March Kharmas 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2026 को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. इस अवधि में विवाह, गृहप्रवेश और नए काम जैसे कई मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. जानें खरमास कब से कब तक रहेगा और इस दौरान कौन-कौन से कार्य करने से बचना चाहिए.
March Kharmas 2026 : हिंदू पंचांग में खरमास को ऐसा समय माना जाता है जब कुछ शुभ और मांगलिक कार्य करने से परहेज किया जाता है. मान्यता है कि इस अवधि में विवाह, गृहप्रवेश या नए काम की शुरुआत जैसे कार्यक्रम टाल दिए जाते हैं.
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही यह विशेष अवधि शुरू होती है. और पढ़ेंसाल में दो बार लगता है खरमासपंचांग के मुताबिक, खरमास साल में दो बार आता है. पहला खरमास तब लगता है जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं, जो आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में पड़ता है. वहीं दूसरा खरमास तब शुरू होता है जब सूर्य मीन राशि में जाते हैं, जो मार्च-अप्रैल के बीच पड़ता है. 2026 में कब से लगेगा खरमास? साल 2026 में सूर्य देव 14 मार्च की रात 1 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इसी समय से मीन संक्रांति का खरमास शुरू हो जाएगा. यह अवधि लगभग एक महीने तक रहेगी और 14 अप्रैल 2026 को समाप्त होगी. इस दिन सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म माना जाएगा. क्या इस समय शादी-ब्याह किए जा सकते हैं? Advertisement धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, खरमास के दौरान विवाह या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते. माना जाता है कि इस समय किए गए शुभ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए लोग इन कार्यक्रमों को टाल देते हैं. खरमास में किन कामों से बचना चाहिए?-शादी-विवाह या सगाई जैसे मांगलिक कार्य- गृह प्रवेश करना-नया वाहन या संपत्ति खरीदना-नामकरण संस्कार या मुंडन संस्कार-नया व्यापार या बड़ा काम शुरू करनाखरमास में क्या करना शुभ माना जाता है? इस समय कुछ धार्मिक कार्य करना शुभ माना जाता है. जैसे-- सूर्य देव की पूजा और आराधना करना- पवित्र नदियों में स्नान करना- जरूरतमंदों को दान देना, खासकर जल का दान- पितरों की शांति के लिए तर्पण या श्राद्ध करना---- समाप्त ----
Kharmas 2026 Date And Time Meen Sankranti 2026 Kharmas Start Date 2026 Kharmas End Date 2026 Why Marriage Not Allowed In Kharmas Hindu Astrology Kharmas Sun Transit Pisces 2026 Auspicious Work Ban In Kharmas Kharmas Significance मार्च खरमास 2026 खरमास 2026 कब से कब तक मीन संक्रांति 2026 खरमास में क्या नहीं करना चाहिए खरमास में शादी क्यों नहीं होती खरमास का महत्व सूर्य का मीन राशि में गोचर 2026 खरमास में शुभ कार्य वर्जित खरमास कब खत्म होगा हिंदू पंचांग खरमास
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी पर अद्भुत संयोग, इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होगी हर बड़ी इच्छा29 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली कामदा एकादशी Kamada Ekadashi 2026 हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी है, जो सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाली मानी जाती है।
Read more »
Uttarakhand Weather Today, 13 March: उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून में चटक धूपUttarakhand Aaj Ka Mausam, 13 March 2026: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश होने के साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
Read more »
Chaitra Amavasya 2026: भूतड़ी अमावस्या पर क्या करें और क्या नहीं? देखें पूरी लिस्टइस साल चैत्र अमावस्या Chaitra Amavasya 2026 Rules 18 मार्च, 2026 को मनाई जाएगी।
Read more »
Chaitra Navratri 2026: खरमास और पंचक के बीच कैसे करें घटस्थापना? यहां देखें पूजा की सही विधि और समयचैत्र नवरात्र Chaitra Navratri 2026 19 मार्च 2026 से खरमास और पंचक के अशुभ संयोग में शुरू हो रहे हैं।
Read more »
Kharmas 2026: मीन राशि में सूर्य का प्रवेश, 15 मार्च से एक माह तक मांगलिक कार्य रहेंगे बंदKharmas 2026: खरमास 2026 की शुरुआत 14 मार्च मध्यरात्रि को सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ होगी. जानिए खरमास कब से कब तक रहेगा और इस दौरान मांगलिक कार्य क्यों नहीं किए जाते.
Read more »
Surya Gochar 2026: खरमास में भी थमेगा नहीं इन 4 राशियों की तरक्की का रथ, सूर्य देव देंगे छप्परफाड़ सफलता!सूर्य का 15 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक मीन राशि में गोचर Surya Gochar 2026 'खरमास' कहलाता है।
Read more »
