Maharashtra Vikas Aghadi meeting today seat sharing formula discussion ahead Assembly Election MVA Meeting: महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की बैठक आज, सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर होगी चर्चा राज्य
Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज एमवीए की बैठक होगी. इसमें सभी घटक दल शामिल होंगे. इस दौरान सीट शेयरिंग सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी.महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
चुनाव को लेकर सत्ता दल और विपक्षी दल एक्शन मोड में है. चुनाव के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी की आज फिर बैठक होगी. बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होगी.बता दें, 24 अगस्त को हुई बैठक के बाद 25 अगस्त को शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि एमवीए ने मुंबई की 36 सीटों के लिए सीट बंटवारे का फॉर्मूला बना लिया है. हालांकि, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगे, इसकी जानकारी राउत ने नहीं दी है. इसके अलावा, राउत ने बताया कि एमवीए के बीच सिर्फ मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय है बाकि चीजें साफ हो चुकी हैं.राउत के दावे को एनसीपी और कांग्रेस ने खारिज कर दिया है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने कहा कि मुंबई सहित प्रदेश की किसी भी सीट को लेकर कोई आम सहमति नहीं बनी है. कांग्रेस ने मुंबई की 16 सीटें मांगी हैं. इसके अलावा, एनसीपी के प्रवक्ता महेश तापसे ने कहा कि आठ सीटों पर हमारी नजर है. हमारे पास अभी यहां से एक विधायक था, जो अब नहीं है. जयंत पवार ने आशंका बताई है कि सीट बंटवारे को लेकर भविष्य में और चिंताएं और विवाद सामने आ सकते हैं.महाराष्ट्र चुनाव के मद्देनजर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 6 से 8 अगस्त दो दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली आए थे. इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की थी. उद्धव का लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला दिल्ली दौरा था.महाराष्ट्र विधान परिषद में क्रॉस वोटिंग करने के कारण कांग्रेस के पांच विधायकों का टिकट कट सकता है. पार्टी इन सीटों पर नए लोगों को मौका दे सकती है. हालांकि, इस पर कांग्रेस ने अब तक आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं है. जिन विधायकों के टिकट कटने की संभावना है, उनमें, सुलभा खोडके, हीरामन खोसकर, मोहन हंबर्डे, जितेश अंतापूरकर और जीशान सिद्दीकी शामिल हैं. Weather Update: राजस्थान, MP, गुजरात समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
Congress Uddhav Thackeray Sharad Pawar Maharashtra Election Maharashtra Election 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maharashtra: विधानसभा चुनावों को लेकर महाविकास अघाड़ी की बैठक कल, शीट शेयरिंग सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चाबता दें, उद्धव ठाकरे आज दिल्ली पहुंचे हैं.देश वे यहां वे इंडिया गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान वे सीट बटवारे के मुद्दे पर बात कर सकते हैं.
Read more »
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव- सीट बंटवारे पर MVA की मीटिंग आज: CM चेहरे पर भी चर्चा होगी; कांग्रेस ने कहा था- ...Maharashtra Assembly polls: MVA to meet on to discuss seat-sharing, other issues, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) की आज बैठक होगी। इसमें सीट शेयरिंग, चुनाव की रणनीति और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा की जाएगी। मीटिंग में शिवसेना (UBT), कांग्रेस, NCP शरदचंद्र पवार तीनों प्रमुख पार्टी के वरिष्ट नेता शामिल होंगे। इससे...
Read more »
Maharashtra Politics: ' चुनाव में दौड़ा-दौड़ाकर नहीं मारना है', संजय राउत ने शेख हसीना का जिक्र कर किस पर साधा निशाना?Maharashtra Politics राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाविकास अघाड़ी दल की सीट शेयरिंग को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हमारी सीट शेयरिंग की बातें पूरी हो चुकी है। महाविकास अघाड़ी दल में सीट शेयरिंग को लेकर कोई तनाव नहीं है। हम चाहते हैं कि हर सीट पर ऐसा उम्मीदवार खड़ा हो चाहे वो किसी भी पार्टी से हो जो चुनाव जीत सके। यही हमारा फॉर्मूला...
Read more »
डीएमके की 16 अगस्त को बैठक, उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा संभवडीएमके की 16 अगस्त को बैठक, उदयनिधि स्टालिन को उपमुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा संभव
Read more »
बदलापुर घटना पर बढ़ा बवाल, MVA ने 24 अगस्त को किया महाराष्ट्र बंद का ऐलानमहाराष्ट्र में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्यचार और रेप की घटनाओं को देखते हुए और सरकार की असंवेदनशिता के खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है.
Read more »
इजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चाइजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चा
Read more »
