक-दूसरे को 15,000 से ज्यादा एन्क्रिप्टेड मैसेज भेजे हैं, जिनमें सबूत मिटाने, FBI को गलत जानकारी देने और एक नागरिक को परेशान करने की कोशिशें शामिल थीं. अभियोग में यह भी बताया गया कि दोनों ने सरकारी खर्चे पर कई यात्राएं भी कीं, जिनमें मार्था वाइनयार्ड की यात्रा भी शामिल है. दोनों यहां पर अकेले समय बिताते थे. इन यात्राओं पर न्यू ऑरलियंस के टैक्सपेयर्स का 60 लाख से ज्यादा पैसा बहाया गया है. ये भी पढ़ें- Aaj Ki Taza Khabar Live: मुंबई में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कश्मीर में फटा बादल अश्वेत होने पर किया जा रहा टारगेट? रिपोर्ट्स के मुताबिक कैंटरेल ने एक बार एक नागरिक के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, जिसने उन्हें और वैपी को शराब पीते हुए देखा और तस्वीरें लीं. अभियोजकों का कहना है कि कैंटरेल ने अपने फोन से मैसेज मिटाने की सर्विस को एक्टिव करने के बारे में झूठ बोला. कैंटरेल के समर्थकों का कहना है कि उन्हें एक अश्वेत महिला होने के कारण टारगेट किया जा रहा है, हालांकि अभियोजक माइकल सिंपसन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात का है. FAQ ला टोया कैंटरेल पर क्या आरोप हैं? उन पर साजिश, धोखाधड़ी और न्याय में बाधा डालने के आरोप हैं. जेफ्री वैपी कौन हैं? वे कैंटरेल के बॉडीगार्ड थे, जिन पर पहले से वायर फ्रॉड और झूठे बयान देने के आरोप हैं. क्या कैंटरेल ने आरोपों को स्वीकार किया है? नहीं, उन्होंने अपने संबंध को पेशेवर बताया है और आरोपों को खारिज किया है. क्या यह मामला नस्लीय भेदभाव से जुड़ा है? कैंटरेल के समर्थकों का ऐसा मानना है, लेकिन अभियोजकों ने इसे खारिज किया है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

New Orleans Mayor Latoya Cantrell New Orleans New Orleans Mayor Mayor Latoya Cantrell Mayor Affair With Bodyguard

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Haridwar Video: घर में आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, दरवाजा खोलकर देखा तो फटी रह गई आंखेंHaridwar Video: घर में आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, दरवाजा खोलकर देखा तो फटी रह गई आंखेंHaridwar Video: लक्सर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक घर में मगरमच्छ घुस गया और वह आराम फरमाता Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

24 घंटे में बरस गया एक साल का पानी, डूब गया चीन का ये पूरा शहर24 घंटे में बरस गया एक साल का पानी, डूब गया चीन का ये पूरा शहरचीन के उत्तरी शहर बाओदिंग में 24 जुलाई 2025 को प्रचंड तूफान ने कहर बरपाया. यहां 24 घंटे में 447.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. जो इस शहर के औसत वार्षिक वर्षा लगभग 500 मिमी के करीब है. इस असाधारण बारिश ने बाओदिंग और आसपास के हेबेई प्रांत में भारी बाढ़ और तबाही मचा दी है.
Read more »

Ganga Water Lavel Kasganj: गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा, पुलिस ने खाली कराए घाटGanga Water Lavel Kasganj: गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा, पुलिस ने खाली कराए घाटकासगंज में गंगा नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया जिससे कछला में जलस्तर 162.
Read more »

ओवल टेस्ट में 32 रन बनाकर भी शुभमन गिल ने कर दिया बड़ा कारनामा, बनाया यह कीर्तिमानओवल टेस्ट में 32 रन बनाकर भी शुभमन गिल ने कर दिया बड़ा कारनामा, बनाया यह कीर्तिमानशुभमन गिल के लिए इंग्लैंड में पहली टेस्ट सीरीज यादगार रही, जहां उन्होंने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल दिखाया। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं।
Read more »

5 खिलाड़ी जिनका टीम इंडिया के दमदार प्रदर्शन के बाद भी कटेगा पत्ता, एक तो ओवल का हीरो5 खिलाड़ी जिनका टीम इंडिया के दमदार प्रदर्शन के बाद भी कटेगा पत्ता, एक तो ओवल का हीरोभारतीय टीम ने इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट सीरीज ड्रॉ करवा लिया। इसके बाद भी कुछ खिलाड़ियों को शायद ही अगली सीरीज में खेलने का मौका मिला।
Read more »

30 दिन से लापता युवती का मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों ने...30 दिन से लापता युवती का मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों ने...Rajasthan Crime: कोटा जिले में रामगंजमंडी क्षेत्र से एक महीने से लापता युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:42:32