जापान में चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद क्वाड मंत्रियों की बैठक से इतर विदेश मंत्री एस.
पीटीआई, टोक्यो। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टोक्यो में आज विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की कल होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब वाशिंगटन, न्यूयॉर्क में सिख चरमपंथी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश से संबंधित मामले में नई दिल्ली से लगातार जवाबदेही की मांग कर रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और हत्या की साजिश पर जयशंकर-ब्लिंकन के बीच बातचीत हुई है या नहीं। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज टोक्यो में ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कल क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।” बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ सहायक सचिव डोनाल्ड लू और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर भी थे। जयशंकर के साथ जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज भी रहे। केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के गठन और मोदी सरकार-3 में विदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद विदेश मंत्री और ब्लिंकन के बीच यह पहली बैठक है। वहीं, 'एक्स' पर अपने पोस्ट में ब्लिंकन ने लिखा कि उन्होंने जयशंकर से अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मुलाकात की। इससे यह पता चलता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा में समग्र स्थिति पर बातचीत हुई है। अमेरिका और उसके कई सहयोगी मोदी की 8 से 9 जुलाई की मॉस्को यात्रा के दौरान नाराज थे, क्योंकि यह वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के साथ मेल खाता था। कुछ पश्चिमी राजधानियों को भी मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रूस को चुनने पर नाराजगी थी। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई में कहा कि अमेरिका मोदी की रूस यात्रा के 'प्रतीकात्मकता' और 'समय' से निराश हैं। बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम मोदी ने मॉस्को की यात्रा उस समय की जब वाशिंगटन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा था। हालांकि, नई दिल्ली ने गुरुवार को लू की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि दुनिया में सभी देशों को 'पसंद की स्वतंत्रता' है और सभी को ऐसी वास्तविकताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। क्या है क्वॉड? क्वॉड भारत, जापान , अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का एक मजबूत संगठन है। चारों देशों ने नवंबर 2017 में मिलकर ‘क्वाड’ की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके। चीन , दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस समुद्री क्षेत्र पर दावे करते हैं। ऐसे में क्वॉड हमेशा से चीन के लिए बड़ी चिंता का कारण रहा है। क्वॉड में भारत के बढ़ते दबदबे से चीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।.
पीटीआई, टोक्यो। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को अपने अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों नेताओं ने टोक्यो में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के इतर मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘टोक्यो में आज विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की कल होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच यह वार्ता ऐसे समय में हुई है, जब वाशिंगटन, न्यूयॉर्क में सिख चरमपंथी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित नाकाम साजिश से संबंधित मामले में नई दिल्ली से लगातार जवाबदेही की मांग कर रहा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा और हत्या की साजिश पर जयशंकर-ब्लिंकन के बीच बातचीत हुई है या नहीं। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज टोक्यो में ब्लिंकन से मिलकर बहुत अच्छा लगा। हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई। कल क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं।” बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ सहायक सचिव डोनाल्ड लू और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर भी थे। जयशंकर के साथ जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज भी रहे। केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार के गठन और मोदी सरकार-3 में विदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद विदेश मंत्री और ब्लिंकन के बीच यह पहली बैठक है। वहीं, 'एक्स' पर अपने पोस्ट में ब्लिंकन ने लिखा कि उन्होंने जयशंकर से अमेरिका-भारत सहयोग को गहरा करने और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए मुलाकात की। इससे यह पता चलता है कि रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा में समग्र स्थिति पर बातचीत हुई है। अमेरिका और उसके कई सहयोगी मोदी की 8 से 9 जुलाई की मॉस्को यात्रा के दौरान नाराज थे, क्योंकि यह वाशिंगटन में नाटो शिखर सम्मेलन के साथ मेल खाता था। कुछ पश्चिमी राजधानियों को भी मोदी द्वारा अपने तीसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रूस को चुनने पर नाराजगी थी। दक्षिण और मध्य एशिया के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस की सुनवाई में कहा कि अमेरिका मोदी की रूस यात्रा के 'प्रतीकात्मकता' और 'समय' से निराश हैं। बाइडन प्रशासन के अधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम मोदी ने मॉस्को की यात्रा उस समय की जब वाशिंगटन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा था। हालांकि, नई दिल्ली ने गुरुवार को लू की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि दुनिया में सभी देशों को 'पसंद की स्वतंत्रता' है और सभी को ऐसी वास्तविकताओं के प्रति सचेत रहना चाहिए। क्या है क्वॉड? क्वॉड भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का एक मजबूत संगठन है। चारों देशों ने नवंबर 2017 में मिलकर ‘क्वाड’ की स्थापना की थी, ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नयी रणनीति विकसित की जा सके। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इस समुद्री क्षेत्र पर दावे करते हैं। ऐसे में क्वॉड हमेशा से चीन के लिए बड़ी चिंता का कारण रहा है। क्वॉड में भारत के बढ़ते दबदबे से चीन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
India US S Jaishankar Antony Blinken India Russia Relation Quad Meet QUAD Summit Tokyo Japan Secretary Of State Blinken Tokyo China S Jaishankar Met Blinken QUAD In Tokyo टोकियो क्वॉड सम्मेलन अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिले एस जयशंकर चीन जापान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jaishankar Qatar Visit: एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, प्रधानमंत्री मोहम्मद अल थानी से की मुलाकातविदेश मंत्री एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे. राजधानी दोहा में उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद अल थानी से मुलाकात की.
Read more »
SCO Summit 2024: एससीओ शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान और यूक्रेन पर हो सकती है चर्चा, विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्वकजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन एससीओ का 24वें शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति रूस-यूक्रेन युद्ध और एससीओ सदस्य देशों के बीच समग्र सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होने...
Read more »
कजाकिस्तान में एससीओ समिट से मोदी ने बनाई दूरी, पुतिन-जिनपिंग-एर्दोगन करेंगे मुलाकात, भारत की तरफ से पहुंचे डॉ. जयशंकरSCO Summit 2024: कजाकिस्तान में होने वाले SCO शिखर सम्मेलन में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री डॉ.
Read more »
Quad: एंटनी ब्लिंकन की क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक, 24 जुलाई से हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा करेंगेअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। एंटनी ब्लिंकन 24 जुलाई से 3 अगस्त तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र का दौरा करेंगे।
Read more »
आसियान के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद: विदेश मंत्री एस जयशंकरआसियान के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद: विदेश मंत्री एस जयशंकर
Read more »
QUAD Summit 2024: इस साल भारत करेगा क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी, व्हाइट हाउस ने बताया Biden होंगे शामिल या नहींQUAD Summit 2024 भारत इस साल होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। इस बीच इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की उपस्थिति को लेकर व्हाइट हाउस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इस साल भारत में होने वाले क्वाड देशों के वार्षिक नेतृत्व शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अभी...
Read more »
