बैतूल के मांडवी गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी के भाइयों पर थार जीप चढ़ाने की कोशिश की गई, जिससे पांच लोग घायल हो गए. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी के झगड़े ने गंभीर मोड़ ले लिया. सोमवार शाम को पत्नी के भाइयों पर थार जीप चढ़ाने की कोशिश की गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए.
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक फरार आरोपी की तलाश जारी है. यह घटना उस समय हुई जब योगराज नरवरे अपनी बहन काशीबाई के घर पहुंचे थे. काशीबाई ने बताया कि उसका पति शिव शंकर, जेठ कैलाश, और देवर सोनू उर्फ शिवकुमार उसे गाली-गलौज और प्रताड़ना देते रहते हैं. जब योगराज और उसका भाई धर्मेश अपनी बहन को समझा रहे थे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी.थार जीप से भाइयों को कुचलने की कोशिशमामला शांत होने के बाद योगराज और धर्मेश पड़ोसी बसंतीबाई के घर के आंगन में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. तभी सोनू बारपेटे ने अपने घर से थार जीप निकाली और दोनों भाइयों को कुचलने की नीयत से जीप तेजी से उनकी ओर चढ़ा दी. दोनों ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन जीप की टक्कर से दीवार गिरने के कारण बसंतीबाई, किरणबाई समेत पांच लोग घायल हो गए.Advertisementघटना में दो महिलाओं की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान मालिक वीके ठाकरे ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपी जीप से उनके घर में घुस गए, जिससे दीवार गिर गई और कई लोग घायल हो गए. एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कीपीड़ित धर्मेश ने बताया कि वो बहन के साथ ससुराल में मारपीट की घटना हुई थी. जिसे लेकर उसने फोन कर हमें बुलाया था. मैं अपने चचेरे भाई के साथ गया था. बहन के ससुराल वालों ने हमें जमकर पीटा. सोनू बारपेटे नाम के युवक ने थार जीप लेकर तेज स्पीड में आया और दो बार कुचलने की कोशिश की. इस घटना में दीवार गिर गई और पांच लोग घायल हो गए जिसमें दो महिलाएं गंभीर हैं. ये भी देखें
MP Crime Madhya Cime Betul Cime Tried Crush Thar Jeep Five Injured Incident Betul Madhya Pradesh Betul Mandvi Village Thar Jeep Incident Husband-Wife Dispute Injured Women Aathner Police Attempted Murder Accused Arrested Wall Collapse Police Investigationबैतूल मांडवी गांव थार जीप घटना पति-पत्नी विवाद घायल महिलाएं आठनेर पुलिस जानलेवा हमला आरोपी गिरफ्तार दीवार गिरना पुलिस जांच क्राइम न्यूज एमपी क्राइम मध्य प्रदेश क्राइम बेतूल क्राइम थार जीप क्रश 5 घायल पति-पत्नी झगड़ा बैतूल मध्य प्रदेश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
J&K Result: जम्मू की सरकार बनाने का दांव खाली, भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग लड़खड़ाया; किन गलती के कारण टूटा सपनाअनुच्छेद 370 व 35ए की बेड़ियों से जम्मू-कश्मीर को आजादी दिलाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली सरकार बनाने के भाजपा के सपनों को न केवल झटका लगा है
Read more »
Rajasthan News: दुबई से जयपुर लौटे युवक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, एयरपोर्ट में जांच के बाद किया गया आइसोलेटजयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को विदेश से लौटे एक यात्री में मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने के बाद जयपुर और राजस्थान के चिकित्सा विभाग को और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
Read more »
J&K Result : जम्मू की सरकार बनाने का दांव खाली, भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग लड़खड़ाया; किन गलतियों से टूटा सपनाअनुच्छेद 370 व 35ए की बेड़ियों से जम्मू-कश्मीर को आजादी दिलाने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में पहली सरकार बनाने के भाजपा के सपनों को न केवल झटका लगा है
Read more »
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की पत्नी तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में रिहापाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को तोशखाना भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद गुरुवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया.
Read more »
BRICS: मोदी और शी के साथ मिलकर पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिया क्या संदेशजानकारों के मुताबिक ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान पुतिन ने दुनिया को ये दिखाने की कोशिश की कि पश्चिम को छोड़कर बाक़ी बड़े देश उनके साथ मज़बूती से खड़े हैं.
Read more »
पाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैंक डकैती में एक की मौत, पांच घायलपाकिस्तान के इस्लामाबाद में बैंक डकैती में एक की मौत, पांच घायल
Read more »
