इंडियन ओवरसीज बैंक में लोकल बैंक अफसर के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू होकर 31 मई तक जारी रहेगी। जो भी उम्मीदवार ग्रेजुएशन कर चुके हैं वे तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। नियुक्तियां तमिलनाडु ओडिशा महाराष्ट्र गुजरात वेस्ट बंगाल पंजाब राज्यों में की...
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 400 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 12 मई से शुरू की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 31 मई 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे कल से ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट www .
iob.in या डायरेक्ट पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ioblboapr25/ पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। पात्रता एवं मापदंड लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 1 मई 2025 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। भर्ती विवरण इस भर्ती के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में कुल 400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसमें से राज्यवार भर्ती विवरण निम्नलिखित है- तमिलनाडु 260 ओडिशा 10 महाराष्ट्र 45 गुजरात 30 वेस्ट बंगाल 34 पंजाब 21 कुल पद 400 कैसे कर सकेंगे अप्लाई इस भर्ती में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल ibpsonline.ibps.in/ioblboapr25/ पर जाकर Click here for New Registration पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना है। इसके बाद आपको अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना है। अब हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करके अंत में कैटेगरी वाइज निर्धारित शुल्क जमा करना है। फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है। IOB LBO Recruitment 2025 Application link नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 850 रुपये का भुगतान करना होगा वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करना होगा। आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग माध्यमों में जमा की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Bank of Baroda Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा में चपरासी के पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, 10th पास कर सकते हैं अप्लाई
Recruitment Of Local Bank Officer 2025 IOB Recuitment 2025 Iob Vacancy 2025 Iob Jobs Www Iob In इंडियन ओवरसीज बैंक Indian Overseas Bank Careers Ibpsonline Ibps In/Ioblboapr25/ Indian Overseas Bank LBO Recruitment
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार में फील्ड असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती का एलान, 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन होंगे स्टार्टबिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन BSSC की ओर से फील्ड असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होकर 23 मई 2025 तक जारी रहेगी। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 102 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की...
Read more »
IAF Agniveervayu Recruitment 2025: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर म्यूजिशियन पदों पर आवेदन स्टार्ट, 10 से 18 जून तक होगी रैली भर्तीभारतीय वायु सेना में अग्निवीर म्यूजिशियन Agniveervayu Intake 01/2026 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें शामिल होने के लिए 11 मई 2025 तक आवेदन करने का मौका है। फॉर्म भरने के साथ सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन रैली भर्ती के माध्यम से किया जायेगा जिसका आयोजन 11 से 18 जून के बीच...
Read more »
UBI Recruitment 2025: यूनियन बैंक असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, 500 पदों के लिए 20 मई तक भरा जा सकता है फॉर्मयूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर क्रेडिट एवं असिस्टेंट मैनेजर आईटी के कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं और बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे 20 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। योग्यता एवं मापदंड सहित अन्य डिटेल इस पेज से प्राप्त कर सकते...
Read more »
BIS Recruitment 2025: भारतीय मानक ब्यूरो में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती का एलान, यहां से करें अप्लाई, 23 मई है आवेदन की लास्ट डेटब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में साइंटिस्ट बी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 23 मई तक केवल ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। भर्ती में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क रूप से आवेदन कर सकते...
Read more »
सरकारी नौकरी: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2600 पदों पर निकली भर्ती; आज से शुरू आवेदन, ग्रेजुएट्स करें अप्लाईस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से Concurrent ऑडिटर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.
Read more »
Govt Bank Vacancy 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में भर्ती, लोकल बैंक ऑफिसर की 400 वैकेंसी, देख लें कितनी मिलेगी सैलरीLatest Bank Jobs 2025: बैंक की नई भर्ती का ताजा अपडेट आ गया है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं। यहां लोकल बैंक ऑफिसर की सैलरी, योग्यता से लेकर पूरी डिटेल्स बताई गई...
Read more »
