MP Government Farmers Top 5 Schemes: अगर आप किसान हैं और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं का फायदा उठाना चाहते हैं लेकिन आपको इन योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं है तो हम आपको वो 5 योजनाएं बताने जा रहे हैं, जिससे किसान भाई आर्थिक तौर पर सक्षम बन सकते हैं.
आज हम किसान भाइयों के लिए मध्य प्रदेश सरकार की वो 5 योजनाएं बताने जा रहे हैं, जिससे किसान भाई आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकते हैं. सबसे पहले बात करते हैं पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही “समुन्नत पशु प्रजनन योजना” की.
इस योजना का मुख्य उद्देश्य देसी भैंसों की नस्ल मे सुधार लाना है, योजना की कुल इकाई लागत 45000 रुपए है. सभी वर्ग के लिए अनुदान 75 प्रतिशत रुपए 33,750 हितग्राही अंशदान 25 प्रतिशत रुपए 11,250. इस योजना के अंतर्गत एक उन्नत नस्ल का प्रजनन योग्य मुर्रा भैंसा पाड़ा दिया जाता है. बता दें, यह योजना सभी वर्ग के हितग्राहियों के लिए है, जिनके पास कम से कम 5 भैंसवंशीय पशु हो. आवेदन करने के लिए अपने निकटतम पशु चिकित्सा संस्था पर सम्पर्क करें. मध्य प्रदेश सरकार ने 14 अप्रैल 2025 को आंबेडकर जयंती के मौके पर “डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना” की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है. योजना के तहत 36 से 42 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा. साथ ही 25 से 33 प्रतिशत तक सब्सिडी भी दी जाएगी. योजना के तहत लाभ लेने के लिए हितग्राही को केवल एक ही नस्ल के 25 पशु पालने होंगे. इसमें तीन विकल्प हैं. देसी गाय, शंकर नस्ल की गाय या भैंस. गाय और भैंस को मिलाकर नहीं रखा जा सकता. अगर मिश्रित नस्ल पाली जाती है तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. “मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना” बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके कारण युवाओं को रोजगार भी मिलता है. साथ ही इस योजना में 50 प्रतिशत अनुदान यानि 1 लाख 47 हजार हितग्राही देगा और 1 लाख 47 हजार सरकार मिलाकर देगी और किसानों व युवाओं को उनके पसंद की भैंसें दिलाई जाएगी. जहां पर भी अच्छी नस्ल की भैंसें मिलती हैं. पशु पालन एवं डेयरी विभाग मप्र द्वारा मैत्री योजना चलाई जा रही है. इस योजना का फायदा लेने के लिए आवेदक अपने निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं. सफल आवेदक को प्रशिक्षण पूर्ण करने बाद प्रथम वर्ष 1500 रुपये द्वितीय वर्ष 1200 रुपये एवं तृतीय वर्ष 800 रुपये प्रतिमाह के मान से स्टायफंड के रूप में राशि शासन द्वारा प्रदान की जाती है. अधिक जानकारी के लिए पशुपालन विभाग छतरपुर से संपर्क करें. मप्र पशुपालन विभाग के अंतर्गत आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना संचालित की जा रही है. योजना का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है. योजना में सभी वर्ग के हितग्राही शामिल है. इस योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही के पास कम से कम 5 पशु और एक एकड़ कृषि भूमि होना आवश्यक है. योजना में सभी वर्ग के सीमांत एवं लघु कृषक योजना का लाभ ले सकते है, जिसमें अधिकतम सीमा राशि 10 लाख रुपए तक का ऋण स्वीकृत किए जाने का प्रावधान है.
MP Government Farming Schemes MP Government Livestock Schemes Chhatarpur News Madhya Pradesh Government एमपी सरकार योजना एमपी सरकार किसानी योजना एमपी सरकार पशुपालक योजना छतरपुर न्यूज मध्य प्रदेश सरकार
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: इसरो 15 दिसंबर को लॉन्च करेगा अमेरिका का सबसे भारी ब्लूबर्ड-6 सैटेलाइटbreaking news live updates headlines 13 december mp rajasthan cg delhi uttar pradeshभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 15 दिसंबर को अमेरिका के 6.
Read more »
राजस्थान-MP के 37 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, सड़कों पर 10 मीटर देखना भी मुश्किल; ...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh old Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall Rainfall
Read more »
ब्राह्मण बेटियों पर की थी असभ्य टिप्पणी, MP के IAS अधिकारी पर गिरी गाज; होगी कार्रवाई?मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा, जिन्होंने ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को लिखा है। संतोष पर आईएएस संवर्ग में आने के लिए फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला भी दर्ज है, और विभिन्न संगठन उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं। मामला अब केंद्र सरकार के विचाराधीन...
Read more »
चीते को राजस्थान पसंद है लेकिन MP वाले वापस ले गए, बार-बार ट्रेंकुलाइज करने पर वाइल्डलाइफरों का फूटा गुस्साकूनो नेशनल पार्क का नर चीता KP2 खुद राजस्थान के रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में 15 दिन रहा और 5 शिकार किए। चीते को हैबिटेट पसंद आया लेकिन उसने किसानों को परेशान नहीं किया। इसके बाद मध्यप्रदेश वन टीम चीते को ट्रेंकुलाइज कर कूनो वापस ले गए। हाड़ौती वाइल्डलाइफर इस घटना को लेकर गुस्से में...
Read more »
MP: 'पूर्व मुख्यमंत्रियों के सारे काम बेकार, CM यादव उन्हें आगे बढ़ा रहे', मंत्री नारायण सिंह की जुबान फिसलीमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी। इस दौरान शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन
Read more »
MP में दो संदिग्ध बांग्लादेशियों के पासपोर्ट का पुलिस ने कर दिया सत्यापन, ऐसे पकड़ में आया मामलाभोपाल में दो संदिग्ध बांग्लादेशियों के पासपोर्ट के लिए पुलिस द्वारा नागरिकता और पते का सत्यापन करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी सत्यापन प्रक्रिया की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध फरार हैं। यह पहली बार नहीं है जब भोपाल में इस तरह की गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व में अबू सलेम और मोनिका बेदी के पासपोर्ट आवेदन को भी सत्यापित किया गया था।...
Read more »
