इजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चा

United States News News

इजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

इजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चा

इजरायल ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनट की बैठक, युद्ध विराम की संभावनाओं पर होगी चर्चातेल अवीव, 22 अगस्त । इजरायल की राष्ट्रीय सुरक्षा कैबिनेट ने गुरुवार को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में हमास के साथ चले आ रहे युद्ध को रोकने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक इजरायल सुरक्षा बल यानि आईडीएफ मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। इजरायल ने स्पष्ट किया है कि वह फिलाडेल्फिया और नेटज़ारिम कॉरिडोर में अपनी सेना को हटने नहीं देगा। इजरायल के रवैए से इस सप्ताह होने वाली काहिरा मध्यस्थता वार्ता असफल होती दिख रही है।ब्लिंकन ने शीर्ष इजरायली नेतृत्व के साथ कई बैठकें कीं। जिसमें राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट शामिल थे। उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फ़तह अल सिसी और कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम से भी मुलाकात की। 19 अगस्त को येरूसलम में बेंजामिन नेतन्याहू के साथ 3 घंटे की बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि इजरायल पक्ष ने शांति प्राप्त करने के लिए अमेरिका द्वारा रखे गए “मध्यस्थता प्रस्ताव” पर सहमति व्यक्त की है। नेतन्याहू ने मारे गए सैनिकों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इजरायली सेना फिलाडेल्फिया कॉरिडोर और नेटज़ारिम कॉरिडोर में तैनात रहेगी। हमास ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के साथ बुधवार को एक संयुक्त बयान दिया। बयान में कहा गया कि वह एक व्यापक युद्धविराम और गाजा पट्टी से इजरायली सेना की पूर्ण वापसी सहित किसी भी समझौते से कम को स्वीकार नहीं करेगा। बयान में कहा गया था कि इजरायल ने पहली वार्ता को नजरअंदाज करते हुए अपनी ओर से आक्रामकता जारी रखी। जिससे वार्ता असफल हुई और इजरायल इसका जिम्मेदार है। ज्ञात हो कि मई माह में इजरायल और हमास के बीच अप्रत्यक्ष युद्धविराम वार्ता हुई। जिसकी रूपरेखा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तैयार की थी। अब इस वार्ता के विफल होने की आशंका बन रही है, क्योंकि फिलाडेल्फिया कॉरिडोर और नेटज़ारिम कॉरिडोर दोनों में इजरायल ने अपने सैनिकों को बनाए रखने का फैसला लिया है। स्थानीय मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों के अनुसार, वार्ता टूटने के कगार पर है। जिससे बंधक समझौते की संभावना भी न के बराबर रह गई है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

कर्नाटक : ‘भूमि घोटाले’ पर राज्यपाल के नोटिस के बाद सीएम सिद्दारमैया ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाईकर्नाटक : ‘भूमि घोटाले’ पर राज्यपाल के नोटिस के बाद सीएम सिद्दारमैया ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाईकर्नाटक : ‘भूमि घोटाले’ पर राज्यपाल के नोटिस के बाद सीएम सिद्दारमैया ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई
Read more »

जो बाइडेन, नेतन्याहू ने ईरानी धमकियों के बीच इजरायल में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर चर्चा कीजो बाइडेन, नेतन्याहू ने ईरानी धमकियों के बीच इजरायल में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर चर्चा कीजो बाइडेन, नेतन्याहू ने ईरानी धमकियों के बीच इजरायल में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती पर चर्चा की
Read more »

मिस्र, कतर, अमेरिका की इजरायल और हमास से अपील, 15 अगस्त को युद्ध विराम पर वार्ता फिर से शुरू करें दोनों देशमिस्र, कतर, अमेरिका की इजरायल और हमास से अपील, 15 अगस्त को युद्ध विराम पर वार्ता फिर से शुरू करें दोनों देशमिस्र, कतर, अमेरिका की इजरायल और हमास से अपील, 15 अगस्त को युद्ध विराम पर वार्ता फिर से शुरू करें दोनों देश
Read more »

Elections: विधानसभा चुनाव के एलान के बाद एक्शन में जेपी नड्डा, दिल्ली में बीजेपी महासचिवों के साथ की बैठकElections: विधानसभा चुनाव के एलान के बाद एक्शन में जेपी नड्डा, दिल्ली में बीजेपी महासचिवों के साथ की बैठकभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में अपने आवास पर पार्टी महासचिवों की बैठक की अध्यक्षता की।
Read more »

हमास ने की नए संघर्ष विराम प्रस्ताव की आलोचना, कहा- ये नेतन्याहू की शर्तों पर हैहमास ने की नए संघर्ष विराम प्रस्ताव की आलोचना, कहा- ये नेतन्याहू की शर्तों पर हैहमास ने की नए संघर्ष विराम प्रस्ताव की आलोचना, कहा- ये नेतन्याहू की शर्तों पर है
Read more »

गाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने की बातचीतगाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने की बातचीतगाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने की बातचीत
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:30:27