सिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई

सिंहावलोकन 2025 News

सिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई
आईएएनएस स्पेशलअंतरराष्ट्रीयसिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 34%
  • Publisher: 51%

सिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई

"नई दिल्ली, 14 दिसंबर । 2025 का साल खत्म होने वाला है। अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो दुनिया के कई देशों के लिए यह साल काफी उठापटक वाला रहा है। कई ऐसे देश हैं, जहां की सरकार को अपना कार्यकाल पूरा किए बिना ही इस साल सत्ता त्यागना पड़ा या फिर प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से ऐसे देश हैं, जहां ऐसा हुआ।Advertisment इस लिस्ट में सबसे पहला नाम नेपाल का आता है, जहां ऐसी राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिली, जिसने पूरी दुनिया को झकझोरकर रख दिया। नेपाल में इस साल राजनीतिक अस्थिरता देखने को मिली। नेपाल के युवाओं ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। देखते ही देखते जेन-जी का विरोध-प्रदर्शन भारी हिंसा में तब्दील हो गया। जगह-जगह आगजनी देखने को मिली। केपी ओली की सरकार को मजबूर होकर युवाओं के आगे झुकना पड़ा। नेपाल एक ऐसा देश है, जहां बड़े पैमाने पर राजनीतिक अस्थिरता है। लगभग 17 सालों में यहां पर एक भी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई है। पुर्तगाल में प्रधानमंत्री लुईस मोंटेनग्रो के नेतृत्व वाली दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार मार्च में संसद में विश्वास मत हार गई थी। विपक्षी दलों ने उन्हें अपना समर्थन नहीं दिया। इसकी वजह से उन्हें पीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद फिर राष्ट्रपति ने संसद भंग कर दी, जिसके बाद 18 मई 2025 को फिर से चुनाव कराना पड़ा। बेनिन में इस साल सैन्य तख्तापलट हो गया। पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन में 7 दिसंबर को कुछ सैनिक समूहों ने तख्तापलट का दावा किया था। खुद को सीएमआर यानी मिलिट्री कमेटी फॉर रिफाउंडेशन कहने वाले समूह ने सरकारी टेलीविजन पर कहा कि उन्होंने बैठक कर राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को उनके पद से हटाने का फैसला लिया। यह घोषणा ऐसे समय में हुई जब बेनिन राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहा था, जो 2016 से सत्ता में मौजूद पैट्रिस टैलोन के कार्यकाल का अंत होता। जर्मनी में ओलाफ शोल्ज की गठबंधन की सरकार थी। गठबंधन संसद में बहुमत खो बैठी और जर्मन चांसलर विश्वास प्रस्ताव हार गए। शोल्ज की सरकार 2021 में बनी थी, जिसमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी शामिल थीं। 2024 के अंत में इस गठबंधन में आंतरिक कलह और मतभेद शुरू हुए जो धीरे-धीरे खुलकर सबसे सामने आ गए। जर्मन संसद बुंडेस्टाग में सरकार को बहुमत नहीं मिला, जिसकी वजह से कई अहम विधेयक पास नहीं हुए। जापान के निचले सदन में इस साल जुलाई में चुनाव हुआ, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी की हार हुई। इस हार की जिम्मेदारी लेते हुए शिगेरु इशीबा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद एलडीपी से ही साने ताकाइची को बहुमत के साथ पीएम चुना गया। --आईएएनएस केके/एबीएम डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

आईएएनएस स्पेशल अंतरराष्ट्रीय सिंहावलोकन 2025: किन-किन देशों की सरकार कार्यकाल न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?सिंहावलोकन 2025: इस साल दुनिया के किन-किन देशों में हुए चुनाव?
Read more »

Aaj Ka Panchang: ये है 13 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज आयुष्मान योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 13 दिसंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज आयुष्मान योग, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 13 December 2025: शनिवार का दिन यानी 13 दिसंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है
Read more »

सिंहावलोकन 2025: ऑपरेशन सिंदूर समेत दुनिया की वो बड़ी घटनाएं जिन्होंने सालभर सुर्खियां बटोरींसिंहावलोकन 2025: ऑपरेशन सिंदूर समेत दुनिया की वो बड़ी घटनाएं जिन्होंने सालभर सुर्खियां बटोरींसिंहावलोकन 2025: ऑपरेशन सिंदूर समेत दुनिया की वो बड़ी घटनाएं जिन्होंने सालभर सुर्खियां बटोरीं
Read more »

कांग्रेस को वोट मत देना वरना भाजपा में चला जाएगा... गोवा में केजरीवाल का विरोधियों पर बड़ा हमलाकांग्रेस को वोट मत देना वरना भाजपा में चला जाएगा... गोवा में केजरीवाल का विरोधियों पर बड़ा हमलानई दिल्लीगोवा, 13 दिसंबर 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को
Read more »

Saptahik Rashifal: મિથુન રાશિના જાતકોનું આ અઠવાડિયું ભાગ્યશાળી, કુંભ રાશિએ ખર્ચા પર કાબુ રાખવો, સાપ્તાહિક રાશિફળSaptahik Rashifal: મિથુન રાશિના જાતકોનું આ અઠવાડિયું ભાગ્યશાળી, કુંભ રાશિએ ખર્ચા પર કાબુ રાખવો, સાપ્તાહિક રાશિફળSaptahik Rashifal 15 To 21 December 2025: નોકરી, વેપાર, સ્વાસ્થ્ય, પ્રેમની બાબતમાં આ સપ્તાહ કેવું રહેશ જાણવા માટે વાંચો 15 થી 21 ડિસેમ્બર 2025 નું સાપ્તાહિક રાશિફળ.
Read more »

Indias thrilling crime incident of 2025:মিরাটে স্বামীকে মেরে ব্লু ড্রামে সিল, মেঘালয় হনিমুনে স্বামীকে খুন, হরিয়ানায় টেনিস তারকা মেয়েকে খতম! ২০২৫-এর গায়ে কাঁটা দেওয়া ক্রাইম ঘটনার ঝলক...Indias thrilling crime incident of 2025:মিরাটে স্বামীকে মেরে ব্লু ড্রামে সিল, মেঘালয় হনিমুনে স্বামীকে খুন, হরিয়ানায় টেনিস তারকা মেয়েকে খতম! ২০২৫-এর গায়ে কাঁটা দেওয়া ক্রাইম ঘটনার ঝলক...Blue Drum Murder To Meghalaya Honeymoon Crimes That Shook The World In 2025
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:27:30