Mahindra XEV 9S लॉन्च से पहले महिंद्रा ने पेश किया 180 kw अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क, देखें खूबियां

Mahindra Charge IN 180 KW Ultra Fast Charger News

Mahindra XEV 9S लॉन्च से पहले महिंद्रा ने पेश किया 180 kw अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क, देखें खूबियां
Mahindra Fast Charger NetworkMahindra Charge IN Me4u AppMahindra Electric SUV
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 135 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 51%

भारतीय बाजार में अपनी पहली 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस लॉन्च (Mahindra XEV 9S) लॉन्च से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा की ईवी चार्जिंग यूनिट महिंद्रा चार्ज-इन (Mahindra Charge IN) ने अपना 180 किलोवॉट अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग नेटवर्क लॉन्च किया है और साल 2027 तक इसके तहत देशभर में 1000 फास्ट चार्जर लगाएं...

Mahindra Charge IN 180 KW Ultra Fast Charger : महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय ईवी बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है और चार्जिंग नेटवर्क बेहतर करने के साथ ही वह नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस भी लॉन्च करने वाली है। इससे पहले महिंद्रा ने ‘चार्ज इन' नाम से अपना नया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ 180 kW के चार्जर होंगे। कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक पूरे भारत में 1000 चार्जिंग पॉइंट लगाना है, जो देश के इलेक्ट्रिक वीइकल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिंद्रा अपनी UNLIMIT इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सोच के साथ सरकार के पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभा रही है।महिंद्रा चार्ज इन के तहत लगने वाले ये चार्जिंग स्टेशन प्रमुख रूप से हाइवे और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएंगे, जिससे सभी ब्रैंड के ईवी मालिक Charge_IN by Mahindra ऐप या अन्य बड़े ऐप्स के माध्यम से आसानी से फास्ट चार्जिंग का लाभ उठा सकेंगे। महिंद्रा के अपने ईवी ओनर्स के लिए Me4U ऐप भी है, जो चार्जिंग स्टेशन खोजने, चार्ज करने और भुगतान करने की सुविधा देता है। देशभर में फिलहाल दो चार्जिंग स्टेशन, एक मुरथल मेंमहिंद्रा ने अपने पहले दो चार्ज इन स्टेशन चालू कर दिए हैं। एक स्टेशन बेंगलुरु-चेन्नै हाइवे पर NH 75 पर होसकोटे में है और दूसरा दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर दूर NH44 पर हरियाणा के मुरथल में स्थित है। ये दोनों स्टेशन भारत के हाई-स्पीड ईवी चार्जिंग नेटवर्क के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। हर स्टेशन पर दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर लगे हैं, जो एक साथ 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज कर सकते हैं। चार्ज इन स्टेशन प्रमुख हाइवे पर लगाए जाएंगे। हर स्टेशन के पास रेस्टोरेंट और कैफे जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे ये यात्रियों के लिए रुकने की स्वाभाविक जगहें बन जाएंगी। 180 kW के डुअल गन चार्जरमहिंद्रा का यह चार्ज इन नेटवर्क विशेष रूप से 180 kW के डुअल गन चार्जर का इस्तेमाल करेगा। ये चार्जर इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से, आसानी से और भरोसेमंद तरीके से चार्ज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये चार्जर महिंद्रा के इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो XUV 9e, BE 6 और आने वाली XEV 9S को केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों से लंबी दूरी की यात्राएं आसान, कुशल और तनाव-मुक्त हो जाएंगी। ‘ईवी यूजर्स के लिए एक सुलभ नेटवर्क बनाने पर जोर’महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नलिनीकांत गोल्लागुंटा का कहना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का मतलब है साफ-सुथरे, टिकाऊ परिवहन की ओर एक बड़ा बदलाव लाना। हमारी XUV 9e और BE 6, जो 500 km की रियल-वर्ल्ड रेंज देती हैं, ड्राइवरों को लंबी यात्राओं पर आत्मविश्वास देती हैं। Charge_IN के जरिये हमारे अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से हम सभी ईवी यूजर्स के लिए एक सुलभ नेटवर्क बना रहे हैं। Me4U ऐप के जरिये ग्राहक मौजूदा समय में लगभग 34,000 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट का उपयोग कर सकते हैं।.

Mahindra Charge IN 180 KW Ultra Fast Charger : महिंद्रा एंड महिंद्रा भारतीय ईवी बाजार में तेजी से आगे बढ़ रही है और चार्जिंग नेटवर्क बेहतर करने के साथ ही वह नई 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस भी लॉन्च करने वाली है। इससे पहले महिंद्रा ने ‘चार्ज इन' नाम से अपना नया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ 180 kW के चार्जर होंगे। कंपनी का लक्ष्य 2027 के अंत तक पूरे भारत में 1000 चार्जिंग पॉइंट लगाना है, जो देश के इलेक्ट्रिक वीइकल इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। महिंद्रा अपनी UNLIMIT इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सोच के साथ सरकार के पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के प्रयासों में अहम भूमिका निभा रही है।महिंद्रा चार्ज इन के तहत लगने वाले ये चार्जिंग स्टेशन प्रमुख रूप से हाइवे और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएंगे, जिससे सभी ब्रैंड के ईवी मालिक Charge_IN by Mahindra ऐप या अन्य बड़े ऐप्स के माध्यम से आसानी से फास्ट चार्जिंग का लाभ उठा सकेंगे। महिंद्रा के अपने ईवी ओनर्स के लिए Me4U ऐप भी है, जो चार्जिंग स्टेशन खोजने, चार्ज करने और भुगतान करने की सुविधा देता है। देशभर में फिलहाल दो चार्जिंग स्टेशन, एक मुरथल मेंमहिंद्रा ने अपने पहले दो चार्ज इन स्टेशन चालू कर दिए हैं। एक स्टेशन बेंगलुरु-चेन्नै हाइवे पर NH 75 पर होसकोटे में है और दूसरा दिल्ली से लगभग 50 किलोमीटर दूर NH44 पर हरियाणा के मुरथल में स्थित है। ये दोनों स्टेशन भारत के हाई-स्पीड ईवी चार्जिंग नेटवर्क के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। हर स्टेशन पर दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर लगे हैं, जो एक साथ 4 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज कर सकते हैं। चार्ज इन स्टेशन प्रमुख हाइवे पर लगाए जाएंगे। हर स्टेशन के पास रेस्टोरेंट और कैफे जैसी सुविधाएं भी होंगी, जिससे ये यात्रियों के लिए रुकने की स्वाभाविक जगहें बन जाएंगी। 180 kW के डुअल गन चार्जरमहिंद्रा का यह चार्ज इन नेटवर्क विशेष रूप से 180 kW के डुअल गन चार्जर का इस्तेमाल करेगा। ये चार्जर इलेक्ट्रिक कारों को तेजी से, आसानी से और भरोसेमंद तरीके से चार्ज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ये चार्जर महिंद्रा के इलेक्ट्रिक एसयूवी पोर्टफोलियो XUV 9e, BE 6 और आने वाली XEV 9S को केवल 20 मिनट में 20% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। इससे इलेक्ट्रिक कारों से लंबी दूरी की यात्राएं आसान, कुशल और तनाव-मुक्त हो जाएंगी। ‘ईवी यूजर्स के लिए एक सुलभ नेटवर्क बनाने पर जोर’महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड में ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल लिमिटेड के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर नलिनीकांत गोल्लागुंटा का कहना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का मतलब है साफ-सुथरे, टिकाऊ परिवहन की ओर एक बड़ा बदलाव लाना। हमारी XUV 9e और BE 6, जो 500 km की रियल-वर्ल्ड रेंज देती हैं, ड्राइवरों को लंबी यात्राओं पर आत्मविश्वास देती हैं। Charge_IN के जरिये हमारे अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क से हम सभी ईवी यूजर्स के लिए एक सुलभ नेटवर्क बना रहे हैं। Me4U ऐप के जरिये ग्राहक मौजूदा समय में लगभग 34,000 पब्लिक चार्जिंग पॉइंट का उपयोग कर सकते हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mahindra Fast Charger Network Mahindra Charge IN Me4u App Mahindra Electric SUV Mahindra XEV 9S Launch Mahindra EV Charging Network महिंद्रा चार्ज इन 180 किलोवॉट फास्ट चार्जिंह नेटव महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां महिंद्रा एक्सईवी 9एस लॉन्च डिटेल

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Mahindra XEV 9S भी इसी हफ्ते में होगी लॉन्‍च, मिल सकते हैं कई बेहतरीन फीचर्सMahindra XEV 9S भी इसी हफ्ते में होगी लॉन्‍च, मिल सकते हैं कई बेहतरीन फीचर्समहिंद्रा 27 नवंबर को अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XEV 9S लॉन्च करने जा रही है। यह भारत की पहली सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे। इसमें 79 kWh की बैटरी होगी, जो सिंगल चार्ज में 656 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV और Tata...
Read more »

Mahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV इस दिन होगी लॉन्च, मिल सकती हैं ये खासियतेंMahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV इस दिन होगी लॉन्च, मिल सकती हैं ये खासियतेंMahindra Xev 9s: इस SUV में 79 kWh क्षमता का दमदार बैटरी पैक दिया जा सकता है. यह बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में बेहतरीन रेंज प्रदान करेगा. इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 656 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा.
Read more »

Traffic Challan: 180 दिन में 434433 गाड़ियों ने तोड़ा ट्रैफिक, पूरे महाराष्ट्र में वसूला गया 2605900000 रुपये जुर्मानाTraffic Challan: 180 दिन में 434433 गाड़ियों ने तोड़ा ट्रैफिक, पूरे महाराष्ट्र में वसूला गया 2605900000 रुपये जुर्मानाराज्य भर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (आरटीओ) की ओर से बड़ी कार्रवाई की की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, राज्य भर के आरटीओ ने 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक यानी छह महीने में 13 लाख 57 हजार 618 गाड़ियों की जांच की...
Read more »

Mahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबरMahindra XUV 3XO के डीजल वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबरCar Finance Plan: भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से Compact SUV के तौर पर Mahindra XUV 3XO को ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस गाड़ी के डीजल वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment देने के बाद कितने रुपये महीने की EMI देनी Mahindra XUV 3XO Down Payment and EMI होगी। आइए जानते...
Read more »

आप के शहर में भी 'जहरीली' हो रही हवा? एयर प्यूरफायर के साथ आती हैं ये 10 कारेंआप के शहर में भी 'जहरीली' हो रही हवा? एयर प्यूरफायर के साथ आती हैं ये 10 कारेंTop Cars With Air Purifier: दिल्ली समेत भारत में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Creta, Mahindra XUV700, MG Hector, Hyundai Venue, Kia Seltos में फैक्ट्री फिटेड एयर प्यूरिफायर मिलता है. ये कारें अंदर की हवा साफ करती है जिससे आपको बाहर प्रदूषण होते हुए भी अंदर साफ हवा मिलती है.
Read more »

लखनऊ में बनेगा गोमती नदी पर स्माइलिंग पेडेस्ट्रियन ब्रिज, 54 करोड़ खर्च होने बाद मिलेगी शानदार सुविधाएंलखनऊ में बनेगा गोमती नदी पर स्माइलिंग पेडेस्ट्रियन ब्रिज, 54 करोड़ खर्च होने बाद मिलेगी शानदार सुविधाएंLucknow Gomti River Pedestrian Bridge: लखनऊ के गोमती नदी पर 54 करोड़ रुपये की लागत से 180 मीटर लंबा पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा, जोकि रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा। इसकी आकर्षक संरचना व खूबसूरती लखनऊ को नई पहचान देगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:05:01