Magh Mela 2026 : तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास, मुक्ति की साधना और कायाकल्प का विज्ञान

माघ मेले में कल्पवास News

Magh Mela 2026 : तीर्थराज प्रयागराज में कल्पवास, मुक्ति की साधना और कायाकल्प का विज्ञान
गंगा यमुना संगम साधनातीर्थराज प्रयागराज कल्पवासTirthraj Prayagraj Kalpvas
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

वर्ष 2025 के महाकुम्भ में सम्पूर्ण देश-दुनिया ने तीर्थराज प्रयागराज की महिमा एवं कल्पवास के महत्व को और अधिक जाना-समझा। इस वर्ष 2026 में दूर-दराज से श्रद्धालु पुनः उर्जा संचरण के लिए माघ मास में संगम तट पर उपस्थित होंगे।

तीर्थराज प्रयाग का माघ मेला केवल नदियों का संगम न होकर आस्था, दर्शन, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की विविध धाराओं का अनुपम समन्वय है। माघ मास में संगम तट पर किया जाने वाला कल्पवास एक गहन आध्यात्मिक व्रत है, जिसका उद्देश्य केवल स्नान या पूजा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और मोक्ष की कामना है। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही जीवंत है।क्या है कल्पवास का अर्थ - कल्पवास का अर्थ है, प्रयागराज जैसे पवित्र तीर्थ पर एक मास तक संयमित जीवन व्यतीत करना। इस कठिन व्रत में सूर्याेदय से पूर्व स्नान, संयमित आहार, ब्रह्मचर्य, नियमित जप-तप, भजन-कीर्तन और साधना का विधान है। यद्यपि शास्त्रों में दिन में तीन बार स्नान का उल्लेख मिलता है, पर सामान्यतः लोग प्रातः और सायं स्नान करते हैं। कल्पवास का समापन विधिवत् उद्यापन के साथ किया जाता है। मान्यता है कि जो साधक बारह वर्षों तक निरंतर कल्पवास करता है, वह मोक्ष का अधिकारी बनता है। ‘कल्प’ शब्द का अर्थ केवल सृष्टि-चक्र से ही नहीं, अपितु ‘कायाकल्प’ से भी जुड़ा है। आयुर्वेद में कल्प- चिकित्सा के माध्यम से शरीर-शोधन और दीर्घायु की प्रक्रिया बताई गई है। गंगा तट पर रहकर गंगाजल का सेवन, सात्त्विक आहार, सूर्य अर्घ्य, स्नान और नियमित साधना शरीर एवं मन को शुद्ध कर आध्यात्मिक चेतना से जोड़ती है। यही कल्पवास का वैज्ञानिक पक्ष है, जहांृ0 अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से शरीर और मन का पुनर्निर्माण होता है। मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, उत्तरायण सूर्य के सान्निध्य में गंगा तट पर निवास, संतों का सान्निध्य और उनके उपदेश साधक को काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर, इन छह विकारों से मुक्त होने की दिशा में प्रेरित करता है। कल्पवास साधक को वर्ष भर के लिए नई ऊर्जा, शांति और विवेक प्रदान करता है। लौटकर कल्पवासी अपने अनुभवों और ज्ञान को समाज में प्रसारित करते हैं, इस प्रकार वे भारतीय संस्कृति का संवाहक बन जाते हैं। संगम क्षेत्र को ‘अक्षय क्षेत्र’ कहा गया है, जहां किया गया धर्म-कर्म कभी क्षीण नहीं होता। यही कारण है कि कल्पवास की यह पावन परम्परा युगों से अविच्छिन्न रूप से चली आ रही है।.

तीर्थराज प्रयाग का माघ मेला केवल नदियों का संगम न होकर आस्था, दर्शन, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की विविध धाराओं का अनुपम समन्वय है। माघ मास में संगम तट पर किया जाने वाला कल्पवास एक गहन आध्यात्मिक व्रत है, जिसका उद्देश्य केवल स्नान या पूजा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, मानसिक संतुलन और मोक्ष की कामना है। यह परम्परा सदियों से चली आ रही है और आज भी उतनी ही जीवंत है।क्या है कल्पवास का अर्थ - कल्पवास का अर्थ है, प्रयागराज जैसे पवित्र तीर्थ पर एक मास तक संयमित जीवन व्यतीत करना। इस कठिन व्रत में सूर्याेदय से पूर्व स्नान, संयमित आहार, ब्रह्मचर्य, नियमित जप-तप, भजन-कीर्तन और साधना का विधान है। यद्यपि शास्त्रों में दिन में तीन बार स्नान का उल्लेख मिलता है, पर सामान्यतः लोग प्रातः और सायं स्नान करते हैं। कल्पवास का समापन विधिवत् उद्यापन के साथ किया जाता है। मान्यता है कि जो साधक बारह वर्षों तक निरंतर कल्पवास करता है, वह मोक्ष का अधिकारी बनता है। ‘कल्प’ शब्द का अर्थ केवल सृष्टि-चक्र से ही नहीं, अपितु ‘कायाकल्प’ से भी जुड़ा है। आयुर्वेद में कल्प- चिकित्सा के माध्यम से शरीर-शोधन और दीर्घायु की प्रक्रिया बताई गई है। गंगा तट पर रहकर गंगाजल का सेवन, सात्त्विक आहार, सूर्य अर्घ्य, स्नान और नियमित साधना शरीर एवं मन को शुद्ध कर आध्यात्मिक चेतना से जोड़ती है। यही कल्पवास का वैज्ञानिक पक्ष है, जहांृ0 अनुशासित जीवनशैली के माध्यम से शरीर और मन का पुनर्निर्माण होता है। मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, उत्तरायण सूर्य के सान्निध्य में गंगा तट पर निवास, संतों का सान्निध्य और उनके उपदेश साधक को काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद और मत्सर, इन छह विकारों से मुक्त होने की दिशा में प्रेरित करता है। कल्पवास साधक को वर्ष भर के लिए नई ऊर्जा, शांति और विवेक प्रदान करता है। लौटकर कल्पवासी अपने अनुभवों और ज्ञान को समाज में प्रसारित करते हैं, इस प्रकार वे भारतीय संस्कृति का संवाहक बन जाते हैं। संगम क्षेत्र को ‘अक्षय क्षेत्र’ कहा गया है, जहां किया गया धर्म-कर्म कभी क्षीण नहीं होता। यही कारण है कि कल्पवास की यह पावन परम्परा युगों से अविच्छिन्न रूप से चली आ रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

गंगा यमुना संगम साधना तीर्थराज प्रयागराज कल्पवास Tirthraj Prayagraj Kalpvas Kalpvas Spiritual Significance Kalpvas And Moksha Sadhana Kalpvas During Magh Mela Magh Mela 2026 माघ मेला 2026 माघ स्नान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Magh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होता है. माघ मास में संगम में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का बनी रहती है.
Read more »

Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हो रहा माघ मेला, जानें स्नान की तिथियां, शुभ मुहूर्त और महत्वMagh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हो रहा माघ मेला, जानें स्नान की तिथियां, शुभ मुहूर्त और महत्वधर्म-कर्म Magh Mela 2026: माघ मेला केवल एक मेला नहीं बल्कि आस्था, साधना और सनातन परंपरा का प्रतीक है. पुराणों के अनुसार माघ मास को देव मास भी कहा गया है.
Read more »

Magh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकीMagh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकीUP News in Hindi | UP News | Uttar Pradesh News | Uttar Pradesh | Magh Mela 2026 | Magh Mela in Prayagraj | Prayagraj Magh Mela 2026 | Yogi Adityanath | CM Yogi Adityanath | Magh Mela 2026 begins today 3 January in Prayagraj | Prayagraj |
Read more »

Magh Mela 2026 Live: माघ मेले में पकड़े दो फर्जी बाबा, त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु; मुख्य स्नान जारीMagh Mela 2026 Live: माघ मेले में पकड़े दो फर्जी बाबा, त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु; मुख्य स्नान जारीप्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले
Read more »

Magh Mela 2026: माघ मेले के लिए Railway की बड़ी तैयारीMagh Mela 2026: माघ मेले के लिए Railway की बड़ी तैयारीMagh Mela 2026: मांघ मेले को देखते हुए वाराणसी से रिंग रेल चलाए जाने की योजना को मूर्त रूप दिया गया है. हालांकि यह रिंग रेल प्रयागराज से वाराणसी और वाराणसी से प्रयागराज चलाई जाएगी.
Read more »

Magh Mela 2026 Live: माघ मेले में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम नोज के पास घोड़ा बेकाबूMagh Mela 2026 Live: माघ मेले में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, संगम नोज के पास घोड़ा बेकाबूप्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:32:06