MP Weather Update: एमपी और बढ़ेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल

Madhya Pradesh Me Thand News

MP Weather Update: एमपी और बढ़ेगा ठंड का कहर, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Mp Weather UpdateMadhya Pradesh Weather UpdateMadhya Pradesh Weather
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 51%

MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने वाली है। कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम खराब होने की वजह से ट्रेनों और फ्लाइटों का रूट प्रभावित हुआ। जानें आज का मौसम कैसा...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शनिवार सुबह अधिकतर जिलों में कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई। कुछ जिलों में जहां शीतलहर चली, वहीं कुछ जिलों में शीतल दिन रहा। अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण दिन में भी ठंडी लगी। दिन में शिवपुरी जिला सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम 19 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में 20 डिग्री, खजुराहो में 22.

2 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 22.6 डिग्री और रीवा-पचमढ़ी में 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री, भोपाल में पारा 25.6 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री दर्ज किया गया। कोहरे के कारण हवाई और रेल यातायात प्रभावित हुआ। इंदौर में फ्लाईट लेट आईं। वहीं, दिल्ली की तरफ से आने वाली रेलगाड़ियां लगातार लेट चल रही हैं।यहां छाया रहा घना कोहराग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, नीमच, रतलाम, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मंडला, खजुराहो, नौगांव। इनमें से कई जिलों में दृश्यता घटकर 50 तक पहुंच गई।कहां कितना रहा तापमान?शनिवार को प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान को देखें तो पचमढ़ी में 6.2, रायसेन में 9.3, राजगढ़ में 6.4, उज्जैन में 12, जबलपुर में 7.8, खजुराहो में 7.02, मंडला में 7.49, रीवा में 7, सीधी में 8.4, उमरिया में 6.4, बालाघाट में 9.8, भोपाल में 10.5, ग्वालियर में 8.3, इंदौर में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं अधिकतम तापमान यानि दिन के तापमान की बात करें तो भोपाल में 25.6, ग्वालियर में 21, इंदौर में 27.9, उज्जैन में 29, जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआरविवार को कैसा रहेगा एमपी का मौसममौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। लेकिन गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रह सकता है। सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम में मध्यम से लेकर हल्का कोहरा छाए रह सकता है। सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर और नीमच जिलों में शीतल दिन की स्थिति बन सकती है।एक हाथ में मोबाइल और दूसरे में सिगरेट... पब्लिक प्लेस पर जमकर धुआं उड़ा रहा था पुलिसकर्मी, एसपी ने भी देख लिया वीडियोबर्फीली हवाओं का रफ्तार बढ़ेगामौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड का असर अब और तेज हो सकता है। बर्फीली हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती हैं। वहीं तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, आगामी सप्ताह में ठंड से हल्की राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Mp Weather Update Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather Imd Cold Wave Alert Madhya Pradesh Weather Bhopal Weather Madhya Pradesh Ka Mausam मध्य प्रदेश का मौसम Latest Mp Weather Update Mp Ka Mausam

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टउत्तर भारत में ठंड का प्रकोप, दिल्ली में ऑरेंज अलर्टबारिश के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है और मौसम विभाग ने आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Read more »

बिहार में कहर ढा रहा ठंडबिहार में कहर ढा रहा ठंडबिहार में एक जनवरी से ठंड का कहर चल रहा है। कई जिलों में सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग ने घने कोहरे के अलर्ट जारी किया है।
Read more »

हरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कमहरियाणा में कोल्ड वेव और कोहरा, 7 जिलों में तापमान 15 डिग्री से कमहरियाणा में ठंड का डबल अटैक शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने 7 जिलों में घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

दिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टदिल्ली में कोहरा से लेकर बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

उत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में कोहरा की चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ावउत्तर प्रदेश में बारिश के बाद ठंड का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रयागराज समेत 65 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

राजस्थान कोहरे से घिरा, सर्दी का सितम जारीराजस्थान कोहरे से घिरा, सर्दी का सितम जारीराजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है और सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने सात जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:25:25