MP Weather Update 2026: Latest news on rain alert in 7 districts including Mandla, Dindori. Follow Dainik Bhaskar.
मध्य प्रदेश में फरवरी के महीने में चौथीं बार बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने सोमवार को मंडला, डिंडौरी समेत 7 जिलों में पानी गिरने का अनुमान जताया है। दूसरी ओर, रविवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।पिछले 24 घंटे के दौरान भोपाल, सागर, जबलपुर, धार, इंदौर, खंडवा, रायसेन, रतलाम, उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से ऐसा मौसम रहा। भोपाल में शनिवार सुबह बादल छाए रहे। हालांकि, दिन में तेज धूप निकल आई। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी हिस्से के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी का दौर चला।वेस्टर्न डिस्टरबेंस आगे बढ़ा; छिंदवाड़ा सहित 7 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने पहले 22 फरवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह सिस्टम आगे बढ़ गया। इससे लगातार बारिश होने का अनुमान तो नहीं, लेकिन सोमवार को कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है। जिनमें बारिश हो सकती है, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिले शामिल हैं। 22 फरवरी यानी, रविवार को मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।बता दें कि फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। अब चौथी बार बारिश होने के आसार हैं। 23 फरवरी को फिर से बारिश हो सकती है।बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट हुई है। शनिवार को सर्द हवाओं से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार-शनिवार की रात में राजगढ़ में ही पारा सबसे कम 9.
6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मंदसौर में 10.8 डिग्री रहा। बाकी जिलों में तापमान बढ़ा हुआ रहा।भोपाल में रातें ठंडी रहती हैं, जबकि दिन गर्म। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 4 साल दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया था। रात में 7 साल पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। इस बार फरवरी में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार है।फरवरी में इंदौर में बारिश होने का ट्रेंड नहीं है। 2014 और 2015 में बूंदाबांदी जरूर हुई थी। दूसरी ओर दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहता है।ग्वालियर में कड़ाके की ठंड का ट्रेंड रहता है। इसकी वजह यहां सीधे उत्तरी हवाएं आना है। 4 फरवरी 2018 की रात में न्यूनतम पारा रिकॉर्ड 1.9 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019, 2022 और 2023 में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से नीचे ही रहा। पिछले साल ग्वालियर में बारिश भी हुई थी। इस बार यहां फरवरी के पहले ही दिन बारिश का दौर रहा है।जबलपुर में भी मौसम बदला रहता है। फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहता है, जबकि रात में तापमान न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहता है। यहां फरवरी में बारिश का भी ट्रेंड है। 10 में से 6 साल यहां बारिश हो चुकी है।उज्जैन में गर्मी और ठंड के साथ बारिश भी होती है। दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार ही रहता है, जबकि रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम दर्ज किया जाता है। उज्जैन में फरवरी महीने में बारिश का ट्रेंड कम ही है।उत्तराखंड में आपदाओं का पहले चलेगा पतागाजियाबाद में आज 12 Km की गति की हवाश्रीगंगानगर में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगापंजाब-चंडीगढ़ में पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगामसूरी-औली में सर्द सुबह, नैनीताल-चोपता में ठंडी हवाएंराजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा साफ, गर्मी बढ़ेगी
Madhya Pradesh Rain Mandla Dindori Weather Alert Temperature Rise February Rain India Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: आज सुल्तानपुर पहुंचेंगे राहुल गांधी, MP-MLA कोर्ट में दर्ज करवाएंगे अपना बयानकांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराएंगे. कोर्ट ने 20 फरवरी को व्यक्तिगत पेशी का आखिरी मौका दिया है.
Read more »
'सस्ती लोकप्रियता के लिए साजिशन केस किया गया', शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी के बयान दर्जराहुल गांधी 20 फरवरी को सुलतानपुर की MP-MLA कोर्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में पेश हुए। अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
Read more »
MPESB ITI TO Admit Card 2026: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, देखें कब किसका एग्जामMP ITI TO Exam 2026 Dates: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.
Read more »
MP में अटल एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिली नई रफ्तार, पुरानी डीपीआर पर ही होगा निर्माणयह 415 किमी लंबा कॉरिडोर कोटा से इटावा तक श्योपुर, मुरैना और भिंड से गुजरेगा, जिसकी अनुमानित लागत 1,10,689.26 करोड़ रुपये है।
Read more »
राहुल को जान से मारने की धमकी, क्या सजा होगी: सिर पर इनाम रखना आम बात, ऐसे मामले किस कैटेगरी में आते हैंUP Rae Bareli Congress MP Rahul Gandhi Death Threat Criminal Intimidation Case Details Explained; Follow Bharatiya Nyaya Sanhita, Indian Penal Code Latest News, Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »
Ananta Maharaj: ফের উত্তরের বড় উইকেট পড়ে গেল? মমতার বঙ্গবিভূষণে সম্মানিত বিজেপি সাংসদ অনন্ত মহারাজ! এবার...BJP MP Ananta Maharaj to awarded with Banga Bibhushan
Read more »
