Maharashtra: महाराष्ट्र की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. सांसद ने गृह मंत्री से मांग की कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए
Maharashtra: महाराष्ट्र की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने गृह मंत्री से अपनी सुरक्षा हटाने की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. Maharashtra: महाराष्ट्र की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए.
इसके साथ ही सांसद ने गृह मंत्री से मांग की कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए और इसे आम नागरिकों की सुरक्षा में लगा दी जाए. सुप्रिया ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि पिछले कुछ महीने में प्रदेश में लगातार आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसलिए लोगों को दी गई सुरक्षा की तत्काल समीक्षा की जानी चाहिए. इसके साथ ही सांसद ने कहा कि पुलिस बल का एक बड़ा हिस्सा सांसदों की सुरक्षा में लगा हुआ है.इन सांसदों की लिस्ट में मैं भी शामिल हूं. पूर्व सांसद हो या वर्तमान, सभी को सुरक्षा बल दिए गए हैं. जिस वजस से आम लोगों की सुरक्षा में चूक हो रही है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए मैं गृह मंत्री से अनुरोध करती हूं कि वह मेरी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत हटा दें और इन अधिकारियों को जनता की सुरक्षा में लगा दें.आगे राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सुप्रिया ने कहा कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में लगातार आपराधिक मामले बढ़े हैं. अपराधियों के अंदर से पुलिस का डर खत्म हो चुका है, वे खुलेआम घूम रहे हैं. इन अपराधियों ने प्रदेश में भय का माहौल पैदा कर दिया है. लगातार रेप जैसी घटनाएं सामने आ रही है. इसे लेकर महिलाएं ज्यादा असुरक्षित महसूस कर रही हैं.आपको बता दें कि बदलापुर मामले को लेकर भी सुप्रिया सुले ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए. उनके पास गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है. इसके साथ ही सुले ने शिंदे पर भी हमला बोला और कहा कि यह सरकार महिला सुरक्षा के मुद्दे को गंभीर रूप से नहीं ले रही है. जुबानी हमला बोलते हुए बारामती सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार पार्टियों को तोड़ने में बीजी है, उनके पास आम लोगों के लिए समय नहीं है. बता दें कि महाराष्ट्र में अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. कई नेता चुनाव से पहले दल-बदल भी करते देखे जा रहे हैं.
MAHARASHTRA NEWS Devendra Fadnavis Eknath Shinde
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
QUAD Summit 2024: टोकियो में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, बढ़ सकती है चीन की मुश्किलजापान में चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद क्वाड मंत्रियों की बैठक से इतर विदेश मंत्री एस.
Read more »
लेबनान के विदेश मंत्री ने गोलन हाइट्स हमले की जांच की मांग कीलेबनान के विदेश मंत्री ने गोलन हाइट्स हमले की जांच की मांग की
Read more »
CJI डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर इन क्षेत्रों की खराब हालात पर दिलाया ध्यान, छात्र ने बताई आपबीतीपत्र में राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे क्षेत्रों में खराब बुनियादी ढांचे को लेकर अपनी शिकायत लिखी है, मौलिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग की
Read more »
नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस पर GST हटाने की मांगकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक चिट्ठी लिखकर लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियर पर लगने वाली 18 प्रतिशत जीएसटी को हटाने की मांग की है.
Read more »
टिकटॉक ने बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़, अमेरिकी सरकार ने किया कंपनी पर मुकदमाटिकटॉक ने बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़, अमेरिकी सरकार ने किया कंपनी पर मुकदमा
Read more »
Maharashtra: 'स्थिति काफी गंभीर', सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार से क्यों की सुरक्षा वापस लेने की अपील?Maharashtra राकांपा शरद गुट की कार्यकारी अध्यक्ष नेता सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार से मांग की है कि उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को वापस ले लिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन कर्मियों को आम लोगों की सुरक्षा में तैनात कर दिया जाए। सुप्रिया ने अन्य लोगों को दी गई सुरक्षा की भी समीक्षा करने की मांग की...
Read more »
