Mana Shankara Varaprasad Garu Collection: 70 साल के एक्टर की फिल्म ने छुड़ाए 'राजा साब' के छक्के, किया धांसू कलेक्शन

Chiranjeevi Film News

Mana Shankara Varaprasad Garu Collection: 70 साल के एक्टर की फिल्म ने छुड़ाए 'राजा साब' के छक्के, किया धांसू कलेक्शन
Mana Shankar Varaprasad GaruBox Office CollectionTelugu Movie Hit

चिरंजीवी की फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी की है, जो वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। यह इस साल की पहली हिट फिल्म बन गई है। संक्रांति त्योहार के दौरान इसने जबरदस्त कमाई की। जानिए पांचवे दिन का कलेक्शन।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चिरंजीवी ने फिल्म 'माना शंकरा वरप्रसाद गारू' से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी की है। इसका कलेक्शन हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक और विश्व स्तर पर 150 करोड़ रुपये का ग्रास वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। यह भारतीय सिनेमा की इस साल की पहली हिट फिल्म बन गई है। त्योहार के मौके पर शानदार कमाई माना शंकर वराप्रसाद गारू ने संक्रांति के त्योहार के दौरान शानदार कमाई की। बॉक्स ऑफिस पर इसने 32.

25 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी। वहीं तीसरे दिन बुधवार को इसने 19.50 करोड़ रुपये और चौथे दिन 22 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन किया। यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection: मकर संक्रांति पर 'द राजा साब' ने धुरंधर को दी मात! प्रभास की फिल्म पर खूब बरसे नोट कितना रहा पांचवे दिन का कलेक्शन वहीं अब इसके पांचवे दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी आ चुके हैं। पांचवे दिन फिल्म ने 14.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से मूवी का कुल कलेक्शन 116.17 करोड़ रुपये हो गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने 40 लाख डॉलर से अधिक की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन आसानी से 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।माना शंकर वराप्रसाद गारू अब इस साल की दूसरी बड़ी तेलुगु फिल्म बन गई है। इसके साथ ही ये प्रभास की 'द राजा साब' को पछाड़ने के करीब पहुंच गई है। हॉरर कॉमेडी फिल्म राजा साब ने दुनिया भर में 191 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन शानदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के बावजूद इसका कलेक्शन गिरता जा रहा है। चिरंजीवी की यह फिल्म इस वीकेंड तक इसे पछाड़ सकती है और शायद इससे आगे भी निकल जाए। देखने को मिलेगा फुल ड्रामा अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित, मन शंकर वरप्रसाद गारू एक क्लासिक फिल्म है जिसमें फुल ऑन चिरंजीवी स्टाइल एक्शन एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा। इसमें नयनतारा भी हैं और दग्गुबाती वेंकटेश का इसमें कैमियो है। यह फिल्म संक्रांति की छुट्टियों से पहले 12 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह भी पढ़ें- The Raja Saab Collection: वीकेंड पर राजा साब की चांदी,मना शंकरा वारा प्रसाद गारू को दे रही टक्कर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Mana Shankar Varaprasad Garu Box Office Collection Telugu Movie Hit Mana Shankar Varaprasad Garu Worldwide Collection Sankranti Festival Film Release Chiranjeevi Action Comedy Movie Mana Shankar Varaprasad Garu Vs The Raja Saab Mana Shankar Varaprasad Garu Collection

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

டிஏ உயர்வு: 70%ஐ நெருங்கும் அகவிலைப்படி, அரசு ஊழியர்களுக்கு அதிரடி சம்பள உயர்வுடிஏ உயர்வு: 70%ஐ நெருங்கும் அகவிலைப்படி, அரசு ஊழியர்களுக்கு அதிரடி சம்பள உயர்வுDA Hike Latest News: ஜனவரி 2026 அகவிலைப்படி எவ்வளவு அதிகரிக்கும்? 8வது ஊதியக் குழு டிஏ உயர்வுவின் முக்கியத்துவம் என்ன? இந்த பதிவில் தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »

Vehicle Rules: देश के 70% से ज्यादा वाहन नियमों पर खरे नहीं, सरकार गैर-अनुपालक वाहनों पर उठा सकती है बड़ा कदमVehicle Rules: देश के 70% से ज्यादा वाहन नियमों पर खरे नहीं, सरकार गैर-अनुपालक वाहनों पर उठा सकती है बड़ा कदमकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पंजीकृत करीब 40.7 करोड़ वाहनों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा किसी न किसी वैधानिक नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इनमें सबसे
Read more »

कातिल 'मांझे' ने ली तीन की जान, 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरे माता-पिता और बेटीकातिल 'मांझे' ने ली तीन की जान, 70 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिरे माता-पिता और बेटीगुजरात के सूरत में पतंग की डोर से एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से पिता, मां और सात वर्षीय बेटी 70 फुट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मां ने भी बाद में दम तोड़ दिया।
Read more »

DNA: LoC से घुसे 70-80 पाकिस्तानी आतंकी, आतंकियों की कब्र खोदेंगे NSG कमांडो। NSG commando। Zee NewsDNA: LoC से घुसे 70-80 पाकिस्तानी आतंकी, आतंकियों की कब्र खोदेंगे NSG कमांडो। NSG commando। Zee NewsFriends...you might be wondering how Munir could even consider another war with India after the Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

मांझे से कटा बाइक चालक का गला, परिवार समेत सूरत फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे गिरेमांझे से कटा बाइक चालक का गला, परिवार समेत सूरत फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे गिरेरत में दोपहिया वाहन पर फ्लाईओवर पर एक परिवार के लिए पतंग का मांझा काल बन गया। मांझे से दोपहिया वाहन चालक रेहान का गला कट गया। वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक सूरत फ्लाईओवर से 70 फीट नीचे गिर गई।
Read more »

Mana Shankara Varaprasad Garu Collections: ‘మన శంకర వరప్రసాద్ గారు’కి కలిసొచ్చినా సెంటిమెంట్.. సెకండ్ ఇన్నింగ్స్ లో చిరు రికార్డుల జోరు..Mana Shankara Varaprasad Garu Collections: ‘మన శంకర వరప్రసాద్ గారు’కి కలిసొచ్చినా సెంటిమెంట్.. సెకండ్ ఇన్నింగ్స్ లో చిరు రికార్డుల జోరు..Mana Shankara Varaprasad Garu Collections: చిరంజీవికి సెకండ్ ఇన్నింగ్స్ లో ఒక హిట్ రెండు ఫ్లాపులు అన్నట్టుగా ఈయన కెరీర్ సాగింది. కానీ ఈయన రీ ఎంట్రీ తర్వాత సంక్రాంతి బరిలో దిగిన ప్రతీసారీ బాక్సాఫీస్ ను చెడుగుడు ఆడుకున్నాడు.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 05:38:15