Magh Mela 2026: माघ मेला में क्यों किया जाता है कल्पवास? जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व और वजह

Magh Mela 2026 Prayagraj News

Magh Mela 2026: माघ मेला में क्यों किया जाता है कल्पवास? जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व और वजह
Kalpavas Spiritual PracticeSignificance Of Kalpavas In HinduismStrict Rules For Kalpavas
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 53%

प्रयागराज में माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालु कल्पवास Magh Mela 2026 करते हैं, जिसमें वे संगम तट पर एक महीने तक कठोर नियमों का पालन करते हुए साधना करते हैं। यह पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक चलता है। कल्पवास का पालन करने से जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती...

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेला 2026 का आयोजन हर बार धूमधाम और भक्ति भाव से किया जाता है। संगम तट पर कड़ाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्धालु छोटे-छोटे तंबुओं में रहकर कठिन नियमों का पालन करते हुए साधना करते हैं, जिसे 'कल्पवास' कहा जाता है। पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलने वाली इस साधना का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लोग अपना घर-बार छोड़कर एक महीने के लिए यहां क्यों आते हैं? आइए जानते हैं कल्पवास के पीछे का धार्मिक महत्व और इसके नियम, जो इस प्रकार हैं - AI Generated क्या है 'कल्पवास' का अर्थ? कल्पवास शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। 'कल्प' जिसका मतलब है समय का एक चक्र और 'वास' का मतलब है निवास स्नान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संगम के तट पर एक महीने तक निवास करने से व्यक्ति का मानसिक और आध्यात्मिक कायाकल्प होता है। पुराणों में कहा गया है कि कल्पवास करने से साधक को पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और वह मोक्ष की ओर आगे बढ़ता है। कल्पवास का धार्मिक महत्व पद्म पुराण और मत्स्य पुराण में कल्पवास की महिमा के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं - देवताओं का निवास - ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में सभी देवी-देवता संगम तट पर निवास करते हैं। ऐसे में यहां रहकर पूजा-अर्चना करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। आत्म-शुद्धि - कल्पवास केवल नदी किनारे रहना नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि की प्रक्रिया है। कहा जाता है कि इस दौरान गंगा स्नान और सात्विक जीवन जीने से शरीर और मन दोनों पवित्र होते हैं। मोक्ष की प्राप्ति - ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधि-विधान से कल्पवास पूर्ण करते हैं, उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। कल्पवासी के कठिन नियम कल्पवासी पूरे दिन में केवल एक बार फलाहार या सात्विक भोजन करते हैं। इनके लिए दिन में तीन बार गंगा स्नान और पूजा-पाठ करना जरूर होता है। कल्पवासी पलंग या बिस्तर का त्याग कर जमीन पर पुआल या साधारण चटाई बिछाकर सोते हैं। इस दौरान झूठ बोलना, क्रोध करना, निंदा करना और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का त्याग करना होता है। इस दौरान अपने तंबू में अखंड दीप जलाना और दिनभर प्रवचन व सत्संग में समय बिताना होता है। यह भी पढ़ें- संगम तट पर 'हर हर गंगे' की गूंज: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026: इस दिन से शुरू होगा माघ मेला, पढ़ें शाही स्नान से लेकर कल्पवास का महत्व अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।.

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेला 2026 का आयोजन हर बार धूमधाम और भक्ति भाव से किया जाता है। संगम तट पर कड़ाके की ठंड के बीच हजारों श्रद्धालु छोटे-छोटे तंबुओं में रहकर कठिन नियमों का पालन करते हुए साधना करते हैं, जिसे 'कल्पवास' कहा जाता है। पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलने वाली इस साधना का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लोग अपना घर-बार छोड़कर एक महीने के लिए यहां क्यों आते हैं? आइए जानते हैं कल्पवास के पीछे का धार्मिक महत्व और इसके नियम, जो इस प्रकार हैं - AI Generated क्या है 'कल्पवास' का अर्थ? कल्पवास शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है। 'कल्प' जिसका मतलब है समय का एक चक्र और 'वास' का मतलब है निवास स्नान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संगम के तट पर एक महीने तक निवास करने से व्यक्ति का मानसिक और आध्यात्मिक कायाकल्प होता है। पुराणों में कहा गया है कि कल्पवास करने से साधक को पिछले जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है और वह मोक्ष की ओर आगे बढ़ता है। कल्पवास का धार्मिक महत्व पद्म पुराण और मत्स्य पुराण में कल्पवास की महिमा के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं - देवताओं का निवास - ऐसा माना जाता है कि माघ महीने में सभी देवी-देवता संगम तट पर निवास करते हैं। ऐसे में यहां रहकर पूजा-अर्चना करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। आत्म-शुद्धि - कल्पवास केवल नदी किनारे रहना नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि की प्रक्रिया है। कहा जाता है कि इस दौरान गंगा स्नान और सात्विक जीवन जीने से शरीर और मन दोनों पवित्र होते हैं। मोक्ष की प्राप्ति - ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति विधि-विधान से कल्पवास पूर्ण करते हैं, उन्हें जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। कल्पवासी के कठिन नियम कल्पवासी पूरे दिन में केवल एक बार फलाहार या सात्विक भोजन करते हैं। इनके लिए दिन में तीन बार गंगा स्नान और पूजा-पाठ करना जरूर होता है। कल्पवासी पलंग या बिस्तर का त्याग कर जमीन पर पुआल या साधारण चटाई बिछाकर सोते हैं। इस दौरान झूठ बोलना, क्रोध करना, निंदा करना और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं का त्याग करना होता है। इस दौरान अपने तंबू में अखंड दीप जलाना और दिनभर प्रवचन व सत्संग में समय बिताना होता है। यह भी पढ़ें- संगम तट पर 'हर हर गंगे' की गूंज: पौष पूर्णिमा के पहले स्नान संग माघ मेला शुरू, अब तक 3 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026: इस दिन से शुरू होगा माघ मेला, पढ़ें शाही स्नान से लेकर कल्पवास का महत्व अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Kalpavas Spiritual Practice Significance Of Kalpavas In Hinduism Strict Rules For Kalpavas Moksha Through Kalpavas Benefits Of Kalpavas At Sangam Prayagraj Magh Mela Spiritual Journey What Is Kalpavas Religious Meaning

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Magh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान जारी... लाखों जुटेMagh Mela 2026 : संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू, पौष पूर्णिमा पर पहला मुख्य स्नान जारी... लाखों जुटेसंगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम
Read more »

Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड, अटूट आस्था... पौष पूर्णिमा पर स्नान पर्व की खास तस्वीरें, लाखों श्रद्धालुओं ...Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड, अटूट आस्था... पौष पूर्णिमा पर स्नान पर्व की खास तस्वीरें, लाखों श्रद्धालुओं ...Magh Mela 2026: कड़ाके की ठंड के बीच आस्था की तपिश ने संगम तट को जीवंत कर दिया है. पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर माघ मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है. ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं.
Read more »

Magh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: आज से माघ मेले की शुरुआत, नोट कर लें पवित्र स्नान की सभी तारीखेंMagh Mela 2026: माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है और इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन होता है. माघ मास में संगम में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं और जीवन में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा का बनी रहती है.
Read more »

Magh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हो रहा माघ मेला, जानें स्नान की तिथियां, शुभ मुहूर्त और महत्वMagh Mela 2026: प्रयागराज के संगम तट पर आज से शुरू हो रहा माघ मेला, जानें स्नान की तिथियां, शुभ मुहूर्त और महत्वधर्म-कर्म Magh Mela 2026: माघ मेला केवल एक मेला नहीं बल्कि आस्था, साधना और सनातन परंपरा का प्रतीक है. पुराणों के अनुसार माघ मास को देव मास भी कहा गया है.
Read more »

Magh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकीMagh Mela 2026: प्रयागराज में आज से माघ मेला शुरू, कड़ाके की ठंड के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकीUP News in Hindi | UP News | Uttar Pradesh News | Uttar Pradesh | Magh Mela 2026 | Magh Mela in Prayagraj | Prayagraj Magh Mela 2026 | Yogi Adityanath | CM Yogi Adityanath | Magh Mela 2026 begins today 3 January in Prayagraj | Prayagraj |
Read more »

Magh Mela 2026 Live: माघ मेले में पकड़े दो फर्जी बाबा, त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु; मुख्य स्नान जारीMagh Mela 2026 Live: माघ मेले में पकड़े दो फर्जी बाबा, त्रिवेणी में डुबकी लगा रहे श्रद्धालु; मुख्य स्नान जारीप्रयागराज में पौष पूर्णिमा स्नान जारी है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। माघ मेले
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:58:14