Maruti से लेकर Renault तक ये कंपनियां लांच करने वाली हैं इलेक्ट्रिक कारें, सिंगल चार्ज में चलेंगे 480 किमी
Maruti WagonR EV से लेकर Renault Zoe तक, देश में आने वाली हैं ये इलेक्ट्रिक कारें Ashwani Tiwari May 9, 2019 7:13 PM Maruti WagonR इलेक्ट्रिक की टेस्टिंग भी शुरु हो चुकी है। Upcoming Electric Cars in India: भारतीय बाजार में आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनो का है। दुनिया भर की वाहन निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों को लांच करने जा रही हैं। मारुति, महिंद्रा और टाटा भी तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही हैं। मारुति की लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर से लेकर टाटा की अल्ट्रोज जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया जाएगा। तो आइये जानते हैं कि कौन कौन सी इलेक्ट्रिक कारें भारत में आने वाली हैं — Maruti Suzuki Wagon R EV: मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार वैगनआर का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस कार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है और इसे कई बार स्पॉट भी किया गया है। जानकारों का मानना है कि ये कार सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर का रेंज देगी। Renault Zoe: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो भी भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार Zoe को लांच कर सकती है। इस कार को कंपनी ने पहली बार 2012 में लांच किया था। इस कार में कंपनी अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग किया है। जो कि सिंगल चार्ज पर 400 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है। Ford Aspire EV: फोर्ड अपनी मशहूर मिड लेवल सिडान कार Aspire का इलेक्ट्रिक संस्करण पेश करने वाली है। कंपनी इस कार का निर्माण महिंद्रा के साथ मिलकर कर रही है। इसमें 82hp की पावर मोटर और 25kWh की बैटरी का प्रयोग किया गया है। जानकारों का मानना है कि ये कार सिंगल चार्ज में 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी। Also Read Tata Altroz EV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz को दुनिया के सामने पेश किया है। इसके इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट वर्जन को जेनेवा मोटर शो में भी प्रदर्शित किया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी इसके बारे में कोई तकनीकी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन जानकारों का मानना है कि ये कार सिंगल चार्ज में 250 से 300 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है। Hyundai Kona EV: इलेक्ट्रिक कारों की रेस में हुंडई भी शामिल होने जा रही है। हुंडई अपनी लोकप्रिय कार कोना को भारतीय बाजार में लांच कर सकती है। इस कार में कंपनी ने 40kWh की बैटरी पैक का प्रयोग किया है। इसमें 136hp इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है। Mahindra eKUV100: महिंद्रा घरेलु बाजार में देश की पहली इलेक्ट्र्रिक एसयूवी को लांच करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इसमें 40kW का मोटर प्रयोग कर रही है। इसके अलावा इसमें 15.
9kWh का बैटरी पैक भी शामिल किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि ये एसयूवी 120 किलोमीटर तक का रेंज प्रदान करेगी। Jaguar I-Pace: जगुआर की ये इलेक्ट्रिक कार दुनिया भर में काफी मशहूर है। इसने कई खिताब अपने नाम किए हैं। इस कार को वर्ल्ड कार डिजाइन, वर्ल्ड ग्रीन कार 2019 जैसे अवार्ड मिले हैंं इस कार में कंपनी ने 90kWh की बैटरी प्रयोग की गई है। इसका मोटर 400hp की पावर और 696Nm का टॉर्क प्रदान करता है। ये कार सिंगल चार्ज में 480 किलोमीटर का रेंज प्रदान करेगी। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खबरदार: मसूद अजहर पर बैन की चुनावी टाइमिंग पर सवाल! Ban on Masood Azhar creates political turmoil in India - khabardar AajTakखबरदार में आज हम पाकिस्तान के ग्लोबल आतंकवादी मसूद अज़हर पर भारत में देसी पॉलिटिक्स का विश्लेषण करेंगे क्योंकि पिछले चौबीस घंटे में जब से मसूद अज़हर पर प्रतिबंध का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र से पास हुआ है तब से ही देश में जमकर राजनीति हो रही है. चुनावी सीजन में ऐसा होना भी था क्योंकि कोई भी सरकार इतनी बड़ी कूटनीतिक जीत का क्रेडिट क्यों नहीं लेगी, वो भी तब जब उस चीन को प्रस्ताव पर रोक हटाने से मजबूर किया गया जो चीन अपनी सख्त विदेश नीति के लिए जाना जाता है. लेकिन चुनावी सीज़न में विपक्ष के लिए मजबूरी ये है कि वो सरकार को आसानी से क्रेडिट ना लेने दे.इसी के चक्कर में मसूद अज़हर पर बैन को लेकर चौबीस घंटे से राजनीति चल रही है, जिसमें कई तरह की बातें की गई हैं. देखें रिपोर्ट. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
तूफानी रफ्तार से पुरी तट से टकराया फानी, MAP VIDEO में देखें लाइव
Read more »
अब तक PM को 5 मामलों में EC से क्लीन चिट, शाह भी आरोपों से बरीLoksabha Elections 2019: इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार (दो मई, 2019) शाम एक और मामले में ईसी से क्लीन चिट मिली थी।
Read more »
कौन है ISIS दुल्हन शमीमा बेगम, जिसके लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री फांसी की सजा चाहते हैंबेगम तीन स्कूली लड़कियों में से थी, जो 2015 में आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए बेथनल ग्रीन से चली गई और मार्च में सीरिया के एक शरणार्थी शिविर में नजर आईं.
Read more »
प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »
अब 7 सीटों के साथ आ रही है नई Maruti WagonR, जुलाई में होगी पेश!Maruti WagonR कंपनी की सबसे सफल कारों में से एक है। इसे टॉल ब्वॉय के तौर पर जाना जाता है। अब कंपनी इसके नए 7-सीटर वर्जन को पेश करने जा रही है।
Read more »
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में 71 सीटों पर 62.56 प्रतिशत वोटिंग, बंगाल फिर अव्वल-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: वर्ष 2014 के चुनाव में इन 51 सीटों में से 39 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की थी। राजस्थान में 12, उत्तरप्रदेश की 14 सीटों में से 12, मध्य प्रदेश में सभी सात, बिहार में पांच में से तीन, झारखंड में सभी चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो में से एक सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी।
Read more »
मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »
जर्मनी में ट्रक चालकों को डीजल की झनझट से मिलेगा छुटकारा, इलेक्ट्रिक हाईवे का परीक्षणजर्मनी में ट्रक चालकों को डीजल की झनझट से मिलेगा छुटकारा, इलेक्ट्रिक हाईवे का परीक्षण ElectricHighway Germany trucks innovation
Read more »
जर्मनी में ट्रक चालकों को डीजल की झंझट से मिलेगा छुटकारा, इलेक्ट्रिक हाईवे का परीक्षणमंत्रालय ने कहा कि हाईवे टेस्ट स्ट्रेच पर चलने वाले ट्रक इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन के साथ-साथ बैटरी से भी लैस होते हैं,
Read more »