महिंद्रा ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी, Mahindra BE6 का Formula E एडिशन लॉन्च किया है। इस एडिशन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी कुछ ग्राहकों को अगस्त 2026 में लंदन फॉर्मूला ई देखने का मौका दे रही है। इस एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 23.
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mahindra BE 6 की बिक्री भी की जाती है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी के खास एडिशन Formula E को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। किस कीमत पर इस एडिशन को लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। लॉन्च हुआ नया एडिशन महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर BE6 को ऑफर किया जाता है। निर्माता ने इस एसयूवी के नए एडिशन के तौर पर Formula E को लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई खासियतों को दिया गया है। क्या है खासियत निर्माता की ओर से इस एसयूवी में नए सिग्नेचर फ्रंट बंपर, प्रोजेक्टर हेडलाइट, ग्लास बैजल और ऑरेंज एक्सेंट फिनिश, 20 इंच अलॉय व्हील्स, ऑरेंज ब्रेक कैलिपर, रूफ स्पॉयलर, महिंद्रा फॉर्मूला ई बैजिंग, फिक्स ग्लास रूफ, FIA की बैजिंग, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, स्टार्ट/स्टॉप बटन, फॉर्मूला ई से प्रेरित इंजन साउंड जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। कितनी दमदार मोटर और बैटरी महिंद्रा की ओर से इस एसयूवी के लिमिटेड एडिशन में जो मोटर दी गई है उससे इसे 6.
7 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ी जा सकती है। इसकी टॉप स्पीड 202 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी मोटर से इसे 210 किलोवाट की पावर मिलेगी। इसमें 79 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज मिलेगी। लोगों को मिलेगा खास ऑफर निर्माता की ओर से एसयूवी खरीदने वाले कुछ लोगों को खास ऑफर भी दिया गया है। जिसके मुताबिक तीन विजेताओं को अगस्त 2026 में होने वाले लंदन फॉर्मूला ई को देखने का मौका दिया जाएगा। साथ ही ग्लास रूफ पर कस्टमाइज्ड डिकेल और महिंद्रा की फॉर्मूला ई टीम से मुलाकात का मौका भी मिलेगा। कितनी है कीमत महिंद्रा की ओर से Mahindra BE6 के Formula E एडिशन को भारत में 23.69 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इस कीमत पर इसके FE2 वेरिएंट को ऑफर किया गया है। FE3 वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपये रखी गई है। कब से शुरू होगी डिलीवरी निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के लिए बुकिंग को औपचारिक तौर पर 14 जनवरी 2026 से शुरू किया जाएगा। वहीं इसकी डिलीवरी को भी 14 फरवरी 2026 से शुरू कर दिया जाएगा।
Formula E Edition Mahindra Electric SUV Indian Car Launch Mahindra BE6 Price Electric Vehicle India Mahindra Formula E Team Formula E London 2026 Automotive News India Mahindra BE6 Features
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
6 महिन्यांपासून बेपत्ता असलेली चिमुरडी....; आनंद महिंद्रा यांची ती पोस्ट अन् मुंबई पोलिस पुन्हा चर्चेतAnand Mahindra Praises Mumbai Police: महिंद्रा ग्रुपचे अध्यक्ष आनंद महिंद्रा यांनी एक्स वर मुंबई पोलिसांचे कौतुक केले आहे. नेमके काय म्हटलं? जाणून घेऊयात.
Read more »
Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबरCar Finance Plan: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से Compact SUV के तौर पर Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI होगी। आइए जानते...
Read more »
आप के शहर में भी 'जहरीली' हो रही हवा? एयर प्यूरफायर के साथ आती हैं ये 10 कारेंTop Cars With Air Purifier: दिल्ली समेत भारत में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Creta, Mahindra XUV700, MG Hector, Hyundai Venue, Kia Seltos में फैक्ट्री फिटेड एयर प्यूरिफायर मिलता है. ये कारें अंदर की हवा साफ करती है जिससे आपको बाहर प्रदूषण होते हुए भी अंदर साफ हवा मिलती है.
Read more »
Mahindra XEV 9S लॉन्च से पहले महिंद्रा ने पेश किया 180 kw अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क, देखें खूबियांभारतीय बाजार में अपनी पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस लॉन्च (Mahindra XEV 9S) लॉन्च से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा की ईवी चार्जिंग यूनिट महिंद्रा चार्ज-इन (Mahindra Charge IN) ने अपना 180 किलोवॉट अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क लॉन्च किया है और साल 2027 तक इसके तहत देशभर में 1000 फास्ट चार्जर लगाएं...
Read more »
Maruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: जानें कौन सी एसयूवी रहेगी बेस्टMaruti Brezza Vs Mahindra XUV 3XO: Maruti Brezza में 1.5-लीटर का K15C स्मार्ट हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 103.1 PS की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसकी सबसे बड़ी ताकत इसका दावा किया गया बेहतरीन माइलेज है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन में 19.89 किलोमीटर प्रति लीटर तक है.
Read more »
कल लॉन्च होगी Mahindra XEV 9S एसयूवी, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स और रेंजमहिंद्रा कल भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिंद्रा XEV 9S लॉन्च करने जा रही है। यह देश की पहली सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें कई आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें 79 kWh की बैटरी होगी जो 656 किलोमीटर तक की रेंज देगी। इसकी कीमत 20 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला टाटा हैरियर ईवी और किआ कैरेंस ईवी से...
Read more »
