Mahindra TUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन नए डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स के साथ हुआ लांच
Mahindra TUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन नए डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स के साथ हुआ लांच जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 11:18 AM नई Mahindra TUV300 में कंपनी ने नए सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा है। Mahindra TUV300 : देश की प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलु बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी TUV300 के नए फेसलिफ्ट संस्करण को लांच किया है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजे इस एसयूवी में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं। नई TUV300 की कीमत 8.
49 लाख रुपये से लेकर 10.49 लाख रुपये तक तय की गई है। हालांकि कंपनी इसके आकार में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन कंपनी ने TUV300 को पहले से और भी ज्यादा मसक्यूलर डिजाइन दिया है। इसमें पियानो ब्लैक फ्रंट ग्रिल, ब्लैक क्रोम इंसर्ट, साइड क्लैडिंग, नए डिजाइन का X-शेप्ड मैटेलिक ग्रे स्पेयर व्हील कवर इस एसयूवी को और भी एग्रेसिव लुक प्रदान करते हैं। इसके अलावा इस एसयूवी में कंपनी ने नए डिजाइन का हेडलाइट भी लगाया है, जिसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इस एसयूवी को नया डिजाइन देने के लिए मशहूर इटैलियन कार डिजाइनर कंपनी Pininfarina की मदद ली गई है। बता दें कि, इस कंपनी का मालिकाना हक महिंद्रा के पास है और हाल ही में Pininfarina ने एक सुपरकार को पेश किया है। TUV300 के इंटीरियर में भी कंपनी ने बदलाव किया है। इसमें सिल्वर एक्सेंट दिया गया है जो कि इंटीरियर को प्रीमियम फील देता है। इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, 17.8 सेमी का इन्फोटेंमेंट सिस्टम, जीपीएस, स्टैटिक बेडिंग हेडलैंप और माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। Also Read डिजाइन और फीचर्स के अलावा TUV300 के मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसमें mHAWK100 इंजन प्रयोग किया गया है जो कि एसयूवी को 100 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। ये एसयूवी 7 रंगों में उपलब्ध है, जिसमें दो नए रंगों को शामिल किया गया है। इस एसयूवी में कंपनी ने नए सेफ्टी फीचर्स को भी बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है, जो कि इसे पहले से और भी ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं। नई TUV300 के सभी वैरिएंट में अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम ABS, रियर पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट वार्निंग, स्पीड वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने ये बदलाव नए सेफ्टी मानकों के अनुसार किया है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लोकसभा चुनाव 2019: आज EVM में बंद हो जाएगी इन दिग्गजों की किस्मत– News18 हिंदीसोमवार को नौ राज्यों के कुल 71 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होने हैं. बिहार में 5, महाराष्ट्र में 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 13, ओडिशा और मध्य प्रदेश में 6-6, पश्चिम बंगाल में 8, झारखंड में 3 और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर चुनाव हो रहे हैं.
Read more »
ग्रेटर नोएडा में सेल्स मैनेजर की कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिसग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के नोएडा एक्सटेंशन गौर सिटी एक्जोटिका के पास कार में एक युवक की लाश मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
Read more »
पिछले एक दशक के दौरान ट्रेनों में चोरी के मामलों में पांच गुना बढ़े, 1.71 लाख मामले दर्ज: आरटीआईएक आरटीआई के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में चोरी के सबसे अधिक 36,584 मामले 2018 में दर्ज हुए हैं. 2017 में चोरी के 33,044 मामले दर्ज किए गए, वर्ष 2016 में 22,106, 2015 में 19,215, 2014 में 14,301, वर्ष 2013 में 12,261, 2012 में 9,292, 2011 में 9,653, 2010 में 7,549 और 2009 में 7,010 मामले दर्ज हुए.
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
महोबा में गायब ईवीएम 10 घंटे बाद लावारिस हालत में मिली; पूरी पोलिंग टीम हिरासत मेंसोमवार रात मतदान संपन्न होने पर गायब मिली बूथ संख्या 127 की ईवीएम रात भर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल खोजते रहे ईवीएम, सुबह करीब पांच बजे गांव में मिली | lok sabha elections 2019 missing evm found after 10 hours polling officer arrested
Read more »
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंगप्रधानमंत्री की सुरक्षा में जा रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, इमरजेंसी लैंडिंग NarendraModi narendramodi
Read more »
UP: पांचवे चरण में 14 सीटें, कांग्रेस दुर्ग बचाने में तो BJP कमल खिलाने में जुटीलोकसभा चुनाव में सभी की नजरें देश के सबसे बड़े सियासी मैदान उत्तर प्रदेश पर हैं. सूबे में पांचवें चरण के चुनाव में रायबरेली, अमठी, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा सीट सहित 14 सीटों पर 6 मई को मतदान होंगे.
Read more »
मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रासारे जहां में चुनावी चर्चा / मोदी के यूएस में नेटवर्क की वजह- 1990 में 29 अमेरिकी राज्यों में उनकी यात्रा NarendraModi Elections2019 LokSabhaElections2019 IndianElections2019 PrimeMinister
Read more »
क्राइस्टचर्च मस्जिद हमलाः तुर्की के नागरिक की मौत, मरने वालों की संख्या 51 हुईन्यूजीलैंड पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले में घायल तुर्कीज नागरिक नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती था. लेकिन गुरुवार देर रात उस घायल व्यक्ति की मौत हो गई. कीवी पुलिस ने बताया कि पीड़ित के परिवार ने आग्रह किया है कि उसका नाम सार्वजनिक न किया जाए.
Read more »
