गाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने की बातचीत
गाजा में युद्ध विराम के लिए मिस्र और कनाडा के विदेश मंत्रियों ने की बातचीतकाहिरा, 21 अगस्त । मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली के बीच गाजा में युद्ध विराम को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच मंगलवार को फोन पर बातचीत हुई है। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि फोन पर बातचीत के दौरान दोनों मंत्रियों ने मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम, खासकर गाजा पट्टी की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही युद्ध विराम पर भी जोर दिया। सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अब्देलती ने मध्य-पूर्व देशों में जारी तनाव को रोकने और गाजा में युद्ध विराम का समाधान निकालने के लिए मिस्र के प्रयासों की समीक्षा की। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने गाजा में मानवीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से व्यापक युद्ध विराम का रास्ता निकालने और संघर्ष को बढ़ने से रोकने में मदद करने का आग्रह भी किया। बता दें कि कतर, मिस्र और अमेरिकी मध्यस्थ गाजा में संघर्ष विराम को लेकर बातचीत कर रहे हैं। पिछले सप्ताह दोहा में बातचीत हुई थी जिसमें बताया गया कि हमास और इजरायल के बीच कुछ दूरियां कम हुई हैं, लेकिन अभी किसी समझौते पर सहमति नहीं बनी है। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वानकमला हैरिस ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान
Read more »
Quad Meeting: 'इस बैठक से स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि क्वाड काम करने और...', जापान में बोले जयशंकरविदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लिया।
Read more »
Japan: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने क्वाड को बताया केंद्रीय नीति का हिस्सा, जानें ब्लिंकन-जयशंकर ने क्या कहाऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका क्वाड के सदस्य हैं। आज जापान के टोक्यो में क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक हो रही है।
Read more »
LAC Row: पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बीच भारत-चीन ने की कूटनीतिक वार्ता; एलएसी पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा कीविदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शांति और स्थिरता की बहाली तथा एलएसी के प्रति सम्मान द्विपक्षीय संबंधों में सामान्य स्थिति की बहाली के लिए आवश्यक आधार हैं।
Read more »
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वानफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने किया गाजा में युद्ध विराम का आह्वान
Read more »
मिस्र की नजर 2036 और 2040 के लिए ओलंपिक मेजबानी परमिस्र की नजर 2036 और 2040 के लिए ओलंपिक मेजबानी पर
Read more »
