मध्य प्रदेश में परिवहन यान परिवहन उपनिरीक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे 20 जून से 19 जुलाई 2025 के बीच केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। पात्रता सहित अन्य डिटेल इस पेज से चेक कर सकते...
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से एसआई के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून से शुरू होकर 19 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी पुलिस विभाग में एसआई बनने का सपना देख रहे हैं वे आवेदन स्टार्ट होते ही तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। योग्यता एवं मापदंड यहां से करें चेक इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का ऑटोमोबाइल/ मैकेनिकल में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास ड्राइविंग लाइसेंस, कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इन सबके अतिरिक्त उम्मीदवारों को शारीरिक मापदंड भी पूरा करना होगा। आयु सीमा एआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने न्यूनतम आयु 21 वर्ष प्राप्त कर ली हो और 33 वर्ष की उम्र प्राप्त न की हो। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट प्रदान की जाएगी। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से परिवहन यान परिवहन उपनिरीक्षक के कुल 35 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से अनरिजर्व के लिए 10 पद, एससी के लिए 6, एसटी के लिए 7, ओबीसी के लिए 9 और ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद आरक्षित हैं। कैसे कर सकेंगे आवेदन इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं- फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc .
mp.gov.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा। भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। मांगी गई डिटेल भरकर पहले पंजीकरण करना होगा। उसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें। MP SI Notification 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें एप्लीकेशन फीस इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल/ अनरिजर्व श्रेणी एवं मध्य प्रदेश से बाहर के राज्यों के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग को फीस के रूप में 250 रुपये जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- SSC Stenographer Vacancy 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C व D के लिए आवेदन स्टार्ट, पात्रता, फीस सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक
MP SI Recruitment 2025 Mp Si Notification Mppsc Si Vacancy 2025 Mppsc Mppsc Mp Gov In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IOB LBO Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती का एलान, आवेदन कल से होंगे स्टार्टइंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक अफसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। नियुक्तियां तमिलनाडु ओडिशा महाराष्ट्र गुजरात वेस्ट बंगाल पंजाब राज्यों में की...
Read more »
High Court Jobs 2025: एपमी हाई कोर्ट में ग्रुप डी भर्ती, 8वीं से 12वीं पास के लिए निकला फॉर्म, नहीं होगी परीक्षाMP High Court 4th Class Vacancy 2025: एमपी हाई कोर्ट में 8वीं पास से लेकर 12वीं पास के लिए चतुर्थ श्रेणी की भर्ती निकली है। आवेदन कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट mphc.gov.
Read more »
सरकारी नौकरी: NHAI में निकली 60 पदों पर वैकेंसी, 1,60,000 तक सैलरी! लास्ट डेट से पहले करें अप्लाईSarkari Naukri: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती पर निकाली है, जिसके आवेदन करने की लास्ट 9 जून 2025 है.
Read more »
सरकारी नौकरी: बिहार पुलिस में एन्फोर्समेंट SI की निकली भर्ती; ग्रेजुएट्स को मौका, सैलरी 1 लाख 12 हजार तकबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से एन्फोर्समेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार BPSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.
Read more »
SSC CGL 2025 Notification: 12वीं पास समेत ये पढ़ाई करने वालों के लिए आने वाली हैं सरकारी नौकरी, कर लो तैयारीSSC CGL 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 9 जून 2025 से शुरू होंगे और उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
Read more »
Delhi Police SI Vacancy 2025: आने वाली है दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती, देख लें योग्यता और उम्रDelhi Police Bharti 2025: दिल्ली पुलिस की भर्तियां निकलने वाली हैं। इसमें दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती भी शामिल है। यह भर्ती जून में आने वाली है।
Read more »
