MP में लू चली...नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री: 10 शहरों में 38°C पार; रतलाम, धार में आज अलर्ट; मार्च के द...

MP Heatwave News

MP में लू चली...नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री: 10 शहरों में 38°C पार; रतलाम, धार में आज अलर्ट; मार्च के द...
Ratlam Heat AlertDhar Heat AlertNarmadapuram Heatwave
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 245 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 125%
  • Publisher: 51%

MP Heatwave Alert: Ratlam, Dhar, Narmadapuram in heatwave alert. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. मार्च के दूसरे हफ्ते में ही मध्य प्रदेश में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम, रतलाम और धार में गर्म हवाएं चली।

10 शहरों में 38°C पार; रतलाम, धार में आज अलर्ट; मार्च के दूसरे हफ्ते में तीखे तेवरमार्च के दूसरे हफ्ते में ही मध्य प्रदेश में गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। गुरुवार को सीजन में पहली बार नर्मदापुरम, रतलाम और धार में गर्म हवाएं चली। शुक्रवार को भी यहां लू का अलर्ट है। वहीं, 10 शहरों में पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम मेंमौसम विभाग ने 14 मार्च को एक्टिव होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दो दिन तक अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च को प्रदेश में असर दिखाई देगा। इस दिन ग्वालियर-जबलपुर समेत 16 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 16 मार्च को पूर्वी हिस्से के 14 जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।इससे पहले पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहेगा। बुधवार को तीन जिलों में लू चलने के साथ पारे में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। धार, नर्मदापुरम और रतलाम में पारा आम दिनों की तुलना में ज्यादा रहा। यहां पर गर्म हवाएं भी चली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में भी पारा बढ़ा हुआ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, नर्मदापुरम सबसे गर्म रहा। रतलाम में 39.

5 डिग्री, खजुराहो में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह-टीकमगढ़ में 38.5 डिग्री, खंडवा में 38.1 डिग्री, मंडला, श्योपुर-खरगोन में पारा 38 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में सबसे ज्यादा 37.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री, ग्वालियर में 37.2 डिग्री, भोपाल में 37 डिग्री और जबलपुर में 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है।ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा।सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट।डॉक्टरों‎ की मानें तो मार्च का यही मौसम ‎सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी‎ और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। ‎सुबह और देर रात ठंडी हवा से ‎बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और ‎बुजुर्गों को।‎प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अबकी बार अप्रैल और मई में हीट वेव यानी, लू चलेगी। 15 से 20 दिन तक लू चल सकती है, लेकिन मार्च में लू चलने का अलर्ट नहीं है। मार्च के शुरुआती दिनों में पारा बढ़ा हुआ है।मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है, जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है।अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।इस बार फरवरी में मौसम का मिजाज चार बार बदला। शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रभावित फसलों का सर्वे भी कराया था। 18 फरवरी से तीसरी बार प्रदेश भीग गया है। 19, 20 और 21 फरवरी को भी असर रहा। फिर चौथी बार 23-24 फरवरी को भी ओले-बारिश का दौर रहा।भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।इंदौर में मार्च से गर्मी का असर तेज होने लगता है। यहां दिन का पारा 41.1 डिग्री तक पहुंच चुका है, जो 28 मार्च 1892 को दर्ज किया गया था। 4 मार्च 1898 को रात में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश होने का रिकॉर्ड है, जबकि पूरे महीने में दो इंच पानी गिर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में 2 से 3 दिन बारिश होती है। कभी-कभी धूल भरी हवा की रफ्तार भी तेज होती है।मार्च महीने में ग्वालियर में गर्मी, ठंड और बारिश तीनों का ही ट्रेंड है। 31 मार्च 2022 को दिन का पारा रिकॉर्ड 41.8 डिग्री पहुंच गया था, जबकि 1 मार्च 1972 की रात में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड हो चुका है। साल 2015 में पूरे महीने 5 इंच से ज्यादा पानी गिरा। वहीं, 12 मार्च 1915 को 24 घंटे में करीब 2 इंच बारिश हुई थी।जबलपुर में मार्च में भी रातें ठंडी रहती हैं। पारा औसत 15 डिग्री के आसपास ही रहता है। वहीं, दिन में 36 से 40 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जाता है। 31 मार्च 2017 को दिन का पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है, जबकि 4 मार्च 1898 में रात का तापमान 3.3 डिग्री दर्ज किया गया था। यहां मार्च में मावठा भी गिरता है। पिछले 10 में से 9 साल बारिश हो चुकी है।उज्जैन में दिन गर्म रहते हैं। 22 मार्च 2010 को पारा रिकॉर्ड 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। वहीं, 1 मार्च 1971 की रात में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा था। पिछले साल दिन में तापमान 36 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। उज्जैन में 2017 सबसे गर्म साल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने बारिश भी होती है। एक दिन में पौने 2 इंच बारिश का रिकॉर्ड 17 मार्च 2013 का है।MP में लू चली...नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्रीपंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरेंकानपुर मेयर जलभराव से बचने के लिए ट्रैक्टर पर बैठींयूपी में धुंध छाई, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसमराजस्थान- मार्च में लू झुलसा रही, अब आंधी-बारिश की चेतावनीटोंक में 14 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Ratlam Heat Alert Dhar Heat Alert Narmadapuram Heatwave Madhya Pradesh Weather March Heat Heatwave Warning MP Weather Update

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

MP News Today: CM आज सागर-दमोह दौरे पर; MP में 2 दिन से गैस सिलेंडर सप्लाई ठप्पMP News Today: CM आज सागर-दमोह दौरे पर; MP में 2 दिन से गैस सिलेंडर सप्लाई ठप्पMP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
Read more »

बीकानेर में गर्मी का असर तेज, पारा 38 डिग्री पार: मौसम विभाग का येलो अलर्ट; आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने ...बीकानेर में गर्मी का असर तेज, पारा 38 डिग्री पार: मौसम विभाग का येलो अलर्ट; आज तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने ...Bikaner heatwave alert issued, temperature soaring above 38°C. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. शहर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read more »

सागर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार: दिन का पारा 38 डिग्री के पार पहुंचा, अप्रैल-मई में चलेगी लूसागर में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार: दिन का पारा 38 डिग्री के पार पहुंचा, अप्रैल-मई में चलेगी लूSagar MP Weather Update: High temperature 38 degrees. Follow heatwave, hot weather, mercury rise latest news updates on Dainik Bhaskar.
Read more »

धनबाद में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी, 38 हजार योजनाएं ठपधनबाद में मनरेगा कर्मियों की हड़ताल जारी, 38 हजार योजनाएं ठपमनरेगा कर्मी छह माह के बकाया मानदेय और ग्रेड पे भुगतान की मांग पर झारखंड में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। राज्य सरकार से सहमति न बनने के कारण यह निर्णय लिया गया।
Read more »

ऑस्ट्रेलिया में बिकेगा 'गंदा फ्यूल', बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्यऑस्ट्रेलिया में बिकेगा 'गंदा फ्यूल', बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्यऑस्ट्रेलिया में बिकेगा 'गंदा फ्यूल', बाजार में हर महीने 10 करोड़ लीटर अतिरिक्त सप्लाई का लक्ष्य
Read more »

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मिला युवक का शव, माथे पर थी चोटआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मिला युवक का शव, माथे पर थी चोटआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर कन्नौज के 38 वर्षीय असलम का शव बैठा हुआ मिला। उनके माथे पर चोट और पास में बाइक व टूटा मोबाइल था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:29:38