मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सरकार की नक्सलवाद मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में अहम कदम बताया. राज्य मध्य प्रदेश
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सशस्त्र नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया. मारे गए नक्सलियों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं.
यह मुठभेड़ बिटली थाना क्षेत्र के पचामा दादर के दुर्गम पहाड़ी इलाके में हुई. Advertismentहथियारों का जखीरा बरामद विशेष डीजी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. इसमें एक रॉकेट लॉन्चर, कई हैंड ग्रेनेड, .315 बोर की राइफल और बड़ी मात्रा में कारतूस शामिल हैं. अधिकारी ने यह भी बताया कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली भागने में सफल रहे, जिन्हें पकड़ने के लिए पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बारिश में भी नहीं रुका ऑपरेशन मौसम की चुनौती के बावजूद सुरक्षा बलों का अभियान रुक-रुक कर जारी है. यह मुठभेड़ राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस वर्ष अब तक नक्सल मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इससे पहले किसी भी साल छह से ज्यादा नक्सली नहीं मारे गए थे. माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन में मार्च 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान में प्रदेश ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।एक पुरुष व तीन महिला सशस्त्र नक्सलियों को पचामादादर एवं कटेझिरिया के जंगल में… — Dr Mohan Yadav June 14, 2025 मुख्यमंत्री ने जवानों को दी बधाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे सरकार की नक्सलवाद मुक्त मध्य प्रदेश की दिशा में अहम कदम बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में राज्य सरकार नक्सलवाद के समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस बल के जवानों को सम्मानित करने की घोषणा की. उन्होंने कहा, 'यह कार्रवाई प्रदेश की संकल्पशक्ति का प्रतीक है और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता है.' यह भी पढ़ें: MP Naxal Encounter: मध्य प्रदेश पुलिस को मिली सफलता, 14 लाख की इनामी आशा समेत चार नक्सलियों को किया ढेर
Encounter In Balaghat Balaghat MP Balaghat MP News State News State News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhattisgarh Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीदChhattisgarh Encounter: Strong attack on Naxalites in Narayanpur, 26 Naxalites killed in the encounter । नारायणपुर में नक्सलियों पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर
Read more »
Naxalites Encounter: सुकमा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जवानों ने एक नक्सली मार गिरायाछत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिया है। सर्च अभियान जारी है। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने सुकमा
Read more »
27 नक्सलियों के एनकाउंटर के बाद जवानों का जश्न VIDEO: नाच-गाकर रंग-गुलाल उड़ाए, परिजनों ने आरती उतारी; 10 क...Chhattisgarh Naxal Encounter 2025 Jawans Celebration Video Update; छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जिस नक्सली बसवा राजू का एनकाउंटर किया गया, उसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था
Read more »
गौतम अदाणी ने पहले महिला एनडीए कैडेट्स के पासआउट बैच की सराहना कीगौतम अदाणी ने पहले महिला एनडीए कैडेट्स के पासआउट बैच की सराहना की
Read more »
MP News: बालाघाट एनकाउंटर में तीन महिला समेत चार नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबीBalaghat Encounter मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई जिसमें चार नक्सली मारे गए। बिथली थाना क्षेत्र के पचामा दादर के पहाड़ी इलाके में हुई इस कार्रवाई में तीन महिला नक्सली भी शामिल थीं। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार जिनमें हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लॉन्चर शामिल हैं बरामद...
Read more »
एनकाउंटर में 3 महिला समेत 4 खूंखार नक्सली ढेर, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मानबालाघाट एनकाउंटर में 3 महिला समेत 4 खूंखार नक्सली ढेर, पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान
Read more »
