India IMD Weather Forecast Tracker State Wise [23/2/2026] Update. Follow Gujarat Karnataka Goa Rajasthan Chhattisgarh Haryana Madhya Pradesh Bihar Cold Wave Conditions, Snowfall Alert Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar.
राजस्थान-झारखंड के 3 जिलों में पारा 34° पार; सिक्किम में बर्फबारी, त्सांगू में 350 गाड़ियां फंसीदेश में फरवरी के आखिरी हफ्ते में 3 तरह का मौसम चल रहा है। उत्तर भारत में बर्फबारी और कोहरे का असर है। मैदानी राज्यों में दिन का टेम्परेचर 34°C से ज्यादा पहुंच चुका है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया के कारण आज मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत पूर्व-पश्चिम भारत के 10 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इधर, राजस्थान के बाड़मेर, झारखंड के सरायकेला-चाईबासा में फरवरी में ही पारा 34°C से ज्यादा रहा। नॉर्थ ईस्ट में सिक्किम में रविवार को बर्फबारी हुई। राज्य के शेरेथांग इलाके में जवाहरलाल नेहरू रोड पर सिप्सू और 16th माइल के बीच त्सांगू के पास करीब 350 टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। इनमें 46 टूरिस्ट बच्चे भी शामिल हैं। सभी को कुछ समय के लिए 17th माइल पर आर्मी ट्रांजिट कैंप भेजा गया। सेना ने ऐहतियातन प्रभावित इलाके में गाड़ियों की आवाजाही रोक दी है।फंसे पर्यटकों के रेस्क्यू के लिए पुलिस, सेना, GREF ऑपरेशन चला रही है।केदारनाथ में भी रविवार को बर्फबारी हुई। यहां 22 अप्रैल से यात्रा शुरू होनी है।हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में टेम्परेचर सामान्य से ऊपर रहेगा।राज्यों के मौसम का हाल…दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में फरवरी में चौथी बार बारिश की संभावना है। आज भी 8 जिलों में बारिश की अलर्ट है। फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है।छत्तीसगढ़: राज्य में आज बारिश का अलर्ट, तेज हवा भी चल सकती है, राजनांदगांव का टेम्परेचर 35° पहुंचा बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट है। तेज हवा भी चल सकती है, कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी चेतावनी है। दूसरी ओर राज्य के राजनांदगांव में दिन का टेम्परेचर 35°C पहुंचा। सबसे कम टेम्परेचर अंबिकापुर में 12°C रहा।उत्तराखंड: राज्य के 5 जिलों में बर्फबारी, गोपेश्वर में ओलावृष्टि; बद्रीनाथ हाईवे पर पेड़ गिरे उत्तराखंड में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, मुनस्यारी, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान, बद्रीनाथ, जोशीमठ और आसपास के क्षेत्रों में 3200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।हिमाचल के अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में आज बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 24 फरवरी से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और 28 फरवरी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। राज्य का मैक्सिमम टेम्परेचर सामान्य से 4.
1°C ज्यादा और मिनिमम टेम्परेचर सामान्य से 2.3°C अधिक रहा।हरियाणा: राज्य में बारिश का अलर्ट, सुबह-शाम ठंड बरकरार; नूंह मेवात का टेम्परेचर 29.8°C पहुंचा हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बारिश की संभावना है। राज्य में दिन के टेम्परेचर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 22 फरवरी को सबसे ज्यादा टेम्परेचर नूंह मेवात का रहा, यहां टेम्परेचर 29.8°C पहुंचा। राज्य में अभी भी सुबह-शांत के वक्त ठंड बरकरार है।AI समिट के दौरान विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप; पिता बोले- कुछ नहीं बताया3 घायल, गश्त करते पुलिस वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मारी, CM देंगे 5 लाख का मुआवजादोनों बोलीं- मैं इसकी पत्नी, थप्पड़ मारे, जूड़ा पकड़ घसीटा; लुधियाना से जाकर फाजिल्का में हंगामासुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को ब्लास्ट किया; 4 फरवरी को भी 3 आतंकी मारे थेउत्तराखंड दिनभर, 10 बड़ी खबरेंधुंध की वजह से संगरूर में दस गाड़ियां टकराईश्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री पारगाजियाबाद में टेम्प्रेचर 12.4 °Cसागर में तेज धूप ने बढ़ाई तपिश
Imd Weather Cold Wave Updates Weather India IMD Alert IMD Weather Forecast Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP में फरवरी में चौथी बार बारिश का अलर्ट: मंडला-डिंडौरी समेत 7 जिलों में कल गिरेगा पानी; टेम्पेरेचर बढ़ेगाMP Weather Update 2026: Latest news on rain alert in 7 districts including Mandla, Dindori. Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
'मिनी जामताड़ा' में 34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार: मथुरा में 6 ASP-CO और 240 पुलिसवालों के साथ पहुंचे एसपी, 20...Mathura Police crackdown on cyber thugs in Shergarh, Uttar Pradesh. Follow Latest Updates.
Read more »
पूर्व भाजपा सांसद ने मुस्लिम महिलाओं से कंबल वापस लिए: जौनापुरिया बोले-जो मोदी को गाली देता है, उसे ये लेने...Tonk Muslim women denied blankets by ex-MP Sukhbir Singh Jaunpuria. Follow latest updates.
Read more »
LU में लाल बारादरी खुलवाने के समर्थन में इमरान प्रतापगढ़ी: धरना दे रहे छात्रों से कॉल पर बात की, लिखा- नफरत...Lucknow University protest students dharna latest update. State-run Rajya Sabha MP Imran Pratapgarhi supported students protest.
Read more »
MP में महंगी हो सकती है बिजली: 10 फीसदी टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव; आम आदमी पर पड़ेगा 3600 रुपए सालाना का बोझMadhya Pradesh (MP) Electricity Tariff Hike Proposal Latest Update. Follow 10% tariff increase news impacting 1.29 crore consumers. प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में 10.
Read more »
आज की सरकारी नौकरी: अपेक्स बैंक में 2076 पदों के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड; यूपी आंगनवाड़ी में 481 वैकेंसी,महा...Madhya Pradesh (MP) Apex Bank Recruitment 2026 Last Date Extended. Follow MP Apex Bank Computer Operator Society Manager Vacancy Apply Online Latest News Updates.
Read more »
