Ganga Water Lavel Kasganj: गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा, पुलिस ने खाली कराए घाट

Kasganj-Common-Man-Issues News

Ganga Water Lavel Kasganj: गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ा, पुलिस ने खाली कराए घाट
Ganga Water Level IncreasedKasganj Police Evacuated GangaghatGanga Water Level
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 116 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 88%
  • Publisher: 53%

कासगंज में गंगा नदी का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़ गया जिससे कछला में जलस्तर 162.

जागरण संवाददाता, कासगंज। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। पहाड़ों से पानी छोड़े जाने के बाद कछला पर गेज 162.24 मीटर मापा गया है। गंगा के घाट पर पानी बढ़ने पर पुलिस ने दुकानदाराें से घाट खाली कराए है। पटियाली क्षेत्र में भी खेतों में पानी भरा है। घाट पर बैरिकेडिंग के बाहर गंगा स्नान के निर्देश दिए हैं। पहाड़ों पर हो रही वर्षा का पानी लगातार गंगा में छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा तीनों बैराज से पानी छाेड़े जाने का क्रम जारी है। जिससे गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव की स्थति है। शुक्रवार को कछला गंगाघाट पर गेज 162.

24 मीटर मापा गया है। जबकि गुरुवार को गेज 162.09 मीटर था। 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर जलवृद्धि होने से गंगा धार से हट गई है। पटियाली क्षेत्र में भी खेतों में भरा पानी, निगरानी शुरू पानी किनारों पर फैलने लगा है। लहरा घाट पर जहां दुकानें लगी थी। पानी वहां तक पहुंच गया है। पुलिस ने सुबह ही घाट पर पहुंचकर स्थाई दुकानें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाई हैं। गंगा घाट पर लगाए गए बैरिकेडिंग के बाहर ही स्नान करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पटियाली क्षेत्र में भी नरदौली और उसके आसपास के सहबाजपुर तक स्थित निचले स्तर के गांव में गंगा धार से हटकर खेतों की तरफ बढ़ रही है। फिलहाल थोड़ा बहुत पानी खेतों की ओर पहुंचा है। बाढ़ के खतरे से विभाग कर रहा इनकार सिंचाई विभाग अभी भी बाढ़ के खतरे से इनकार कर रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी घाटों पर निगरानी बनाए हुए हैं। बाढ़ चौकियां भी सतर्क कर दी गई है। ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। उनका कहना है कि पहाड़ों से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े का क्रम लगातार जारी रहा तब गंगा उफान भर सकती है। घाट के आसपास खेतों से निकलवाया पानी शुक्रवार से लहरा घाट पर चौथे और अंतिम सोमवार के लिए जल भरने को कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने लगे हैं। शनिवार और रविवार को घाट पर बड़ी तादाद में भीड़ होगी। ऐसे में यहां गंगा का पानी घाट पर पहुंच गया है। दुकानें हटवा दी गई है। घाट के आसपास खेतों में भी पानी भर रहा है। जिससे कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसे देखते हुए पुलिस ने जेसीबी मशीन के माध्यम से गड्ढे खोदकर जगह-जगह से पानी की निकासी का रास्ता बनाया है। सोरों के इंस्पेक्टर जगदीश सिंह ने नगर पालिका की जेसीबी और कर्मचारियों के सहयोग से दोपहर तक व्यवस्थाएं जुटाई। गंगा में छोड़ा गया पानी आंकड़ों की नजर में हरिद्वार 97,764 क्यूसेक बिजनौर 59,989 क्यूसेक नरौरा 80,447 क्यूसेक कछला पर गेज 162.24 मीटर जिले में हुई वर्षा 14 मिलीमीटर रात ही रात गंगा का पानी घाट की ओर बढ़ आया। किनारे पर रखी अस्थाई दुकानें भी डुबने लगी। जिन्हें सुबह होते ही हटवाया गया है। घाट से कुछ दूरी पर दुकान लगाई है। अब सुरक्षित हैं। - जगदीश, कांवड़ विक्रेता लहरा खोखा लगाकर घाट के किनारे दुकान लगाई थी। कंठी माला बेच रहे थे। घाट पर पानी भर गया। ट्रैक्टर के माध्यम से दुकान और उसका सामान निकालकर काफी दूर सुरक्षित स्थान पर ले आए हैं। - हुकुम सिंह, लहरा ये भी पढ़ेंः दीवारें और छत चटक गईं, ग्राउटिंग करने से फर्श ऊपर उठ गई... आगरा मेट्रो की टनल खोदाई से कई घरों को नुकसान ये भी पढ़ेंः Chambal Water Lavel: तीन दिन से बिजली नहीं, मोबाइल डिस्चार्ज... उतरने लगा चंबल नदी का पानी, आफत अभी बरकरार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Ganga Water Level Increased Kasganj Police Evacuated Gangaghat Ganga Water Level Kasganj Ganga Water Ganga River Kasganj News Flood Alert Kasganj Ganga Water Level Monitoring Kachhla Water Level Ganga River Water Level Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PHOTO: न आरती घाट बचे, न श्मशान! गंगा ने दिखाई ताकत, 10 तस्वीरों में देखें वाराणसी की मुश्किलPHOTO: न आरती घाट बचे, न श्मशान! गंगा ने दिखाई ताकत, 10 तस्वीरों में देखें वाराणसी की मुश्किलVaranasi Ganga Flood: यूपी के वाराणसी में गंगा (Ganga) के साथ-साथ वरुणा नदी ने भी कहर बरसाना शुरू कर दिया है. एक तरफ गंगा का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि श्मशान घाट से लेकर विश्व प्रसिद्ध आरती स्थल तक पानी में डूब चुके हैं, तो दूसरी ओर वरुणा नदी का उफान अब रिहायशी इलाकों में घुस चुका है.
Read more »

मंदिरों में घुसा गंगा का पानी, तबाह हुए घाट....बारिश ने बदल दी पूरे बनारस की तस्वीर, देखिए वीडियोमंदिरों में घुसा गंगा का पानी, तबाह हुए घाट....बारिश ने बदल दी पूरे बनारस की तस्वीर, देखिए वीडियोVaranasi floods Viral Video: गंगा का जलस्तर बढ़ने से पूरे बनारस की तस्वीर बदल गई है. वीडियो में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Bhagalpur News: गंगा नदी के जलस्तर में जबरदस्त इजाफा, सुल्तानगंज से कहलगांव तक अलर्ट जारीBhagalpur News: गंगा नदी के जलस्तर में जबरदस्त इजाफा, सुल्तानगंज से कहलगांव तक अलर्ट जारीBhagalpur News: भागलपुर में गंगा उफनाई है 24 घण्टे में 40 सेंटीमीटर तक जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्टराजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्टRajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, पांचना बांध का जलस्तर बढ़ा, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्ट
Read more »

बिहार में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, पटना शहर जलमग्नबिहार में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, पटना शहर जलमग्नबिहार में 12 घंटे बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा, पटना शहर जलमग्न
Read more »

Breaking News: वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्तBreaking News: वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्तBreaking News Today: देशभर में इनदिनों मानसून जमकर कहर बरपा रहा है. भारी बारिश के चलते कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं तो वहीं पहाड़ों पर जमकर भूस्खलन हो रहा है. जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:39:28