Rajasthan News: दुबई से जयपुर लौटे युवक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, एयरपोर्ट में जांच के बाद किया गया आइसोलेट

Rajasthan News News

Rajasthan News: दुबई से जयपुर लौटे युवक में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, एयरपोर्ट में जांच के बाद किया गया आइसोलेट
Rajasthan Hindi NewsJaipur NewsMonkey Pox
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को विदेश से लौटे एक यात्री में मंकी पॉक्स के लक्षण मिलने के बाद जयपुर और राजस्थान के चिकित्सा विभाग को और सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विदेश से लौटे एक यात्री में मंकी पॉक्स के लक्षण पाए गए। एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने तुरंत ही संदिग्ध मरीज को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज हॉस्पिटल में आइसोलेट कर दिया। यह संदिग्ध मरीज नागौर जिले का 20 वर्षीय निवासी है, जो मंगलवार को दुबई से जयपुर लौटा था। यात्री के सैंपल सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजे गए हैं, जहां उनकी जांच की जाएगी। यात्री के शरीर पर लाल रंग के चकत्ते और हल्का बुखार देखा गया, जो मंकी पॉक्स के सामान्य लक्षण होते हैं। सांगानेर एयरपोर्ट पर तैनात मेडिकल टीम ने यात्री के लक्षणों के आधार पर इसे मंकी पॉक्स का संदिग्ध मामला माना और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया। आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ.

अजीत सिंह के अनुसार, अस्पताल में एम पॉक्स के मरीजों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। एक पूरा फ्लोर मंकी पॉक्स से ग्रसित मरीजों के लिए आरक्षित किया गया है। फिलहाल संदिग्ध मरीज की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। आगे की कार्रवाई और उपचार सैंपल रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। मंकी पॉक्स को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकी पॉक्स को एक ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर रखा है। यह बीमारी तेजी से फैल रही है, जिसे देखते हुए WHO ने पूरी दुनिया में अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के चिकित्सा विभाग ने भी इस बीमारी को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। सभी अस्पतालों में मंकी पॉक्स के संभावित मामलों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। बीमारी और बचाव मंकी पॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो पशुओं से मनुष्यों में फैलती है और बाद में एक इंसान से दूसरे इंसान में फैल सकती है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, थकान और शरीर पर चकत्ते होना शामिल है। ये चकत्ते बाद में छाले और फिर घाव बन जाते हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सतर्कता, पहचान और समय पर इलाज से इस बीमारी को काबू में किया जा सकता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Rajasthan Hindi News Jaipur News Monkey Pox Jaipur Airport Monkey Pox In Jaipur Jaipur News In Hindi Latest Jaipur News In Hindi Jaipur Hindi Samachar मंकी पॉक्स जयपुर एयरपोर्ट जयपुर में मंकी पॉक्स

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मंकीपॉक्स संदिग्ध मरीज LNGP अस्पताल में एडमिट, इन अस्पतालों में बनाए गए स्पेशल वार्डमंकीपॉक्स संदिग्ध मरीज LNGP अस्पताल में एडमिट, इन अस्पतालों में बनाए गए स्पेशल वार्डकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि भारत में एक मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीज को आइसोलेट किया गया है.
Read more »

दो युवकों पर जानलेवा हमला, गर्दन रेत लगाए अल्लाह हू अकबर के नारेदो युवकों पर जानलेवा हमला, गर्दन रेत लगाए अल्लाह हू अकबर के नारेकन्नौज में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां मुस्लिम समुदाय के युवक के द्वारा रात के अंधेरे में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है.
Read more »

शाहपुरा में जलझूलनी ग्यारस शोभायात्रा पर पथराव, जमकर हुई नारेबाजीशाहपुरा में जलझूलनी ग्यारस शोभायात्रा पर पथराव, जमकर हुई नारेबाजीShahpura, Rajasthan News: राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर इलाके में शनिवार को जलझूलनी ग्यारस पर शोभायात्रा पर पथराव के बाद सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया.
Read more »

Tirumala Tirupati laddu: घी सप्लाई का ठेका सिर्फ 320 रुपये किलो, अब ट्रेंडर किया रद्द, नंदिनी ब्रांड को दोबारा चुनाTirumala Tirupati laddu: घी सप्लाई का ठेका सिर्फ 320 रुपये किलो, अब ट्रेंडर किया रद्द, नंदिनी ब्रांड को दोबारा चुनाTirumala Tirupati laddu: आंध्र प्रदेश के मशहूर तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू के घी में मिलावट के बाद ट्रेडर किया रद्द, 470 रुपये किलो के भाव से ठेका दिया गया.
Read more »

Rajasthan Airport: आंधी हो या तूफान बड़े आराम से लैंड करेगा विमान!, जयपुर में नहीं राजस्थान के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा एयरपोर्टRajasthan Airport: आंधी हो या तूफान बड़े आराम से लैंड करेगा विमान!, जयपुर में नहीं राजस्थान के इस शहर में बनेगा सबसे बड़ा एयरपोर्टRajasthan Airport: राजस्थान में सबसे बड़े एयरपोर्ट के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन यह एयरपोर्ट राजधानी जयपुर में नहीं बल्कि शिक्षा की हब कोटा में बनाया जाएगा.
Read more »

बादल छाए तो काठमांडू जाने वाली फ्लाइट लखनऊ ला गईबादल छाए तो काठमांडू जाने वाली फ्लाइट लखनऊ ला गईदुबई से नेपाल के काठमांडू जा रही फ्लाइट खराब मौसम के चलते लखनऊ में उतरी। करीब तीन घंटे बाद काठमांडू का मौसम ठीक होने पर विमान को फिर रवाना किया गया।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:34:30