Margashirsha month 2025: मार्गशीर्ष मास हिंदू पंचांग का नौवां महीना है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना गया है. इस महीने में स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व बताया गया है.धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण के अनुसार, मार्गशीर्ष माह में श्रीकृष्ण, लड्डू गोपाल या बाबा श्याम की पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.
अभी मार्गशीर्ष का महीना चल रहा है, हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग का यह नौवां महीना होता है. यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है. ऐसे में इस माह में किए गए स्नान-दान व दीप दान से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को प्राप्त करता है.
धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि मार्गशीर्ष माह में ही भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था. इस महीने में की जाने वाली पूजा-अर्चना के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. इसके अलावा क्या करना अधिक फलदायी होता है, इसकी जानकारी भी होनी चाहिए. आज की धर्म स्पेशल इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मार्गशीर्ष माह के दौरान क्या आप ऐसा कर सकते हैं, जिससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर अधिक रहे और जीवन सुखमय हो. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि मार्गशीर्ष महीने में रोजाना भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. आप भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल स्वरूप या बाबा श्याम की की भी उपासना कर सकते हैं, क्योंकि बाबा श्याम की पूजा करने से भगवान कृष्ण की पूजा मानी जाती है. इसके अलावा इस माह में पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है. मार्गशीर्ष माह में नियमित रूप से तुलसी पूजन करना चाहिए और तुलसी के पौधे के नीचे सुबह-शाम दीपक जलाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन की कमी नहीं आती है. इसके अलावा सबसे खास बात मार्गशीर्ष माह में मुख्य द्वार पर रोजाना दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और गृह क्लेश से मिलती मिलती है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि इस माह में दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है. इसके अलावा अन्न, वस्त्र, गुड़, कंबल व धन का दान करने से करियर में तरक्की मिलती है. यह महीना करियर के लिए भी अच्छा होता है. वहीं, इस महीने में आने वाले व्रतों का भी विशेष महत्व है. धर्म विशेषज्ञ के अनुसार, मार्गशीर्ष के महीने में 13 व्रत आते हैं. इन सभी को करने से इस भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि इस माह में 8 नवंबर को संकष्टी चतुर्थी, 12 नवंबर को कालभैरव जयंती, 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी और 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति रहेगी. इसके बाद 17 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत, 18 नवंबर को मासिक शिवरात्रि और 20 नवंबर को अमावस्या मनाई जाएगी. माह के अंतिम दिनों में 25 नवंबर को विवाह पंचमी, 26 को स्कंद षष्ठी, 28 को दुर्गाष्टमी व्रत मनाया जाएगा. इसके अलावा 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का पर्व रहेगा, 2 दिसंबर को भौम प्रदोष व्रत व मत्स्य द्वादशी और 4 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. इस पूरे माह में व्रत-पूजा, दान-पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया जा सकता है.
Margashirsha Month 2025 Lord Krishna Worship Margashirsha Worship Method Importance Of Charity In Margashirsha Margashirsha Fast Method Ways To Overcome Financial Difficulties Importance Of Donating Lamps सीकर न्यूज मार्गशीर्ष माह 2025 भगवान श्रीकृष्ण पूजा मार्गशीर्ष पूजा विधि मार्गशीर्ष में दान पुण्य का महत्व मार्गशीर्ष व्रत विधि आर्थिक तंगी दूर करने के उपाय दीप दान का महत्व
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Margashirsha Ekadashi 2025 Date: मार्गशीर्ष माह में कब कौन-सी एकादशी है? अभी नोट करें तिथि और शुभ मुहूर्तएकादशी तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करने का विधान है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इस बार 06 नवंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू हो गया है। ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इस माह में कौन-सी एकादशी Margashirsha Ekadashi 2025 का व्रत किया...
Read more »
अगहन मास में जीरा खाना क्यों है वर्जित, शास्त्रों में क्या है वर्णित?Margashirsha Maas Jeera: अगहन मास में जीरा खाना क्यों है वर्जित, खाएंगे तो क्या होगा! शास्त्रों में क्या है वर्णित
Read more »
புதன் வக்ர பெயர்ச்சி: 3 ராசிகளுக்கு தலைவிதி மாறப்போகிறதுMercury Retrograde 2025: நவம்பர் 10, 2025 அன்று, விருச்சிக ராசியில் புதன் வக்ர பெயர்ச்சி அடைவார், அந்த நேரத்தில் தொடர்பு, உறவுகள், தொழில் மற்றும் நிதி விஷயங்களில் சிக்கல்கள் அதிகரிக்கக்கூடும்.
Read more »
Bihar election 2025 phase 2 voting : दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.55 मतदान, जानें कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?Bihar vidhan sabha chunav 2025 Voting बिहार में 2025 के चुनावों के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 14.
Read more »
Margashirsha Amavasya 2025: ये लक्षण पितृ दोष का देते हैं संकेत, इन उपाय से पितरों को करें प्रसन्नहर महीने में अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि को पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और पितरों की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या Margashirsha Amavasya 2025 के दिन कैसे करें पितरों Pitra Dosh ke Upay को...
Read more »
Bihar election : दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.38 मतदान, गया और किशनगंज में सबसे अधिक उत्साहBihar vidhan sabha chunav 2025 Voting बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 31.
Read more »
