Magh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

UP News News

Magh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी
Magh Mela 2026
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 142 sec. here
  • 5 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

UP News in Hindi | UP News | Uttar Pradesh News | Uttar Pradesh | Magh Mela 2026 | Magh Mela in Prayagraj | Prayagraj Magh Mela 2026 | Yogi Adityanath | CM Yogi Adityanath | Magh Mela 2026 begins today 3 January in Prayagraj | Prayagraj |

" Magh Mela 2026 : संगम नगरी प्रयागराज में आज यानी 3 जनवरी 2026 से माघ मेला का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

कड़ाके की ठंड के बावजूद आस्था और विश्वास के साथ लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं. मेला प्रशासन का अनुमान है कि आज 25 से 30 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे.Advertisment #WATCH | Prayagraj, UP | Massive crowd of devotees continue to gather to take a holy dip at Triveni Sangam on the occassion of Paush Purnima, the first 'snaan' and also the first day of Magh Mela 2026. pic.twitter.com/3eiS4tZfO9 — ANI January 3, 2026 75 साल बाद दुर्लभ संयोग पौष पूर्णिमा की तिथि सुबह 4 बजे से शुरू हुई है और इस वर्ष माघ मेले में करीब 75 साल बाद एक दुर्लभ शुभ संयोग बन रहा है. आज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कल्पवास का संकल्प लेकर कल्पवास की शुरुआत भी कर रहे हैं. माघ मेले में हर साल 20 से 25 लाख कल्पवासी लगभग एक माह तक संगम तट पर रहकर कठिन तपस्या और साधना करते हैं. #WATCH | Prayagraj, UP | Devotees perform Ganga aarti who have gathered to take a holy dip at Triveni Sangam on the occassion of Paush Purnima, the first 'snaan' and also the first day of Magh Mela 2026. pic.twitter.com/mTSY0EtSsZ — ANI January 3, 2026 माघ मेला के पहले दिन अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. #WATCH | Uttar Pradesh | Devotees arrive in large numbers to take a holy dip in the Sarayu River in Ayodhya on the first day of Magh Mela 2026 pic.twitter.com/i59lJVXib4 — ANI January 3, 2026 श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या और भी बढ़ जाती है. पूरे माघ मेले के दौरान करीब डेढ़ महीने में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 10 हजार क्यूसेक पानी की व्यवस्था की गई है. लोक निर्माण विभाग ने 160 किलोमीटर चकर्ड प्लेट बिछाई है, जबकि यूपी जल निगम ने 242 किलोमीटर पेयजल लाइन और 85 किलोमीटर सीवर लाइन डाली है. स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दो 20-20 बेड के अस्पताल, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दो हेल्थ सेंटर, पांच आयुर्वेदिक और पांच होम्योपैथिक अस्पताल बनाए गए हैं. 50 एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं. बिजली आपूर्ति के लिए 25 अस्थायी विद्युत सब स्टेशन लगाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध बता दें कि सुरक्षा और निगरानी के लिए 17 थाने, 42 चौकियां, 20 फायर टेंडर, जल पुलिस थाना और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं. 400 एआई युक्त सीसीटीवी कैमरों से भीड़ प्रबंधन किया जा रहा है. 800 हेक्टेयर क्षेत्र में सात सेक्टरों में मेला बसाया गया है और 42 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण करें. माघ मेला 15 फरवरी तक चलेगा और मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि प्रमुख स्नान पर्व होंगे. यह भी पढ़ें- यूपी को नए सुपर हाइवे की मिलेगी सौगात, छह लेन में फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, होगा कायाकल्प"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Magh Mela 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Magh Mela 2026 Date: कल से शुरू हो रहा है माघ मेला, नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026 Date: कल से शुरू हो रहा है माघ मेला, नोट करें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026 Date: माघ मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि आस्था, साधना और सनातन परंपरा का प्रतीक है. पुराणों के अनुसार माघ मास को “देव मास” भी कहा गया है. इस दौरान संगम में किया गया स्नान, गंगा जल के समान पुण्यकारी माना जाता है.
Read more »

Magh Mela 2026: श्रद्धालुओं का स्मार्ट साथी बनेगा 'मेला रेल सेवा' ऐप, ट्रेन की जानकारी से मेडिकल हेल्प तक... मिलेगी हर मददMagh Mela 2026: श्रद्धालुओं का स्मार्ट साथी बनेगा 'मेला रेल सेवा' ऐप, ट्रेन की जानकारी से मेडिकल हेल्प तक... मिलेगी हर मददरेलवे ने माघ मेला 2026 के श्रद्धालुओं के लिए 'मेला रेल सेवा' मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. यह डिजिटल पोर्टल यात्रियों को ट्रेन की जानकारी, मेला नेविगेशन, होटल, मेडिकल हेल्प और खोया-पाया केंद्र जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा.
Read more »

Magh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, माघ मेले का आगाज, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान आजMagh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, माघ मेले का आगाज, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान आजसंगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ शनिवार, तीन जनवरी से होगा। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार
Read more »

Magh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान जारी... लाखों जुटेMagh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान जारी... लाखों जुटेसंगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम
Read more »

Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड, अटूट आस्था... पौष पूर्णिमा पर स्नान पर्व की खास तस्वीरें, लाखों श्रद्धालुओं ...Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड, अटूट आस्था... पौष पूर्णिमा पर स्नान पर्व की खास तस्वीरें, लाखों श्रद्धालुओं ...Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड के बीच आस्था की तपिश ने संगम तट को जीवंत कर दिया है. पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है. ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Read more »

Magh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होता है. माघ मास में संगम में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का बनी रहती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:01:38